Finance कंपनी कैसे लोगों को ठगती है
पैसों की जरूरत सभी को होती है। किसी को जरूरत ज्यादा होती है तो किसी को कम होती है। लेकिन कभी- कभी पैसों की जरूरत मुसीबत की समय होती है।
यदि हमारे पास सेविंग्स में पैसे हो, तो हम उन पैसों का इस्तेमाल मुसीबत के वक्त में कर लेते हैं। अन्यथा हम किसी फाइनेंस कंपनी से संपर्क करते हैं जो हमें मुसीबत के समय पैसे देकर हमारी मदद करती है।
दोस्तों आज हम आपको फाइनेंस कंपनी के विषय में बताएंगे जो लोगों को बेवकूफ बना कर ठगती हैं।
फाइनेंस कंपनी क्या होता है?
फाइनेंस कंपनी को हिंदी में वित्त कंपनी भी कहा जाता है।
यह कंपनियां आमतौर पर लोगों को पैसे उधार देती है।
अपने पैसे वापस लेते वक्त यह कंपनियां लोगों से ब्याज भी वसूलती है।
फाइनेंस कंपनी को कितना लाभ होता है?
फाइनेंस कंपनी को लाभ तब पहुंचता है। जब कोई व्यक्ति ऋण पर लिए गए पैसे को ब्याज समेत अदा करते हैं।
ब्याज के पैसे से ही फाइनेंस कंपनी को बहुत अधिक लाभ होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि-” फाइनेंस कंपनी का ब्याज का दर, बैंक के इंटरेस्ट रेट से भी बहुत ज्यादा होता है।”
वही इनकी असली कमाई होती है।
हमने आपको पहले ही बता दिया कि फाइनेंस कंपनी का ब्याज दर बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में यदि कोई कंपनी जो फाइनेंस कंपनी खुद को बताती है। आपको पैसे देती है और आप से कम ब्याज वसूलने का भी वादा करती है। तब समझ लीजिएगा कि ऐसी कंपनियां फेक होती हैं।
कैसे? आइए जानते हैं?
जो साधारण लूटने वाली फाइनेंस कंपनियां होती है। वह अपने कस्टमर को लोभ दिखाकर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं।
ठगी कंपनियां अपने कस्टमर को पहले कुछ पैसे जमा करने के लिए कहती है जैसे ₹5000 मांग लेती है या ₹10000 उन्हें जमा करने के लिए कहा जाता है।
जब व्यक्ति पैसे जमा कर देते हैं। तब उनसे कहा जाता है कि 2 हफ्ते के अंदर उन्हें लोन के पैसे दे दिए जाएंगे। दिन बितता चला जाता है, लेकिन लोन के पैसे नहीं मिलते हैं।
ऊपर से जो पैसा जमा किया जाता है। वह भी वापस मांगने पर नहीं मिलते हैं या एक हफ्ते बाद पता चलता है की कंपनी फेक थी जो ऐसे बहुत सारे लोगों को लूटकर चली गई।
कई बार ऐसा भी होता है कि नकली फाइनेंस कंपनियां लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए एवं उनका पैसा लूटने के लिए उनसे कई बार सोने गहने भी जमा करने के लिए कहती हैं और उन्हें पैसे देने का दावा करते हैं।
कैसे बचें नकली फाइनेंस कंपनी की ठगी से?
दोस्तों यदि आपको पैसों की जरूरत है तो आप लोन लेने से पहले उस कंपनी की जांच पड़ताल भली-भांति कीजिए।
पता करने के लिए आप कंपनी के आसपास के लोगों से पूछिए कि यह कंपनी कितने साल पुरानी है, कब से यह कंपनी यहां पर स्थित है आदि।
ऐसे में अगर आप सवाल पूछ कर अपने मन के शंका को दूर करेंगे तो आपको सब कुछ साफ-साफ पता चल जाएगा कि कंपनी सही है या गलत।
दोस्तों हर वर्ष ना जाने कितनी नकली कंपनियां फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों को लूट लेती हैं। इसलिए आप लूटने से बचे हमने आपको यह जानकारी प्रदान किया है ताकि आप कभी भी किसी नकली फाइनेंस कंपनी के चंगुल में ना फंसे।

