छत का पानी किस ओर गिरना चाहिए एवं किस ओर नहीं गिरना चाहिए
छत हम सबके घर का अभिन्न अंग होता है। ठंड में धूप खाने के लिए छत का प्रयोग किया जाता है। गर्मी में शाम के वक्त शीतल हवा प्राप्त करने के लिए छत का प्रयोग होता है। इतना ही नहीं कपड़े सूखाने के लिए भी छत का प्रयोग होता हैं। छत में पानी की टंकी भी रखी जाती है।
आज हम बात करेंगे कि वर्षा का पानी, टंकी के आउटलेट का पानी छत में किस तरफ से बहना शुभ एवं अशुभ होता है।
पूर्व दिशा की ओर शुभ माना जाता है

वास्तु के अनुसार हर दिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हर दिशा का अपना अलग महत्व होता है। छत का पानी यदि पूर्व दिशा की ओर से बहता है। तो इससे घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही नौकरी जीवी पुरूष को हमेशा नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलता है।
उत्तर दिशा की ओर से भी पानी का बहना शुभ माना गया है
जिस तरह से छत के पूर्व दिशा की ओर से पानी निकासी की व्यवस्था को शुभ माना गया है, ठीक उसी प्रकार से उत्तर दिशा की ओर से भी पानी निकासी की व्यवस्था को शुभ माना जाता है।
कहा जाता है कि जिस घर में पानी निकासी की व्यवस्था उत्तर की ओर से होती है। उस घर के लोग कभी दुखी नहीं होते हैं। यहां तक की ऐसे घर के लोगों को हमेशा समाज में मान-सम्मान मिलता है।
नैऋत्य कोण से पानी निकासी शुभ नहीं
वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) से छत का पानी बाहर निकलना शुभ नहीं माना जाता। यह कोण भारी और स्थिर माना गया है, इसलिए यहां से पानी का बहाव घर की सुख-समृद्धि में रुकावट ला सकता है। छत के पानी की निकासी के लिए ईशान्य कोण (उत्तर-पूर्व), उत्तर या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।
आग्नेय कोण से पानी निकासी को अशुभ माना जाता है
अग्नि कोण को आग्नेय कोण माना जाता है। इस कोण में आमतौर पर रसोई घर का निर्माण किया जाता है। यदि इस दिशा से घर के छत का पानी बहता है। तो इससे ज्यादा बुरा और कुछ हो ही नहीं सकता।
कारण ऐसे घर में यदि लड़का संतान होता है। तो उसकी जान पर हमेशा खतरा बना रहता है।
वायव्य कोण से निकासी भी अशुभ होता है
वायव्य कोण एक ऐसा कोण है। जहां पर आमतौर पर वास्तुनुसार शौचालय बनाया जाता है। यह दिशा उत्तर एवं पश्चिम दिशा में स्थित उत्तर पश्चिम दिशा का अंश है।
इस दिशा से घर के छत का पानी निकासी होना।
अर्थात अपने शत्रु को सामने से स्वागत करने जैसा होता है। जी, हां वायव्य कोण को पानी के निकास के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है। कारण शत्रु केवल बढ़ते ही नहीं है, बल्कि क्षति भी पहुंचाने का साहस करते हैं।
क्या दक्षिण दिशा शुभ है?
जी, नहीं दक्षिण दिशा से भी छत के पानी का निकास करना शुभ नहीं माना गया है। इस दिशा से पानी का बहाव होने से घर की स्त्रियों में नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।
घर की स्त्रियां यदि नकारात्मक ऊर्जा से भरी रहेंगी। तो घर परिवार में कभी चैन नहीं आएगा।
निष्कर्ष:-
पानी की निकासी सही जगह करने के साथ-साथ व्यक्ति को यह भी प्रयास करना चाहिए की वह पानी का नल अनावश्यक खोलकर ना रखें। कारण पानी को नष्ट करने से माता लक्ष्मी रूष्ट हो जाती है।
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
