प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं?: ये गलतियां पड़ेंगी भारी

दोस्तों क्या आप एक निवेशक है।

जो प्राॅपर्टी में निवेश करते हैं।

तो आपके लिए कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी है।

यदि आप इस क्षेत्र में नए हैं। तो आपके लिए हमारा ब्लॉग महत्वपूर्ण साबित होगा।

आज हम बात करेंगे कि प्रॉपर्टी में निवेश के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साथ ही किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

इस विषय में भी चर्चा करेंगे।

कुछ बातें जो जरूरी है प्राॅपर्टी में निवेश के दौरान वह है-

हमेशा छोटी प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट करें

अक्सर इंवेस्टर बड़ी प्राॅपर्टी में इंवेस्टमेंट कर खुद का नुकसान कर बैठते हैं।

बड़ी प्रॉपर्टी को खरीदने वाले लोग बहुत देर से मिलते हैं।

इसलिए आपको हम छोटी प्रॉपर्टी पर निवेश करने की सलाह देंगे।

इससे लाभ आपका ही है।

आपको खरीददार आसानी से मिलेंगे।

छोटी प्रॉपर्टी की डिमांड भी अधिक होती है।

इसलिए इनकी कीमत भी बड़ी प्रॉपर्टी की तुलना में तेजी से बढ़ती चली जाती है।

इंवेस्टमेंट को लंबे समय के लिए कीजिए

प्रॉपर्टी पर हमेशा लंबे समय के लिए इंवेस्टमेंट करना चाहिए।

ताकि आप पैसा अपनी आंखों से देख सकें।

लंबे समय तक किए गए इंवेस्टमेंट का रिटर्न बहुत अच्छा आता है।

इसलिए सीमित नहीं बड़े वक्त के लिए निवेश कीजिए।

यदि आपको कोई अल्प समय के लिए इंवेस्टमेंट की बात कहता भी है।

तो आप समझना कि वह आपको बेवकूफ़ बना रहा है।

रियल इस्टेट लंबे अवधि के निवेश के लिए बेस्ट है।

अपनी क्रेडिट स्कोर को चेक जरूर करें

अक्सर लोग बिना क्रेडिट स्कोर चेक किए।

बैंक में लोन के लिए चले जाते हैं।

क्रेडिट स्कोर अच्छी रखने के लिए हमेशा समय पर ईएमआई, लोन को चुकता कीजिए।

इससे आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहेगा।

इससे लाभ यह होगा कि जब भी आप लोन लेने जाएंगे बैंक से तो आपको रिजेक्शन का सामना नहीं करना होगा।

बहुत सारे इंवेस्टर इस बात से अंजान होते हैं।

इसलिए उनको बैंक से ज्यादा दाम पर लोन लेना पड़ता है।

प्रॉपर्टी के कागज़ जांच जरूर करें

वकील के साथ प्रॉपर्टी के कागज़ बारीकी से जांचता दंपति

कई बार एक छोटी गलती के कारण उम्र भर रोना पड़ता है।

खासकर जब बात प्रॉपर्टी की हो तो।

इंवेस्टमेंट के दौरान हमेशा ज़मीन के कागजातों को परख लें।

ताकि आगे जाकर आपसे कोई फ्रॉड ना कर सकें।

आजकल ऐसे काम हो रहे। नकली पर भी असली लगने लगते हैं।

इसलिए जांच पड़ताल कर फिर इंवेस्ट करें।

दलाल के चक्कर में ना पड़े

प्रॉपर्टी में निवेश तो करें, जब आप 100% कंफर्म है।

की आप जहां इंवेस्टमेंट कर रहे हैं।

वह सेफ है। यदि दलाल के कहने पर इंवेस्टमेंट कर रहे हैं।

तो ऐसा ना करें। कारण बिचौलिए लोग आपका पैसा लूटने के लिए ही बैठे हैं।

उनको किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

बस उनका जेब भर जाएं।

इसलिए दलालों से बचें।

खुद प्राॅपर्टी ढूंढने की कोशिश कीजिए और इंवेस्टमेंट भी जांच के बाद ही कीजिए।

दोस्तों पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है।

जिसे आप अपनी छोटी गलती से नष्ट नहीं कर सकते।

जब भी बात प्राॅपर्टी की हो तो।

अपना संपूर्ण ध्यान लगा दीजिए।

तुलनात्मक अध्ययन कीजिए फिर निवेश कीजिए।

साथ ही क्रेडिट स्कोर को ठीक रखिए।

ताकि बैंक से रिजेक्ट ना हो।

यदि आप इन सभी बातों का ख्याल रखेंगे। तो आप एक अच्छे इंवेस्टर बन सकते हैं।

Aditi
Aditihttp://apnibat.com/
अगर आपको मेरी सलाह या आर्टिकल पसंद आते है तो शेअर जरूर करें। कृपया यह लेख पूरा पढ लीजिए। लेख मे दिए गए विचार मेरे अपने है। हो सकता है की इस विषय मे आपके कुछ अलग अनुभव/विचार हो। अगर आप भी कुछ सूझाव देना चाहते है तो कृपया आपकी राय comment में बतायें। आपकी एक राय किसी की जिंदगी में खुशियों की बहार ला सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles