Home Blog Page 15

पुत्रदा एकादशी : क्या है इसका महत्व, जाने पूजा विधि और नियम

putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी

तिथि को पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस साल 2021 मे यह तिथि बुधवार 18 अगस्त को है। पुत्रदा एकादशी

के बारे में पुराणों में कहा गया है, कि जो भी भक्त इस एकादशी को पूरी निष्ठा से और नियमों से पालन करेगा,

उसे जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलेगी और वैकुंठ धाम प्राप्त करेगा। साथ ही वह व्यक्ति संतान तथा धन

का भोग करता है।

क्या आपको पता है :रक्षा बंधन कब और क्यों मनाया जाता है? rakshabandhan kyu manaya jata hai

भगवान को फूल चढ़ाने का नियम bhagwan ko phul chadane ke niyam

Importance of Putrada Ekadashi पुत्रदा एकादशी का महत्व

पुराणों के अनुसार हजारों वर्षों की तपस्या करने से जितना पुण्य प्राप्त होता है, उतना ही पुत्रदा एकादशी

का व्रत करने प्राप्त होता है। यदि कोई व्यक्ति निःसंतान है तो पुत्रदा एकादशी का व्रत करके भगवान

विष्णु का ध्यान करे तो अच्छे गुणों वाले संतान की प्राप्ति होती है।

यदि संतान किसी प्रकार की परेशानी से पीड़ित है तो यह व्रत करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।

संतान को दीर्घायु प्राप्त होती है। putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2021

एकादशी व्रत दिन – १८ अगस्त

व्रत प्रारंभ – सुबह 03:20 मिनट

समाप्त – 19 अगस्त 2021 सुबह- 01:05 बजे

पुत्रदा एकादशी की पूजा विधि

शास्त्रों के अनुसार व्रत करने वाले व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नान, ध्यान आदि के बाद भगवान

विष्णु का ध्यान करना चाहिए। दिनभर उपवास रखना चाहिए। भगवान विष्णु की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करनी

चाहिए। इसके बाद घर में हर जगह गंगाजल छिड़क दे। बाद में मूर्ति/प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं। शुद्ध

तुप से दीपक जलाएं। भगवान को फूल चढ़ाएं। व्रत कथा का पाठ करें और फिर आरती करें। putrada

ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

आरती के बाद आपको विष्णु सहस्रनाम का पठन करना चाहिए। एकादशी के दिन इसका पठन करने से

जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। उसके बाद भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और प्रसाद को गरीब

और जरूरतमंद लोगों में दान करे। शाम के समय तुलसी के सामने दीपक जलाएं और बादमे आप फल खा

सकते हैं। अगले दिन द्वादशी तिथि को ब्राह्मणों को भोजन कराए और उन्हें भिक्षा तथा दक्षिणा सम्मानपूर्वक

है। इसके बाद आप व्रत तोड़ सकते हैं। putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

पुत्रदा एकादशी के नियम

जिन लोगों ने पुत्रदा एकादशी का व्रत किया है उन्हें लहसुन और प्याज विरहित खाना खाना चाहिए। साथ ही मन

और वचन से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। दशमी से द्वादशी तक भगवान विष्णु जी का ध्यान करें। झूठ,

अनैतिकता, लोभ आदि से दूर रहना चाहिए। एकादशी के दिन वैष्णव धर्म का पालन करना चाहिए, इसलिए

खुद को बैगन, सुपारी, मांस, शराब आदि से दूर रखना चाहिए। एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में भोजन

नहीं करना चाहिए। putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

पीपल की पूजा कैसे करते हैं? Pipal ki puja kaise kare

Pipal ki puja kaise kare पीपल की पूजा से क्या फल मिलता है?

Pipal ki puja kaise kare कहते है की पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने, पूजन करने तथा परिक्रमा करने

से सारी कामनाओं की पूर्ति हो जाती है।

साथ ही यह पूजन सुख -संपत्ति, धन-धान्य, संतान सुख, ऐश्वर्य और सौभाग्य प्रदान करने वाला है।

पीपल की पूजा करने से पित्र दोष,काल सर्प योग और ग्रह पीड़ा जैसे दोषो का निवारण होता है।अगर अमावस्या

और शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाय और साथ ही हनुमान चालीसा

का पाठ कर जाय तो सारी पेरशानियां दूर हो जाती हैं।

पीपल पूजा के नियम

हररोज सुबह नियम से पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर जप, तप और प्रभु नामस्मरण करने से व्यक्ति

को शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त होता है।

पीपल के पेड़ पर क्या क्या चढ़ाना चाहिए?

पीपल के वृक्ष के नीचे हररोज सरसों के तेल का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। पर यदि किसी

आपको ऐसा करना संभव ना हो तो शनिवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचें दीपक अवश्य जलाएं|

ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।  साथ ही रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

कारोबार में भी सफलता मिलती है।

पीपल की पूजा कब नहीं करनी चाहिए

शनिवार को पीपल के पेड़ पर लक्ष्मी जी का वास माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन जल चढ़ाना

श्रेष्ठ माना जाता है। पर रविवार के दिन पीपल पर जल चढ़ाना निषेध माना गया है। क्यूंकि रविवार के दिन

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से घर में दरिद्रता आ जाती है।

पीपल को काटने से क्या होता है?

साथ ही कभी भी पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर पितरों को कष्ट मिलता हैं और

वंशवृद्धि में रुकावट बनती है।

इस समय न करें पीपल की पूजा

शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से पहले कभी भी पीपल की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस वक्त धन की देवी

माता लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी का वास होता है। अलक्ष्मी दरिद्रता की देवी मानी जाती हैं। और वो हमेशा

गरीबी और जीवन में परेशानी लाती हैं। इस कारण सूर्योदय से पहले ना तो पीपल की पूजा करनी चाहिए

और ना ही इस वृक्ष के पास जाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में दरिद्रता चली आती है। इसलिए हमेशा

सूर्योदय के बाद ही पीपल की पूजा करें।

पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं?

पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन पीपल वृक्ष की पूजा करनी

चाहिए। क्यूंकी अलग-अलग दिन अलग अलग देवी-देवताओं का वास पीपल वृक्ष पर होता है। इसलिए

ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

पीपल वृक्ष की पूजा करने के बाद परिक्रमा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती हैं।

यह पढ़ क्या? पीपल की पूजा क्यों करते हैं? pipal ki puja ka mahatva

पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं?

शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करना काफी लाभदायक माना गया है। माना जाता है, कि पीपल पर

हमेशा शनि देव की छाया रहती है। जिससे इस वृक्ष की पूजा से शनि दोष दूर रहता है। शनिवार के दिन

पीपल पेड़ की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से शनि से संबंधित कष्टों का निवारण होता है।

बताया जाता है, जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है, उस व्यक्ति को पीपल का

पूजन और परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि महादशा से मुक्ति मिल प्राप्त होती है।

पीपल पेड़ और शनि दोष से मुक्ति की कथा

महर्षि दधीचि के पुत्र पिप्पलाद ऋषि थे। पिप्पलाद का अर्थ है पीपल के पेड़ के पत्ते खाकर जीवित रहने

वाला। महर्षि दधीचि ने संसार के हित में अपने खुद के शरीर को त्यागकर देवराज इंद्र को हड्डियों का दान कर दिया था।

तब विश्वकर्मा ने महर्षि दधीचि की हड्डियों से व्रज नामक अस्त्र बनाया था, जो बड़ा शक्तिशाली था।

दधीचि की पत्नी को जब इस बारे में पता चला, तो उनको बड़ा दुख हुआ और वो सती जाने के लिए निकल

पड़ीं। देवताओं ने उनको रोकने की काफी कोशिश की पर वह नहीं मानीं। उस समय दधीचि की पत्नी गर्भवती

थीं। उन्होंने अपने गर्भ से बच्चे को निकाला और पीपल के वृक्ष के नीचे रख दिया। फिर वह सती हो गईं।

वो बच्चा पीपल के पेड़ के नीचे पला-बड़ा। जिससे उनका नाम पिप्पलाद पड़ा। साथ ही पिप्पलाद ने पीपल के

पेड़ के नीचे कठोर तपस्या भी की। पिप्पलाद ऋषि के प्रभाव से पीपल को आशीर्वाद प्राप्त है, कि जो इस पीपल

वृक्ष की सेवा, पूजा करेगा उसको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

दरअसल जब पिप्पलाद ऋषि को पता चला कि उनके पिता की मृत्यु शनि दोष के कारण हुई थी, तब उन्होंने

ब्रह्माजी के आशीर्वाद से ब्रह्मदंड की प्राप्ति की और शनि देव की डंडे से पिटाई की। इसी कारण से पीपल वृक्ष

की पूजा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

पीपल की पूजा क्यों करते हैं? pipal ki puja ka mahatva

पीपल की पूजा क्यों करते हैं , पीपल का महत्व। सनातन धर्म में पीपल वृक्ष को बहुत ही

पवित्र माना जाता है। मान्यता अनुसार पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता

है। इसकी पूजा करने से कई तरह के लाभ होते हैं। pipal ki puja ka mahatva

साथ ही शनिदोष से भी मुक्ति भी मिलती है। इसलिए धार्मिक क्षेत्र में पीपल के पेड़ को भगवान माना गया है।

यह पढ़ क्या? ऐसा एक मंदिर, जहां भगवान विष्णु सालों से प्राकृतिक पाणी पर निद्रा में लीन हैं

पीपल की पूजा क्यों करते हैं?

पीपल के वृक्ष की पूजा कई अवसरों पर की जाती है, अमावस्या हो या पूर्णिमा। पीपल

वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। इसलिए पीपल की पूजा

करने से पुण्य की प्राप्ति होती ही है साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

पीपल का आयुर्वेदिक महत्व

वैज्ञानिकों ने इस वृक्ष को अनूठा बताया है। जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है।  जो हम

मनुष्यों के लिए बहुत जरूरी है। पीपल के पेड़ के नीचे महात्मा बुद्ध से लेकर

अन्य कई ऋषि-मुनियों ने ज्ञानार्जन किया है। pipal ki puja ka mahatva

पुराणों में पीपल का महत्व

स्कंद पुराण में पीपल के वृक्ष के बारे में बताया गया है कि

पीपल के जड़ में भगवान विष्णु, शाखओं में नारायण, तने में केशव, पत्तों में

भगवान हरि और फलों में सभी देवता वास करते हैं। पीपल का वृक्ष साक्षात भगवान

विष्णु स्वरूप है। महात्मा इस वृक्ष की सेवा करते हैं। पीपल का वृक्ष मनुष्यों के पापों

को नष्ट करने वाला है। पीपल में पितरों और तीर्थों का भी निवास होता है।

पीपल: भगवान विष्णु का स्वरूप

भागवत गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि ‘वृक्षों में सर्वोत्तम मैं पीपल हूं’। साथ ही पीपल

वृक्ष को ही भगवान विष्णु का स्वरूप भी बताया गया है। जहां भगवान विष्णु होंगे, वहां

लक्ष्मी स्वयं मौजूद होंगी। पीपल की महत्वता इससे भी पता चलती है कि भगवान कृष्ण

ने पीपल के वृक्ष के नीचे गीता का ज्ञान पूरी दुनिया को दिया था। इसलिए कारण पीपल

की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैऔर सभी कार्य भी पूरे होते हैं।

पीपल की पूजा से पितृ दोष होता है दूर

पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीपल की पूजा सर्वोत्तम मानी गई है। साथ ही पितरों

का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीपल के पौधे लगाने चाहिए। इससे चारों तरह सकारात्मक

वातावरण बना रहता है। गीता में भगवान कृष्ण ने पेड़ों में खुद का वर्णन पीपल किया है,

इसलिए पीपल का पेड़ लगाने से पुण्य फल की भी प्राप्ति होती है और साथ ही पीपल की

हर रोज पूजा करने पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। pipal-ki-puja-ka-mahatva

त्वचा की देखभाल कैसे करे daily skin care routine

daily skin care routine हररोज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना समय

