19.1 C
Delhi
Monday, March 25, 2024

मनी प्लांट गलत दिशा में हो तो क्या होता है?

मनी प्लांट गलत दिशा में हो तो क्या होता है?

हर कोई अपने सपनों के घर को खूबसूरत तरीके से सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस समय घर के निर्माण से लेकर घर बनाने तक हर कोई वास्तु शास्त्र का पालन करते है। बहुत से लोग सोचते हैं कि परिवार के सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए वास्तु का पालन करना महत्वपूर्ण है। यदि किसी कारणवश घर में कोई वास्तु दोष आ जाता है। तो हर कोई उसे दूर करने का प्रयास करता है। 

वास्तु दोष को कौन दूर करता है?

हमारे पास वास्तु दोषों को दूर करने का एक ऐसा ही तरीका है जिसका अनुसरण कर आप वास्तु से संबंधित हर दोष से बच सकते हो। घर में पेड़ या पौधा लगाकर। वास्तु एक ऐसे पेड़ का जिक्र करती है। जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की भलाई में भी विशेष भूमिका निभाता है। 

यह पेड़ कोई और नहीं मनी प्लांट है। मनी प्लांट लगाने से कई सारे वास्तु संबंधित दोष दूर होते हैं। इस पेड़ का विशेष महत्व है। लेकिन ज्यादातर लोग इस पेड़ को अपने घर में जैसे मन वैसे लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। घर में मनी प्लांट कहां लगाना चाहिए, किस तरफ रखना चाहिए, वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। यदि आप उस नियम का पालन करते हैं और घर में मनी प्लांट लगाते हैं तो आपके घर में उन्नति अवश्य होगी।

आग्नेय कोण में मनी प्लांट लगाए

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आर्थिक गति में भी लाभ होगा। ऐसा माना जाता है कि घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना सबसे अच्छा होता है। गणेश जी की दिशा भी  दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को सौभाग्य और आर्थिक लाभ मिलता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में भूल से भी मनी प्लांट ना रखें

मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। उत्तर एवं पूर्व दिशा के देवगुरु बृहस्पति होते हैं। वहीं शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के विपरीत होते हैं। इसलिए मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर बुरे प्रभाव से बचता है।

पूर्व या पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट ना लगाएं

मनी प्लांट कभी भी घर के पूर्व या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। जब इस दिशा में मनी प्लांट लगाया जाता है तो परिवार के सदस्यों में मानसिक अवसाद पैदा होता है। इससे मतभेद बढ़ सकते हैं। आपको मनी प्लांट की ओर भी नजर रखाव होगा। ताकि वह फर्श को न छुए। अगर इस पेड़ की पत्ती जमीन को छूती है तो यह अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है, घर में सुख शांति भंग हो सकती है।

ऊपर की तरफ प्लांट को बांध दें

मनी प्लांट को आप रस्सी या डंडे की मदद से ऊपर की तरफ भी बांध सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनी प्लांट में पानी डालते समय दूध की कुछ बूंदें डालें। इससे धनवान बनने की संभावना बढ़ जाती है। रविवार के दिन मनी प्लांट में पानी नहीं देना चाहिए।

घर के बाहर मनी प्लांट ना लगाएं

मनी प्लांट कभी भी घर के बाहर न लगाएं। मनी प्लांट धन और भाग्य का प्रतीक होता है। इसलिए इसे घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु तंत्र के अनुसार अगर किसी की नजर खराब है, तो मनी प्लांट सूख सकता है। इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए।

Aditi
Aditihttp://apnibat.com/
अगर आपको मेरी सलाह या आर्टिकल पसंद आते है तो शेअर जरूर करें। कृपया यह लेख पूरा पढ लीजिए। लेख मे दिए गए विचार मेरे अपने है। हो सकता है की इस विषय मे आपके कुछ अलग अनुभव/विचार हो। अगर आप भी कुछ सूझाव देना चाहते है तो कृपया आपकी राय comment में बतायें। आपकी एक राय किसी की जिंदगी में खुशियों की बहार ला सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles