Site icon अपनी बात

घर के इस जगह मे भूलकर भी ना लगाए तुलसी का पौधा

basil-plant-vastushastra-tulsi-ka-poudha-ghar-me-kaha-aur-kaise-lagana-chahiye

घर मे इस जगहों पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा:

तुलसी एकमात्र पौधा नहीं है बल्कि यह साक्षात ईश्वर रूप है।

तुलसी में साक्षात महालक्ष्मी जी का वास माना जाता है।

इसलिए तुलसी की पवित्रता बनाए रखना भी बहुत जरूरी है।

ऐसे में सवाल आता है की हम कहां और कैसे लगाएं तुलसी का पौधा?

तुलसी पौधा आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही इसके औषधीय गुणों को भी नकारा नहीं जा सकता है।

हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा के बिना कोई कार्य संपन्न ही नहीं माना जाता है।

लेकिन तुलसी जी की स्थापना के बाद पवित्रता भी बहुत अनिवार्य होती है।

ऐसे में क्या ध्यान रखना चाहिए तुलसी जी की सेवा में। इन्हीं बातों की विस्तृत जानकारी लेकर आए हैं आपके लिए इस लेख में।

आइए देखते हैं पूरी जानकारी कि तुलसी पौधा कहां और कैसे लगाएं।

तुलसी पौधा लगाते समय रखें दिशा का ध्यान

गलत दिशा या स्थान में लगाया गया तुलसी पौधा कभी भी लाभदायक नहीं होता है।

इसलिए तुलसी स्थापना में दिशा और स्थान का खास ध्यान रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा का ही चयन करना चाहिए।

वैसे तो पवित्रता का ध्यान रखते हुए तुलसी का पौधा कहीं भी लगा सकते हैं।

लेकिन आंगन या घर के केंद्र में ज्यादा फलदायी होता है।

अगर संभव हो तो तुलसी का पौधा आंगन के बीच में ना लगाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार एक कोने में लगाना ज्यादा पवित्र माना जाता है।

तुलसी पौधे को घर की बालकनी मैं भी रखा जा सकता है।

लेकिन उसके लिए भी उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा ही चयन करें।

तुलसी जी की कांटेदार पौधों से दूरी

हिंदू धर्म में तुलसी को देवी स्वरूप मानते हुए उन्हें कांटों के पास नहीं रखते।

तुलसी के पौधे की स्थापना करते हुए कैक्टस और कांटेदार पौधों को दूर रखें।

तुलसी में घर के वास्तु दोषों को खत्म करने की क्षमता भी है।

तो ऐसे में गलत जगह पर लगाया गया तुलसी पौधा वास्तु दोष को बढ़ा सकता है।

वास्तु दोष को खत्म करने के लिए तुलसी का पौधा ईशान कोण में लगाना चाहिए।

तुलसी के पौधे के पास रखे साफ सफाई का ध्यान

तुलसी के पौधे के पास साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

उस पर कभी भी सीधी धूल मिट्टी ना पहुंचे।

भूलवश भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या डस्टबिन नहीं होना चाहिए।

इससे तुलसी का प्रभाव कम होता है।

नित्य प्रति तुलसी जी को पानी देना और दीपक जलाना अत्यंत फलदायक होता है।

इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा है।

तो प्रतिदिन संध्या के समय दीपक अवश्य जलाएं।

एक से ज्यादा तुलसी के पौधे

यदि किसी जातक के घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगे हुए हैं।

या फिर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा तुलसी के पौधे की स्थापना करना चाहता है।

तो संख्या का जरूर ख्याल रखना चाहिए।

तुलसी के पौधे हमेशा विषम संख्या में होने चाहिए जैसे कि 3,5,11 आदि।

घर मे लगाए वास्तु अनुसार तस्वीरें , दूर होंगी परेशनीया, खिल जाएगा भाग्य
कौनसे देवी-देवताओं को कौन सा फूल चढ़ाए?
Exit mobile version