Home Blog Page 16

किसान सम्मान निधि योजना

केंद्र सरकार की ओर से भारत देश के किसानों को सम्मानित करने के लिए किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से उनके कार्यों के लिए वित्तीय सहायता देकर सम्मानित किया जाएगा।

किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी द्वारा की गई थी। भारत देश के जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है एवं वह जमीन कृषि योग्य है तो उन्हें केंद्र सरकार की ओर से ₹6000 वित्तीय सहायता दिया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य

  • केंद्र सरकार की ओर से भारत देश के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल राज्य को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कृषकों को मिल रहा है।
  • किसानों को केंद्र सरकार की ओर से ₹6000 तीन किस्तों में दी जा रही है।
  • भारत देश के करोड़ों किसानों ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया है।
  • केंद्र सरकार की ओर से इस योजना को सफल बनाने हेतु 60000 करोड़ का बजट तय किया गया है।

लाभ

  • भारत देश के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • किसान को वित्तीय सहायता देकर केंद्र सरकार उन्हें कृषि कार्य के प्रति प्रेरित करेगी।
  • किसानों का मनोबल बढ़ेगा एवं वे खेतों की सिंचाई और भी अच्छे से करेंगे।
  • किसानों को केंद्र सरकार की ओर से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
  • योजना के लिए विभिन्न बहिष्करण श्रेणियां हैं। किसान अपना स्टेटस pm kisan online portal www-pmkisan-gov-in पर या मोबाइल एप के जरिए चेक कर सकते हैं।

किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कुछ खास बातें

  • राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन उन किसान परिवारों की पहचान करेगा जो योजना दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता के लिए पात्र हैं।
  • हाल ही में बहुत सारे फेक किसान भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे। इसलिए बीच में सरकार ने इस योजना की वित्तीय राशि को देना बंद कर दिया था।
  • जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर के आसपास की भूमि हैं केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • जिन किसानों के पास कृषि योग्य भूमि है उन्हें केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दिया जाएगा।
  • सभी छोटे एवं सीमांत किसान योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • इस योजना को पहली बार तेलंगाना सरकार द्वारा रायथु बंधु योजना के रूप में लागू किया गया था, जहां एक निश्चित राशि किसानों को सीधे को दी जाती है।

दस्तावेज

  • आवेदक का नाम डेटाबेस में होना आवश्यक है।
  • आवेदक का आधार नंबर और मोबाइल नंबर।
  • आवेदक का अपने खुद के नाम पर बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है जिसके तहत आवेदक को स्थाई रूप से भारत देश का निवासी होना बहुत जरूरी है।
  • आवेदक का कलर साइज फोटोग्राफ।

आवेदन प्रक्रिया

  • यदि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भारत देश के किसान उठाना चाहते हैं तो उन्हें निम्नलिखित वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा- https://pmkisan.gov.in
  • वेबसाइट पर सब कुछ दिया हुआ है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी लेख लिखे जाने के समय उपलब्ध जानकारी के अनुसार है। सरकारी योजनाओं, आवेदन, फीस, निवेश या किसी भी तरह के भुगतान से जुड़े नियम, तारीखें और राशि समय-समय पर बदल सकती हैं। किसी भी योजना में आवेदन करने, पैसे भरने या निवेश करने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पूरी जानकारी की खुद जांच करें, सभी बातों को अच्छी तरह समझें और पूरी तसल्ली के बाद ही अपने जोखिम पर निर्णय लें। इस जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, लेन-देन या नुकसान के लिए यह वेबसाइट और हमारी टीम किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी।

ऐसे शुरु हुआ गणेशोत्सव, Ganesh Chaturthi Festival History

Ganesh Chaturthi Festival History हम सभी के गाँव, घरों, शहरों, मोहल्लों में गणेश

जी विराजमान हैं। पूरा माहौल गणपति जी की आराधना में डूबा हुआ है।

पर दोस्तों क्या आप जानते हैं? कि गणेशोत्सव की शुरुवात कैसे हुई थी?

इस उत्सव का आरंभ कैसे हुआ?

 ऐसे शुरु हुआ गणेशोत्सव, Ganesh Chaturthi Festival History

गणेशोत्सव की शुरुआत 1893 में महाराष्ट्र राज्य मे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की।

हालांकि 1893 के पहले भी गणेशोत्सव बनाया जाता था, पर उस व्यक्त यह घरों तक ही सीमित था।

उस व्यक्त आज की तरह पंडाल नहीं बनाए जाते थे, और ना ही सामूहिक पद्धति से गणपति विराजते थे।

ऐसे शुरु हुआ गणेशोत्सव, Ganesh Chaturthi Festival History

बाल गंगाधर तिलक Lokmanya Bal Gangadhar Tilak

लोकमान्य तिलक उस व्यक्त एक युवा क्रांतिकारी थे, गर्म दल के नेता के रूप में जाने जाते थे।

लोकमान्य एक बहुत ही स्पष्ट वक्ता थे साथ ही प्रभावी ढंग से भाषण देने में माहिर भी थे।

ब्रिटिश अफसर ये बात अच्छी तरह से जानते थे कि अगर किसी मंच से तिलक भाषण देंगे

तो वहां आग भड़काना तय है।

हमारे लोकमान्य तिलक हमारे ‘स्वराज’ के लिए संघर्ष कर रहे थे।

वो अपनी बातों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते थे।

यह भी पढे: त्योहार जो हर महीने आते है

प्याज खाने के फायदे चौंका देंगे आपको

इस काम के लिए उन्हें ऐसा सार्वजानिक मंच चाहिए था, जिसके

जरिए वे उनके विचार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सके।

और इस काम को अंजाम देने के लिए इस उन्होंने गणेशोत्सव को चुना।

और इस तरह से सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुवात हुई।

इसे सुंदर भव्य रूप दे दिया, जिसे आज हम सभी देखते हैं। Ganesh Chaturthi Festival History

गणेशोत्सव भारतीय पंचांग के किस महीने में मनाया जाता है?

गणेश चतुर्थी के दिन से गणेशोत्सव की शुरुवात होती है।

और बादमे 11वें दिन यानी की अनंत चतुर्दशी पर गणेशप्रतिमाओं के

विसर्जन के साथ ही इसका समापन होता है।

भाद्रमास के शुक्‍लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

गणेशोत्सव परंपरा Ganesh Chaturthi Festival History

शिवपुराण में इसका उल्‍लेख मिलता है, कि इस त्‍योहार को मनाने की परंपरा

सदियों से चली आ रही है। भारत के पश्चिम और दक्षिण राज्‍यों में यह त्‍योहार

बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

भारत में जब पेशवाओं का शासन था, तब से गणेशउत्‍सव मनाया जा रहा है।

सवाई माधवराव पेशवा के शासन में पूना का प्रसिद्ध  राजमहल ‘शनिवारवाड़ा’

में भव्य गणेशोत्सव मनाया जाता था। जब अंग्रेज भारत आए, तो उन्होंने पेशवाओं

के राज्यों पर कब्जा कर लिया। तभी से वहां इस त्‍योहार की रंगत फीकी पड़ना शुरू

हो गई। पर कोई भी इस परंपरा को बंद नहीं कर सका।

अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी , Atal Pension Yojana

Coअटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी , Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना क्या है?

atal pension yojna असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के

लिए सामजिक सुरक्षा स्कीम है। अटल पेंशन योजना में निवेश invest करने

से रिटायरमेंट retirement के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित

आय मिलती है। केंद्र सरकार ने इस योजना को मई 2015 में शुरू किया।

यह पढ़ क्या: बैंक मे खाता है तो अभी जान ले यह शर्ते, कहीं पछताना ना पड़े

अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी , Atal Pension Yojana

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए इससे पहले इस प्रकार की कोई

योजना नहीं थी। अटल पेंशन योजना atal pension yojna में निवेश करने

से रिटायर होने के बाद आपको हर महीने पेंशन मिल सकती हैं।

Complete information Atal Pension Yojana

इस योजना की बड़ी खासियत यह भी है, कि अगर आपकी

असामयिक मृत्यु हो जाए तो आपके परिवार को फायदा जारी

रखने का प्रावधान इस योजना मे है। इस योजना में निवेश करने वाले

व्यक्ति की अगर मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को और अगर पत्नी

की भी मृत्यु हो जाए तो उस स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलने का

प्रावधान है। Complete information of Atal Pension Yojana 2021

अटल पेंशन योजना में कितना जमा करना पड़ता है?

आपके रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए

इस पेंशन स्कीम में कुछ सालों तक निवेश करना होता है।

आपके निवेश के साथ ही सरकार भी इस अटल योजना में उनकी

ओर से भी अंशदान दे देती है। Complete information of Atal Pension Yojana 2021

किसके लिए है अटल पेंशन योजना?

इस योजना के लिए भारतीय होना आवश्यक है।कोई भी

भारतीय नागरिक इसमे निवेश कर सकता है।

अटल पेंशन योजना हिस्सा लेने के लिए आपका बैंक खाता होना आवश्यक है।

और खाता खोलने के साथ ही इसे आधार कार्ड से जुड़ा होना भी जरूरी है।

इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है, जो लोग इनकम टैक्स स्लैब

से बाहर हैं।

क्या अटल पेंशन योजना में उम्र सीमा है?

इस योजना के लिए लोगों को छह हिस्सों में बांटा गया है। इस योजना का लाभ

उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच की होनी चहिए।

इस योजना के तहत पेंशन pension पाने के लिए कम से कम 20 वर्षों

तक निवेश करना होगा। Complete information of Atal Pension Yojana 2021

अटल योजना में कितना पेंशन मिलता है ?

पेंशन की रकम आपके द्वारा निवेश किए गए रुपये और आपकी साथ ही

आपकी उम्र पर भी निर्भर करती है।

अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन कम से कम 1,000 रुपये तथा अधिकतम 5,000 रुपये

तक मासिक पेंशन मिल सकती है।

आपकी 60 साल की उम्र से आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जाकर देख सकते है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी लेख लिखे जाने के समय उपलब्ध जानकारी के अनुसार है। सरकारी योजनाओं, आवेदन, फीस, निवेश या किसी भी तरह के भुगतान से जुड़े नियम, तारीखें और राशि समय-समय पर बदल सकती हैं। किसी भी योजना में आवेदन करने, पैसे भरने या निवेश करने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पूरी जानकारी की खुद जांच करें, सभी बातों को अच्छी तरह समझें और पूरी तसल्ली के बाद ही अपने जोखिम पर निर्णय लें। इस जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, लेन-देन या नुकसान के लिए यह वेबसाइट और हमारी टीम किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी।

बैंक मे खाता है तो अभी जान ले यह शर्ते, basic rules bank saving account

basic important rules: bank saving account बचत खाता सभी के

लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसकी मदद से कई तरह के वित्तीय लेनदेन

करने में हमे मदद मिलती है। इसके बिना तो पैसा रखने में काफी मुश्किल होती

है। आज के दौर मे हर किसी के पास एक सैविंग अकाउंट होता ही है।

बैंक मे खाता है तो अभी जान ले यह शर्ते, basic rules bank saving account
basic rules bank saving account

आइए देखते है सेविंग बैंक अकाउंट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

जो पता होना सबके लिए आवश्यक है।

सेविंग अकाउंट क्या है? what is bank saving account

https://apnibat.com/business/government-scheme/complete-information-of-atal-pension-yojana-2021/

सेविंग्‍स अकाउंट एक डिपॉजिट अकाउंट होता है, यह वित्तीय संस्थानों  और बैंकों में

खुलता है। इस खाते में कोई भी व्यक्ति अपनी सैलरी, इनकम रिसीव कर सकता है।

इसकी मदद से किसी को मिनटों मे पैसे भेज सकता है चाहे वो उससे कितना भी

दूर हो।  इसका इस्‍तेमाल सॅलेरी के लिए भी किया जाता है।

यह भी पढे: अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी 2021, Complete information of Atal Pension Yojana 2021

इसमें आप अपनी मर्जी चाहे तब तक अपना पैसा जमा /होल्ड

कर सकते हैं। इसके और भी कई सारे फायदे होते है।

सेविंग अकाउंट के फायदे

सेविंग्‍स अकाउंट होल्‍डर्स को डेबिट कार्ड debit card दिया जाता है। इस कार्ड की मदद से

विभिन्न प्रकार के ट्रांजैक्‍शन कर सकते हैं। खाताधारक नियमित तौर पर अकाउंट स्टेटमेंट भी

प्राप्त कर सकते हैं। या फिर अपने पासबूक मे भी इसके डिटेल्स देख सकता है।

आपके अकाउंट के प्रकार के आधार पर इस अकाउंट मे मिनिमम बैलेंस

की जरूरत होती है। आपको आपके खाते में न्यूनतम रकम रखनी पड़ती है,

ऐसा ना करने पर बैंक पेनाल्‍टी लगा देती है।

सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज मिलता है? Interest on bank saving account

सेविंग्‍स अकाउंट पर जमा पैसे पर बैंक ब्‍याज देता है। इसका पेमेंट तिमाही, छमाही, कुछ मामलों

में सालाना आधार पर भी किया जा सकता है। यह हर एक बैंक पर निर्भर करता है। साथ ही इसका रेट

हर बैंक के लिए अलग अलग भी हो सकता है। सेविंग्‍स अकाउंट का ब्‍याज दर फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट

की तुलना में कम होता हैं। basic rules bank saving account

सेविंग्‍स अकाउंट पर जो भी ब्‍याज मिले उस पर मार्जिनल रेट से टैक्‍स लगता है। सेक्शन 80टीटीए

के तहत 10,000 रुपये तक का डिडक्‍शन उपलब्‍ध अवैलबल है। वहीं सेक्‍शन 80टीटीबी के तहत

सीनियर सिटीजंस को 50,000 रुपये तक का डिडक्शन मिल जाता है।

इस तरह के मामलों में टैक्‍स मे छूट प्राप्त की जा सकती है।

एकादशियों की सम्पूर्ण जानकारी ekadashi vrat niyam jankari

ekadashi vrat niyam jankari साल मे कितनी एकादशी होती है?

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दोनों

पक्षो यानि कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एकादशी का व्रत किया जाता है।

इस फरार एक महीने में दो और एक साल में कुल 24 एकादशी की

तिथियां पड़ती हैं।

एकादशी व्रत रखने से क्या लाभ होता है ?

शास्त्रों में एकादशी तिथि के व्रत को सभी

व्रतों में श्रेष्ठ बताया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति

पूरी श्रद्धा पूर्वक हर एकादशी का व्रत करता है, उसके सभी कष्ट

दूर हो जाते हैं। व्यक्ति के पापकर्म नष्ट हो जाते हैं तथा इस लोक

के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। ekadashi vrat niyam jankari

हर एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है,

परंतु हर एकादशी का अपना एक अलग महत्व माना जाता है।

एकादशी किसे कहा जाता है ?

हिंदू पंचांग की ग्यारहवी तिथि को एकादशी कहा जाता हैं।

यह पढ़ क्या? हिन्दू व्रत पर्व Monthly Hindu Panchang

यह तिथि महीने में दो बार आती है। पूर्णिमा के बाद और अमावस्या के बाद।

पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी

तथा अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी

कहा जाता हैं। इन दोनों ही प्रकार की एकादशियों का भारतीय

सनातन संप्रदाय में बहुत बड़ा महत्त्व है।

एकादशी के नाम लिस्ट

चैत्र: पापमोचनी एकादशी और  कामदा एकादशी

वैशाख: वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी

ज्येष्ठ: अपरा एकादशी तथा पाण्डव निर्जला/रुक्मणी-हरण एकादशी

आषाढ: योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी

श्रावण: कामिका एकादशी तथा पुत्रदा/पवित्रा एकादशी

भाद्रपद: अजा/अन्नदा एकादशी और पार्श्व एकादशी

अश्विन्: इंदिरा एकादशी और  पापांकुशा एकादशी

कार्तिक: रमा एकादशी, और देवोत्थान/प्रबोधिनी एकादशी

मार्गशीर्ष: उत्पन्ना एकादशी तथा मोक्षदा एकादशी

पौष: सफला एकादशी, पौष पुत्रदा/पवित्रा एकादशी

माघ: षटतिला एकादशी, जया/भैमी एकादशी

फाल्गुन: विजया एकादशी और आमलकी एकादशी

अधिक: पद्मिनी/कमला/पुरुषोत्तमी एकादशी तथा परमा एकादशी

त्रिस्पृशा एकादशी महायोग

जब एक ही दिन एकादशी, द्वादशी और रात्रि के अंतिम प्रहर

में त्रयोदशी भी एक साथ हो तो वह त्रिस्पृशा कहलाती है।

अगर सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक थोड़ी सी एकादशी, द्वादशी

तथा अन्त में किंचित् मात्र भी त्रयोदशी हो तो वह

त्रिस्पृशा-एकादशी कहलाती है।

एकादशी के नियम

एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को दशमी

के दिन से कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना होता है।

एकादशी के दिन मांसाहार, प्याज, मसूर की दाल आदि वस्तुओं

 का सेवन नहीं करना चाहिए।

रात्रि को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और भोग-विलास

से दूर रहना चाहिए।

एकादशी के दिन प्रात: लकड़ी का दातुन बिल्कुल भी ना करें।

जामुन, आम या नींबू के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ

साफ कर सकते है। पेड़ से पत्ता तोड़ना भी ‍वर्जित होता है। अत:

आप स्वयं गिरा हुआ पत्ता लेकर उसका इस्तेमाल कर सकते है।

यदि यह संभव नहीं है तो पानी से बार बार कुल्ले कर सकते है।

फिर स्नान आदि कर मंदिर में जाकर गीता का पाठ करें, या

पुरोहित जी से गीता पाठ का श्रवण कर सकते है।

ईश्वर के सामने इस तरह प्रण करना चाहिए, ‘आज मैं चोर, पाखंडी

और दुराचारी मनुष्यों से बात नहीं करूँगा/करूंगी और ना ही किसी

का दिल दुखाऊँगा/ गी। रात्रि को जागरण कर कीर्तन करूँगा/करूंगी।

‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस मंत्र का जाप करें। भगवान विष्णु

का स्मरण करके प्रार्थना करें कि हे त्रिलोकीनाथ! मेरी लाज आपके हाथ

है, अत: मुझे इस प्रण को पूरा करने की शक्ति प्रदान करे।

यदि भूलवश किसी निंदक से बात कर ली तो भगवान सूर्यनारायण

के दर्शन कर लेना चाहिए तथा धूप-दीप से श्री‍हरि की पूजा कर के

क्षमा माँग लेनी चाहिए।

एकादशी मे क्या नहीं करना चाहिए?

एकादशी के दिन घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे चींटी

आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है। इस दिन बाल भी

नहीं कटवाने चाहिए। और ना नही अधिक बोलना चाहिए। अत्यधिक

बोलने से मुख से न बोलने वाले शब्द भी निकल जाने की संभावना रहती हैं।

इस दिन अपनी शक्ति के अनुसार दान करना चाहिए। परंतु स्वयं

किसी का दिया हुआ अन्न आदि कदापि ग्रहण ना करें।

दशमी के साथ मिली हुई एकादशी वृद्ध मानी जाती है। त्रयोदशी आने से पूर्व

व्रत का पारण करना चाहिए।

फलाहारी को गोभी, पालक, गाजर, शलजम, कुलफा का साग आदि

का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर, बादाम, केला, आम, पिस्ता

इत्यादि अमृत फलों का सेवन कर सकते है। प्रत्येक वस्तु का प्रभु

को भोग लगाकर और तुलसी दल छोड़कर ग्रहण करे। द्वादशी के

दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा , मिष्ठान्न दे। इस दिन क्रोध ना करे

और मधुर वचन बोले।

खौफनाक महल जिनमें भूत का है साया|हिम्मतवाले भी डरते है यहाँ

 दुनिया की 5 खौफनाक जगह : खौफनाक महल जिनमें भूत का है साया|हिम्मतवाले भी डरते है यहाँ

आपको को अक्सर भूत प्रेत आत्मा के बारे में,कुछ ना कुछ कहानियां सुनने को मिलती होगी।

जिससे कुछ समय के लिए आपकी रूह कांप जाती होगी।  इसके अलावा, आपने लोगो के मुंह से भी

सुना होगा कि आत्मा होती है। लेकिन आपको इसका अहसास तब तक नहीं होता।

 जब तक आप खुद अपने आंखो से नहीं देखते,या कुछ अजीबोगरीब अहसास नहीं कर लेते

तब तक आपको पूरा भरोसा नहीं होता। दुनिया में आज भी कुछ  ऐसे स्थान आज भी मौजूद है।

जहां पर आत्माओं का साया है।और वहां पर जाने से लोग कतराते हैं।

 तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 खौफनाक स्थान के विषय में और उससे जोड़ी रहस्यमई कहानियों के बारे में 

, 

1. बीचवर्थ का पागलखाना

ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया में मौजूद बीचवर्थ  का पागलखाना हंटेड माना जाता है।

यहां 1867 से 1995 तक एक पागलखाना था। इस पागल खाने का जिक्र करें तो यहां 1200 मरीज

के रहने की पूरी व्यवस्था थी। इस पागल खाने के 130 के इतिहास में यहां पर कुल 9000 पेशेंट मरे

हुए दर्ज किए गए हैं, और लोगों की माने तो यहां पर उनकी आत्माएं भटकती हुई दिखाई देती है ।

लोग यहां जाने से खौफ आते है। 

2. चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल

फ्रांस का चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल को लोग भुतहा स्थान मानते हैं ।लोगों के मुंह से सुनने को मिला है

 कि इस महल में शक के आधार पर एक औरत को उसके ही पति ने जहर खिलाकर मार डाला।

तब इसे यहां पर उसकी आत्मा भटका करती है।जो लोग यहां पर प्रवेश करते हैं उन्हें कुछ अजीबोगरीब

एहसास अनुभव होता है। यही कारण है कि लोग इस भूतहे स्थान पर गलती से भी कदम नहीं रखते है।

3.रिनहम हॉल

 रिनहम हॉल जो ब्र‌िटेन में भुतहा हॉल के नाम से प्रसिद्ध है।लोगों का ऐसा मानना है।

 कि यहां पर ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा भटकने का दावा करते हैं।

वहां के लोगों का कहना है । कि हॉल में डोर्थी वालपूल प्रेम प्रसंग करने के दोष में कैद करके रखा

गया था जिस वजह से उनकी मौत हो गई।लोग यहां जाने के ख्याल मात्र से सिहर जाते है।

4. ओकिघारा का जंगल,

जापान में माउंट फुजि की तलहटी में स्थित ओकिघाराओ का यह जंगल पूरी दुनिया में सुसाइड

फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। यहां हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग आत्महत्या करते हैं और

लोगों का ऐसा मानना है कि जिन लोगों ने यहां पर सुसाइड किया है। वहां पर उनकी आत्मा आज

भी भटकती देखी गई  है।जो लोग यहां से गुजरते है दहशत उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।

5.मनिला फिल्म सेंटर 

फिलीपींस निश्चित मनिला फिल्म सेंटर जिसे हंटेड क्षेत्र माना गया है ।इस फिल्म सेंटर को बनाने

के दौरान यहां पर कई मजदूरों की मौत हो गई थी । और लोगों के अनुसार फिल्म सेंटर में मरे

गए मजदूरों की ही आत्माएं भटकती देखी गई है।कई लोगो ने अपने अनुभव को साझा किया है 

उन्हें वहां पर जाने पर अलग सा अनुभव हुए, जिससे की उनकी रूह कांप गई ।