Site icon अपनी बात

आज ही हटा लें पलंग के नीचे से ये चीजें वरना पत्नी आपको छोड़ देगी

पलंग के नीचे यह चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए

पलंग का इस्तेमाल केवल सोने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसका शुभ और अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। अगर पलंग की दिशा गलत होती है तो इससे हमारे जीवन में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। जानिए पलंग के नीचे कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए 

वास्तु के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर गलत स्थान पर रखे हुए पलंग पर व्यक्ति होता है तो उसे ठीक से नींद नहीं आती है। इसी के साथ मानसिक तनाव भी बना रहता है।

 देखा जाए तो अगर गलत दिशा में रखें पलंग पर पति पत्नी भी सोते हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती रहती हैं और बीमारियां होने का भी डर रहता है।

जब भी हम पलंग का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए सही दिशा का होना बहुत ही आवश्यक है और इसी के साथ वास्तु शास्त्र के अनुसार पलंग के नीचे क्या क्या नहीं रखना चाहिए यह भी बहुत महत्व देता है।

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात से अवगत करवाने जा रहे हैं, कि पलंग के नीचे आपको कौन-कौन सी चीजों को नहीं रखना चाहिए और अगर आप जिन चीजों को रखते हैं, तो उनसे आपको क्या नुकसान हो सकता है।

पलंग के नीचे यह चीजें कभी भी भूल गए ना रखें। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है, तो आइए हम आपको कुछ ऐसे ही चीजों से अवगत करवाते हैं जिनका इस्तेमाल आप कभी भी पलंग के नीचे रखने के लिए ना करें।

सबसे पहले बात की जाती है इलेक्ट्रिकल सामान की, वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इलेक्ट्रिकल सामान को कभी भी पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए क्योंकि, इससे धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ नींद ना आने की समस्या से भी सामना करना पड़ सकता है इसीलिए कभी भी इलेक्ट्रिकल सामान को पलंग के नीचे ना रखें।

कई बार हमारे घर में फटे पुराने कपड़े इकट्ठे हो जाते हैं तो हम उसकी गठरी बनाकर पलंग के नीचे रख देते हैं, परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। इसके जरिए घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और वास्तु दोष घर की सुख शांति को भी खत्म कर देता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कभी भी पलंग के नीचे या पलंग के आसपास या पलंग के सिरहाने पर जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए। इसके जरिए हमारे जीवन में नेगेटिविटी एनर्जी ज्यादा उत्पन्न होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सोते समय अपने सिरहाने पर कभी भी पानी नहीं रखना चाहिए क्योंकि, इससे चंद्रमा अधिक प्रभावित होता है और मनोरोग जैसी बीमारियां भी उत्पन्न होती हैं। इसी के साथ पानी में मौजूद एलिमेंट की वजह से आप सो नहीं सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कहा जाता है कि अपने पलंग के नीचे कभी भी आपको लोहे का सामान नहीं रखना चाहिए। यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

 अगर आपके लिए वह सामान कोई काम का नहीं है तो आप उसे फेंक सकते हैं या कबाड़ को बेच सकते हैं। इसी 

के साथ अगर बाद में उस सामान की आवश्यकता पड़ती है तो बेहतर है कि उसे कहीं और रख दें, परंतु कभी भी पलंग के नीचे लोहे के सामान को नहीं रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सिर के पास या बिस्तर के सामने कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में कैलेरिस उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

ऐसा कहा जाता है कि पलंग के नीचे झाड़ू रखना बहुत ही अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप पलंग के नीचे झाड़ू रखते हैं तो इससे मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसी के साथ आपके घर में परेशानी और आर्थिक परेशानी दोनों ही बनी रहती हैं। इसका असर घर के सदस्य की सेहत पर भी पड़ सकता है इसीलिए कभी भी पलंग के नीचे झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।

कुछ अन्य चीजें जो पलंग के आसपास नहीं रखनी चाहिए।

आज ही हटा लें पलंग के नीचे से ये चीजें वरना पत्नी आपको छोड़ देगी

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको इस बात की जानकारी दी है कि आप पलंग के नीचे क्या सामान नहीं रख सकते हैं। इसी के साथ पलंग के आसपास भी आपको क्या समान रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए? क्या आपके लिए शुभ होता है और क्या अशुभ होता है? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पलंग की दिशा हमारे लिए बहुत ही आवश्यक होती है। इन सभी बातों की जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी गई है। 

उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको वास्तु टिप्स से जुड़ी हुई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

Exit mobile version