33.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

वर्तमान समय का फैशन

वर्तमान समय का फैशन

वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है। तो फिर पहनावा क्यों ना बदले? आज के वर्तमान समय में

कपड़ों को अलग अंदाज में पहनना ही फैशन है।फैशन समय एवं जरूरत के हिसाब से हमेशा

बदलता ही रहता है।

इसकी खबर हमेशा सभी को होती है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी फैशनेबल कपड़े पहनना

पसंद करते हैं। आज हम आपको फैशन से संबंधित ही कुछ जानकारी देंगे।इसलिए हमारे

ब्लॉग पर बने रहिए।

फैशन क्या है?

फैशन की कोई निश्चित परिभाषा नहीं है।हर इंसान के लिए फैशन की परिभाषा अलग हैं।

लेकिन सबका कहने का तरीका एक ही होता है।

पहनावे का ढंग ही फैशन कहलाता है। पहले के जमाने में लोग फ्रॉक, धोती, शरारा,

ढीली कपड़े पहना करते थे। लेकिन आज के समय में इसे पुराने समय का फैशन कहा जाता है।

आजकल लोग जींस, क्रॉप-टॉप, हॉट पैंट सूट इत्यादि कपड़े पहनते हैं। यह आज के

जमाने का फैशन है जो हर व्यक्ति अपनाते हैं।

फैशन से लाभ क्या होता है?

यदि आप तरह-तरह के फैशनेबल कपड़े पहनते हैं, तो लोग आपसे आकर्षित होते हैं

पहनावे के कारण काफी सारे लोग आपसे आकर्षित भी होते हैं।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें,फैशनेबल कपड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं होती।

वह उन लोगों से सलाह लेते हैं जो फैशन के विषय में जानकारी रखते है।

फैशन का ट्रेंड आज के ज़माने में काफी बड़ा है।

कुछ लोग तो इतने फैशनेबल होते हैं। जो अपने कपड़े फैशन डिजाइनर से डिजाइन करवाते हैं।

जैसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटी,रॉकस्टार आदि।

फैशन डिजाइनर कौन होते है?

फैशन का क्रेज जिस कद्र बढ़ रहा है।उस तरह ही डिजाइनिंग क्षेत्र में फैशन डिजाइनर की भी संख्या

बढ़ रही है। फैशन डिजाइनर आमतौर पर वह लोग होते है। जो औरों के लिए ड्रेस डिजाइन करते है। 

आजकल फैशन डिजाइनर की मांग बहुत बढ़ रह गई है।सेलिब्रिटी से लेकर हर इंसान

आज कल अपने कपड़े फैशन डिजाइनर से बनवाता है।

ताकि कोई भी व्यक्ति फैशन से 1% वर्तमान जमाने के फैशन से पीछे ना रह पाएं।

कुछ फैशन के नाम

ट्रेंडी फैशन

इसका तात्पर्य कुछ नए एवं अलग फैशन से हैं जो मार्केट में बिल्कुल नया-नया आता है।

जैसे- स्कार्फ पहनना, हेड बैंड लगाना, स्लिंग बैग का इस्तेमाल करना, बॉयफ्रेंड जैकेट पहनना।

स्ट्रीट फैशन

आराम देने वाले कपड़े ही स्ट्रीट फैशन के अंतर्गत आते है।ढीलें-ढाले कपड़े जैसे- लोअर,

शॉर्ट्स, पैजामा जैसे दिखने वाला प्लाजो, पैजामा आदि।

आज कल यह फैशन ऑफिस, पार्टी आदि हर जगह में लोग अपनाते है। पहले लोग शूट-बूट पहनकर इतराते थे।

लेकिन अब स्ट्रीट फैशन के कारण लोगों की सोच बदली है और अब सब आरामदायक कपड़ें ज्यादा पहन रहे है।

Best fashion shops

  • Reliance Trends
  • Myntra
  • Nykaa
  • Cliory

Best Fashion Magazines

फेमिना यह एक भारतीय पत्रिका है। तान्या चैतन्य इस मैगजीन की संपादक है। 

वोग- विदेशी स्वामित्व वाली वोग पहली भारतीय पत्रिका है। मेघा कपूर, वोग इंडिया की संपादक है। 

वोग एक अमेरिकी मासिक फैशन और जीवन शैली वाली पत्रिका है।

इसमें फैशन, सौंदर्य, संस्कृति आदि कई विषयों को शामिल किया जाता है।

मैन्स वर्ल्ड- यह इंडिया का मेन्स मैगजीन है। यह एक लग्जरी लाइफस्टाइल का गाइड है। 

निष्कर्ष

फैशन आमतौर पर वह पहनावा है जो हर दिन लोग नए तरीके से पहनते है। इसकी कोई परिभाषा नहीं है।

फैशन के बिना हर इंसान अधूरा है। हर दिन , हर घंटे फैशन बदलता है। वर्तमान समय का फैशन

Soniya Vedpathak
Soniya Vedpathak
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम सोनिया है। मै दिल्ली स्थित प्रथितयश जूनियर कॉलेज में लेक्चरर हु। कथा, कविता, लेख लिखकर मेरा ज्ञान आपके साथ शेअर करती हु। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए आर्टिकल पसंद आते है, तो कमेन्ट करके जरूर बताना। धन्यवाद !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles