30.1 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

2022 में रिलीज होनेवाली फिल्में

2022 में रिलीज होनेवाली फिल्में आज का हमारा ब्लॉग उन लोगों के लिए बहुत खास होने वाला है।

जो फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं एवं फिल्म से संबंधित सभी जानकारियों को हमेशा अपने पास

अपडेट करके रखना चाहते है।

हम आपको 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 

सबसे पहले हम आपको बॉलीवुड फिल्मों की जानकारी देंगे। उसके बाद हम आपको हॉलीवुड

मूवीस की जानकारी देंगे।

2022 में रिलीज होनेवाली फिल्में

2022 में रिलीज होनेवाली Bollywood Movies


आम भाषा में यदि कहा जाए तो हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड मूवी के नाम से जाना जाता है।

2022 में बॉलीवुड की जो मूवी रिलीज होगी। उनकी सूची कुछ इस प्रकार है-

राधेश्याम 

राधे श्याम एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे राधा कृष्ण कुमार द्वारा लिखा एवन निर्देशित किया गया है।

इसमें प्रभास और पूजा हेगड़े ने अभिनय किया है। 

इस फिल्म को दो भारतीय भाषा तेलुगु और हिंदी में शूट किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस मूवी को 14 जनवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।

पृथ्वीराज 

पृथ्वीराज फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एवं यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। 

यह फिल्म इतिहास पर आधारित एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। 

यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवनी पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार को पृथ्वीराज चौहान के रूप

में दिखाया गया है, वही मानुषी चिल्लर उनकी पत्नी संयोगिता के रूप में अपनी पहली डेब्यू फिल्म करेंगी।

इस फिल्म को 21 जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।

एक विलन रिटर्न्स

एक विलन मूवी तो सबने देखी होगी। बस एक विलन रिटर्न्स उसी का भाग 2 समझ लिजिए।

इस फिल्म को मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित किया गया है।

भाग-1 की कहानी से इसकी कहानी पूरी तरह से अलग होगी।

इस फिल्म को 11 फरवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखा गया है और अद्वैत चंदन द्वारा

निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी।

इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

14 फरवरी 2022 को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

जयेशभाई जोरदार 

जयेशभाई जोरदार  हिंदी भाषा की सामाजिक कॉमेडी फिल्म होगी।

इसे दिव्यांग ठक्कर द्वारा लिखा गया है और निर्देशित भी किया गया है।

इसमें रणवीर सिंह को एक गुजराती व्यक्ति की मुख्य भूमिका के रूप में दिखाया गया है।

जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है। 

इस फिल्म को 25 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।

2022 में रिलीज होनेवाली Hollywood Movies


द 355

यह एक कोडिंग पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को 7 जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।

द 355 एक अमेरिकी एक्शन स्पाई फिल्म है, जिसका निर्देशन साइमन किनबर्ग ने किया है।

इस फिल्म की कहानी को रेबेक की एक कहानी से ली गई है।

अवतार 2

2009 में रिलीज हुई अवतार मूवी का यह भाग 2 है। सूत्रों के मुताबिक कहां जा रहा है कि इस फिल्म

को 2020 में ही रिलीज किया जाता, लेकिन पैंडेमिक के कारण इसे 2022 में रिलीज़ किया जाएगा।

थोर: लव एंड थंडर

थोर: लव एंड थंडर मार्वल कॉमिक्स के चरित्र थोर पर आधारित है। 

यह एक अमेरिकी सुपरहीरो की फिल्म है। 

इसे मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित किया गया है।

6 मई 2022 इस फिल्म को रिलीज करने की बात सामने आई है।

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है।

यह फिल्म मार्वल कॉमिक्स के चरित्र डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित है।

25 मार्च 2022 में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

द फ्लैश

द फ्लैश एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है। जो इसी नाम के डीसी कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। 

डीसी फिल्म्स, द डिस्को फैक्ट्री और डबल ड्रीम द्वारा निर्मित और वार्नर ब्रदर्स द्वारा वितरण के लिए तैयार है।

नवंबर 2022 के आसपास इस मूवी को रिलीज किया जाएगा।

Mohini
Mohini
दोस्तों, क्या आप किसी की मदद करना चाहते हो? कृपया यह लेख पूरा पढ लीजिए। लेख मे दिए गए विचार मेरे अपने है। हो सकता है की इस विषय मे आपके कुछ अलग अनुभव/विचार हो। अगर आप भी कुछ सूझाव देना चाहते है तो कृपया आपकी राय comment में अवश्य दे। आपकी एक राय किसी की जिंदगी में खुशियों की बहार ला सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles