26.7 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

पीएम कृषि सिंचाई योजना

पीएम कृषि सिंचाई योजना

भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत देश की अर्थव्यवस्था भी पूर्ण रूप से कृषि पर ही आश्रित रहती है।

दिन प्रतिदिन भारत देश की आबादी बढ़ रही हैं और आबादी के कारण बाजार में अनाज के दाम भी बढ़ रहे है।

खेतों की फसल तभी अच्छी होती है। जब खेत को अच्छे से सिंचा जाता है और सिंचाई के लिए जल की

आवश्यकता होती है। लेकिन आजकल वर्षा भी ठीक से नहीं हो पाती है और किसानों को पंप का

सहारा लेना होता है। यदि खेती को अच्छे से पानी देकर सिंचा नहीं जाएगा तो फसल नहीं उगेंगे और

यदि खेतों में फसल नहीं उगेंगे तो किसानों को हानि पहुंचेगी। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ही

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए पी एम कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई।

आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना के विषय में।

ये पढ़ा क्या ? स्वामित्व योजना – Apni Bat swamitva yojana

योजना का मुख्य उद्देश्य

केंद्र सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत की गई।

ताकि अपनी खेती की सिंचाई के लिए जब किसान कोई मशीन खरीदेंगे तो केंद्र सरकार उन्हें

मशीन को खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करेगी।

पानी की किल्लत हर राज्य में है पानी की समस्या को कम करने के लिए एवं किसानों पर

दबाव कम डालने के लिए ही केंद्र सरकार किसानों को सिंचाई पंप खरीदने पर सब्सिडी देगी।

भारत देश के जिन राज्यों में पानी की कमी ज्यादा होगी वहां बोरवेल की व्यवस्था की जाएगी।

पीएम कृषि सिंचाई योजना का एक ही मुख्य उद्देश्य भारत देश के किसानों को सूखे की परिस्थिति से बचाना।

पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ

भारत देश के जो भी किसान अपनी खेती के सिंचाई के लिए पंप खरीदेंगे उन्हें केंद्र सरकार की

ओर से सब्सिडी प्राप्त होगी।

पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से अब किसानों के चेहरे पर खुशी आएगी।

भारत देश के जिस भी किसान के पास कृषि योग्य भूमि हैं। उन सभी किसानों को इस

योजना का लाभ दिया जाएगा।

किसानों को इस योजना के द्वारा केंद्र एवं राज्य दोनों ही सरकार से सहायता मिलेगी।

भारत देश में हर उन स्थानों पर बोरवेल, जल संचयन किया जाएगा। जहां पानी की कमी है।

ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकल सिंचाई एवं सिंचाई से जुड़ी सभी चीजों पर केंद्र सरकार की ओर से

ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

कौन-कौन व्यक्ति पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठाएंगे?

भारत देश के स्थाई निवासी जो किसान है वे इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

सभी वर्ग के किसान को पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा।

योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जिनके पास अपनी खुद की भूमि है एवं वह भूमि कृषि योग्य हैं।

यदि कोई व्यक्ति 7 वर्षों से किसी कृषि भूमि का लीज लिए हुए हैं।

तो उन्हें भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का भरपूर लाभ मिलेगा।

दस्तावेज

  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड
  • खुद की जमीन होने का प्रमाण पत्र
  • खेती की जमाबंदी
  • आवेदक का खुद का बैंक अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • कलर पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • भारत देश के जो भी किसान पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठाना चाहते हैं
  • उन्हें केंद्र सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • केंद्र सरकार का आधिकारिक वेबसाइट है- https://pmksy.gov.in/
  • इस वेबसाइट पर किसानों को योजना से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी
  • एवं सभी किसान अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर जाकर पीएम कृषि योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles