39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

क्लासमेट ने प्रपोज किया है|उसकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हु क्या करू?

मेरा नाम प्रियंका है। क्लासमेट ने प्रपोज किया है|उसकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हु क्या करू?

मै घर और स्कूल में सबकी लाड़ली हु। मुझे मूवीज देखना और शॉपिंग करना बहुत ही ज्यादा पसंद है।

पापा आर्मी में है। माँ टीचर है। पिछले कुछ दिनों से मै दुविधा में हु। आपकी वेबसाइट देखि और

सोचा की आपको मेरी दिक्कत के बारे में पूछ ही लू। कृपया मुझे सलाह देकर मेरा कन्फ्यूजन दूर करें।

मै 12 वी कक्षा में पढ़ रही हु। मुझे क्लासमेट ने प्रपोज किया है। वह बहुत हँडसम है और मेरी सहेलीया

भी उसके साथ बात करने के लिये उत्सुक रहती है। मगर वह सिर्फ मुझसे ही प्यार करता है। मुझे

समझ में नहीं आ रहा की मुझे क्या करना चाहिये। मै भी यही चाहती हु। क्या मेरा फैसला सही है?

प्लीज सलाह दीजिये । क्या उसको हाँ बोल दु?

हमारा जवाब : क्लासमेट ने प्रपोज किया है|उसकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हु क्या करू?

आप 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं। इसका अर्थ है आपकी उम्र 15-16 के बीच होगी या ज्यादा से

ज्यादा 18 साल होगी। इस उम्र में यदि आपको कोई प्रपोज कर रहा है। तो आपको उस प्रपोजल

को बिल्कुल भी एक्सेप्ट नहीं करना चाहिए।आपकी उम्र पढ़ाई करने की है इसलिए अपने पढ़ाई पर ध्यान दे।

यदि आपका क्लासमेट मान जाए तो अच्छी बात है। नहीं तो आप क्या करेंगी। उसका उपाय हम आपको

बता रहे हैं।

अपने क्लासमेट को समझाइए

यदि आपका क्लासमेट आपको प्रपोज कर रहा है। तो इसका मतलब यह है कि वह भी 12वीं कक्षा

में आपके साथ ही पढ़ाई कर रहा है। आप दोनों की उम्र ही कच्ची है। इस उम्र में आप दोनों को

अपने पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यही बात आपको अपने क्लासमेट को समझाना है कि यह उम्र

पढ़ाई करने की है ना कि एक दूसरे को प्रपोज करने की। यदि आप एक दोस्त की तरह अपने

क्लासमेट को समझाएंगी। तो वह जरूर समझेगा आपकी बात को।

क्लासमेट से कहिए कि करियर पर ध्यान दें

आप बहुत छोटी हैं। यदि आप इस वक्त पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय प्रपोजल्स पर ध्यान देंगी।

तो आप जिंदगी में कुछ भी नहीं बन पाऐंगी।

जिंदगी में यदि सफल होना है तो अपने करियर पर ध्यान दीजिए। अपने भविष्य को सुधारिए।

यही बात आपको अपने क्लासमेट को भी समझाना है कि करियर पर ध्यान दो।

जिंदगी में सफल होना बहुत जरूरी है। प्रपोज तो बाद में भी किया जा सकता है।

यदि आपका क्लासमेट समझदार होगा। तो वह आपके इन बातों को जरूर समझेगा।

अपने क्लासमेट का माइंड डावर्ट कर दीजिए

जिसने आप को प्रपोज किया है। यदि वह सच्चे दिल से आपसे प्यार करता है। तो वह आपकी बात

को जरूर समझेगा। जब आपको ऐसा प्रतीत हो कि वह आपकी बात सुन रहा है। 

तो बस मौके का फायदा उठाइए और उसका माइंड डाइवर्ट कर दीजिए।

क्लासमेट को बोलिए कि चलो दोनों मिलकर अच्छे से पढ़ाई करते हैं। ताकि हम दोनों ही जिंदगी

में सफल हो सके। जब हम सेटल हो जाएंगे। तब तुम मुझे प्रपोज करना फिर मैं जवाब में हां कहूंगी।

इससे परिणाम यह होगा कि उसका माइंड डाइवर्ट हो जाएगा और वह पढ़ाई में ध्यान देने लगेगा।

यदि वह ना माने तो इग्नोर कीजिए

यदि आपका क्लासमेट आपके समझाने के बाद भी नहीं समझ रहा है। तो इसका अर्थ यह है

कि वह नासमझ है। यदि समझदार होता तो आपको कभी भी ऐसे प्रपोज नहीं करता।

इसलिए आपको अब उसे इग्नोर करना चाहिए। यदि आप इग्नोर नहीं करेंगी। 

तो वह आपके सर चढ़ जाएगा और आपको जब मन जहां मन परेशान करेगा।

इसलिए इग्नोर करना सीखिए। 

घर पर भी क्लासमेट की बात को बताइए

आप पर कोई खतरा ना मंडराएं। इसलिए आपके क्लासमेट ने आपको प्रपोज किया है।

यह बात अपने घर पर बताइए। इससे आप सुरक्षित रहेंगी।

यदि आपका क्लासमेट पागलपन में आपको क्षति पहुंचाने की कोशिश करेगा। तो वह भी नहीं बचेगा।

देखिए कच्ची उम्र में बच्चे अक्सर गलती कर जाते हैं। इसलिए हमारा उद्देश्य आपको समझाना है।

आप कभी भी गलत मार्ग पर ना जाएं इसलिए हमने आपको यह टिप्स दिया है। ताकि आप किसी

भी खतरे से बच सकें। इसके बाद आपकी किस्मत हैं कि वह आपको कहां पर ले जाती है।

लेकिन आप को अंत तक अपनी परेशानियों से लड़ना होगा। उनसे डटकर सामना करना होगा।


ये भी पढे:

Mohini
Mohini
दोस्तों, क्या आप किसी की मदद करना चाहते हो? कृपया यह लेख पूरा पढ लीजिए। लेख मे दिए गए विचार मेरे अपने है। हो सकता है की इस विषय मे आपके कुछ अलग अनुभव/विचार हो। अगर आप भी कुछ सूझाव देना चाहते है तो कृपया आपकी राय comment में अवश्य दे। आपकी एक राय किसी की जिंदगी में खुशियों की बहार ला सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles