सफल होना है?: चाणक्य की ये बातें कभी न भूलें

जिंदगी मे सफलता पाना चाहते हो तो आचार्य चाणक्य की ये बाते हमेशा याद रखना| Chanakya neeti for successful Life।

दोस्तों , चाणक्य नीतियों Chanakya neeti से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यही कारण है, कि पूरे विश्व में चाणक्य नीतियों के बारे में पढ़ा जाता है।

नीतिशास्त्र : आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखी गई ही ग्रंथ है। जिसमें मनुष्य जीवन से जुड़ी कई प्रकार की बातों का उल्लेख है। किन परिस्थितियों में कैसा व्यवहार करना चाहिए ? इन बातों का उल्लेख है।

अगर कोई व्यक्ति चाणक्य नीतियों Chanakya neeti पर चलता है। तो वो अवश्य ही अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। आज हम चाणक्य नीतियों से ही कुछ ध्यान रखने योग्य बाते बताने वाले है। जो आपके जीवन में बहुत काम आने वाला है। तो चलिए जानते है चाणक्य नीति के अनुसार सफल जीवन successful life chanakya neeti के लिए ध्यान रखने योग्य बातें:

वैसे तो नीतिशास्त्र में बताई गई हर बात हमारे लिए जरूरी है। जिनमें से हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बेहद महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य बातें लेकर आये है। जो आपको सफल बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

जिंदगी मे सफल होना है तो चाणक्य की ये बाते जरूर याद रखना| Chanakya neeti for successful Life

व्यक्ति को पहचाने

मित्र और दुश्मन को पहचाने: हर व्यक्ति के जीवन में कुछ मित्र और दुश्मन अवश्य होते है। व्यक्ति अपने शत्रु के बारे में तो जान लेता है। औऱ उससे बच सकता है। लेकिन कई बार हमारे मित्र के अंदर भी शत्रु छिपे होते है। जो मीठी मीठी बातें करके आपके मन की बात निकाल लेते है। और बाद में आपके पीठ पीछे खंजर घोंपने का काम करते है।

इसलिए आपको ऐसे मित्रों की पहचान पहले ही कर लेनी चाहिए और ऐसे मित्रों से दूरी बनाए रखनी चाहिए । अगर आप अपने मित्र के वेश में छिपे शत्रु को नही पहचान पाएंगे तो आपको इसका भारी भुगतान चुकाना पड़ सकता है।

कमाई और खर्च के बीच संतुलन

पत्नी के साथ घर का महीने का बजट लिखता युवक

आर्थिक परेशानी चाणक्य नीति : व्यक्ति को हमेशा अपने कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाये रखना चाहिए । ताकि आगे चलकर आपको किसी आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

अपने आने वाले कल को किसी ने नही देखा इसलिए आज जो यश और धन आपके पास है। वो कल भी बना रहेगा , ऐसा जरूरी नही है।

अतः व्यक्ति को अपने आय के अनुरूप ही धन खर्च करना चाहिए ताकि आपके भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय किया जा सके।

सम्मानपूर्वक व्यवहार

व्यक्ति से व्यवहार: चाणक्य नीति में ध्यान देने योग्य बात है। कि व्यक्ति को हमेशा सामने वाले के साथ सम्मान पूर्वक ही बर्ताव करना चाहिए । अगर आप समाज में सम्मान पाना चाहते है। तो आपको भी दूसरों के साथ इज्जत से पेश आना चाहिए।

क्योंकि इस समाज में सम्मान के बदले ही सम्मान मिलता है। इसलिए दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप खुद के लिए चाहते है।

Time Management चाणक्य नीति

समय का सदुपयोग: आचार्य चाणक्य कहते है, कि व्यक्ति को सदैव समय का सदुपयोग करना चाहिए। जो व्यक्ति समय की कदर नही करता वो जीवन में कभी सफल नही हो सकता। अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते है, तो सबसे पहले समय का सही उपयोग करना सीखें क्योंकि बिता हुआ समय कभी लौट कर नही आता है।

व्यक्ति को समय रहते ही हर कार्य कर लेना चाहिए। क्योंकि अगर समय निकल गया तो इसके साथ ही साथ आपका काम भी अधूरा रह जाता है।

अनुशासन

चाणक्य नीति अनुशासन : आचार्य चाणक्य की नीतियों में ध्यान देने योग्य बातों में से एक अनुशासन भी है। चाणक्य कहते है कि व्यक्ति को अपने मनुष्य जीवन में कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए। एक अनुशासित व्यक्ति ही आगे चलकर सफल बनता है।

यही कारण है कि छोटे बच्चों को विद्यालय में अनुशासन सिखाया जाता है। ताकि आगे चलकर वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने जीवन का लक्ष्य पा सके।

 अगर आप अनुशासित है। तो आपका हर कार्य सुनियोजित तरीके से होता है। और सबसे बड़ी बात तय समय पर होती है। यही कारण है कि आचार्य चाणक्य अनुशासन पर काफी जोर देते है।

निंदा करने से बचे: आचार्य चाणक्य

चाणक्य नीति व्यक्ति की निंदा:  चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को निंदा करने वाले लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए ।

ऐसे व्यक्ति अपनी नकारात्मक सोच से आपको भी प्रभावित करने लग जाते है। जिसके परिणामस्वरूप आप भी अपने लक्ष्य से हटकर निंदा में ही अपना पूरा जीवन बिताने लग जाते है।

अगर आप किसी स्थान पर निंदा करने वाले लोगों के बीच है, और खुद भी निंदा कर रहे है या किसी की निंदा सुन रहे है। तो एक न एक दिन आप भारी मुसीबत में जरूर पड़ेंगे।

Soniya Vedpathak
Soniya Vedpathak
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम सोनिया है। मै दिल्ली स्थित प्रथितयश जूनियर कॉलेज में लेक्चरर हु। कथा, कविता, लेख लिखकर मेरा ज्ञान आपके साथ शेअर करती हु। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए आर्टिकल पसंद आते है, तो कमेन्ट करके जरूर बताना। धन्यवाद !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles