Site icon अपनी बात

महिला स्वरोजगार योजना | हर महीने 5000/- अब देगी सरकार

महिला स्वरोजगार योजना क्या है?

महिला स्वरोजगार योजना क्या है? इस विषय में वार्तालाप करने से पहले। स्वरोजगार का अर्थ जान लेना ज्यादा जरूरी है। स्वरोजगार का अर्थ है स्वयं से रोजगार करना। अर्थात एक ऐसा रोजगार जो आप अपने बदौलत कर पाते हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि महिला स्वरोजगार योजना वास्तव में क्या है? क्या यह कोई सरकारी योजना है?अगर यह सरकारी योजना है तो इसे कब एवं क्यों चालू किया गया है?

महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत कब हुई?

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरू करने का एक ही मुख्य उद्देश्य है। वह है हिमाचल प्रदेश में रहने वाली गरीब पिछड़े वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस योजना की घोषणा वर्ष 2005 में की गई थी। लेकिन कुछ कारणवश इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया था।

कितनी धनराशि हिमाचल राज्य सरकार महिलाओं को देगी?

शुरू में जब इस योजना की घोषणा की गई थी। तब सरकार ने ₹2500 प्रति महीने महिलाओं को देने का निर्णय किया था। लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं को हिमाचल राज्य सरकार ने ₹5000 देने का फैसला किया है।समय-समय पर सरकारी योजनाओं के धन राशि पर बदलाव होते रहते हैं। आने वाले कुछ सालों में यह धनराशि फिर से बदलकर 7000 भी हो सकती है या फिर 4000 भी हो सकती है।

कौन-कौन महिला स्वरोजगार योजना का लाभ उठा पाएंगे?

चूंकि योजना का नाम महिलाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस योजना का लाभ केवल हिमाचल राज्य के महिलाओं को ही मिलेगा। हिमाचल राज्य सरकार के नियम अनुसार आवेदक यदि 18 वर्ष से अधिक होगा। तब ही आवेदक आवेदन कर पाएगा। हिमाचल राज्य की गरीब महिलाएं ही स्वरोजगार योजना का लाभ उठा पाएंगी।

आवेदन करने के लिए दस्तावेजों की जरूरत होगी या नहीं?

जी, हां बिना दस्तावेजों के किसी भी सरकारी योजना के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। महिला स्वरोजगार योजना के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी उनके नाम इस प्रकार है-

  1. महिला हिमाचल राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. महिला बीपीएल कार्ड धारक होनी चाहिए।
  3. महिला के पास पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आईडी-जैसे वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि होना चाहिए।
  4. साथ में दो फोटो, बैंक अकाउंट नंबर, खुद का नंबर आदि।

कैसे आवेदन करेंगे महिला स्वरोजगार योजना के लिए?

आवेदन करने के लिए व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है।

ऑनलाइन पोर्टल है- wcdhp.nic.in

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए निकटवर्ती समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर फार्म उठाना पड़ेगा।

उसे भरकर फिर उसी विभाग में जमा करना है अपने दस्तावेजों के साथ।

इस तरह से हिमाचल प्रदेश में रहने वाली गरीब महिलाएं राज्य सरकार की मदद से खुद को स्वावलंबी बना पाएंगी।

क्या इस योजना के माध्यम से महिलाओं को धनराशि दी जाएगी?

जी,हां हिमाचल प्रदेश की सरकार अपने राज्य के महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत धनराशि देंगे। जो भी धनराशि सरकार की ओर से महिलाओं को दिया जाएगा। वह उन्हें सबल बनाने में मदद करेगा।

क्या वर्तमान समय में इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है?

जी, हां वर्तमान समय में महिला स्वरोजगार योजना के लिए हिमाचल राज्य की महिला आवेदन कर सकती है।

Exit mobile version