नहीं मिल पाता कि हम अपनी त्वचा पर ध्यान दे सके। हमारी व्यस्त दिनचर्या

की वजह से हमारी त्वचा का नेचुरल ग्लो (Natural Skin Glow) धीरे धीरे काम होने

लगता है। ऐसे में त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी हो जाता है।

कुछ लोग तो 35 की ही उम्र मे बूढ़े से लगने लगते हैं, क्योंकि उनके चेहरे पर

झुर्रिया (Wrinkles), डार्क सर्कल (Dark Circle) आदि पड़ने लगते हैं।

यह भी पढे: चेहरे पर निखार लाने के लिए घरेलू उपाय glow your skin naturally

पर चिंता की कोई जरूरत नहीं है, क्यूंकी थोड़ी हररोज की थोड़ी सी देखभाल

से आप आप इन सबसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर रोजाना कुछ

समय आप अपनी त्वचा को देते है तो इन सारी समस्याओ से आपको

आसानी से छुटकारा मिल सकता है। daily skin care routine

हम इसलिए ऐसी बाते कर रहे हैं क्योंकि सुंदरता कोई एक-दो दिन में

आनेवाली चीज नहीं है।  सुंदर दिखने के लिए सिर्फ गोरे रंग की आवश्यकता

नहीं होती। इसके लिए उसकी सही से केयर करना भी जरूरी होता है।

त्वचा की देखभाल कैसे करे daily skin care routine

कोई भी लड़की या महिला इस रूटीन को फॉलो करके सॉफ्ट, हेल्थी  

और ग्लोइंग त्वचा प्राप्त कर सकती हैं। daily skin care routine

जिस प्रकार से सुबह उठकर आप अपने दातों की सफाई करती हैं, उसी

प्रकार जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की भी अच्छे से सफाई करें।

  • 1: सबसे पहले आप अपनी त्वचा पर क्लीनजर का इस्तेमाल करें। आप अपनी

त्वचा केहिसाब से क्लीनजर चुनें। त्वचा ड्राय है तो क्रीम बेस्ड क्लीनजर आपके

लिए सही रहेगा। अगर ऑयली है तो वॉटर बेस्ड क्लीनजर का इस्तेमाल करें।

क्लीनजर जितना माइल्ड होगा उतना अच्छा। क्लीनजर के इस्तेमाल से रात में

सोते वक्त आपकी त्वचा जो ऑयल प्रोड्यूस करती है, उसे वह साफ कर देता है।

  • 2: चेहरे को क्लीनजर से क्लीन करने के बाद उस पर मॉइसचराइजर अवश्य लगाएं।

मॉइसचराइजर को गालों पे लगाएं और फिर पूरे चेहरे  पर हलकी मसाज के साथ

फैला लीजिए।.अगर आपके मॉइसचराइजर में विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स है

तो इससे आपकी स्किन ज्यादा यूथफुल नजर आएगी। साथ इस तरह के

मॉइसचराइजर त्वचा के फ्री रेडिकल्स को खत्म कर देते हैं। daily skin care routine

  • 3. मौसम कोई भी हो स्किन को सूर्य की तेज किरणों से बचाने के लिए आपको

अपने चेहरे पर एसपीएफ spf युक्त क्रीम जरूरी लगानी चाहिए। इससे आपकी

त्वचा पर सूर्य की अल्ट्रा वायलेट ultra violet किरणों का असर नहीं पड़ता।

सुबह एसपीएफ लगाने के बाद आपको पूरे दिनभर में हर 3 घंटे के बाद चेहरे

पर एसपीएफ लगानी चाहिए। चाहे आप घर से बाहर निकलें या ना निकलें।

क्योंकि हमारे घर में लगी ट्यूबलाइट्स/बल्ब से भी यूवी रेज निकलती हैं।

रक्षाबंधन कब और क्यों मनाया जाता है?

रक्षाबंधन त्योहार हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया

 जाता है। इस साल अग्रेंजी माह के अनुसार रक्षाबंधन 22

अगस्त 2021 रविवार के दिन मनाया जाएगा।

देखते हैं रक्षा बंधन का त्योहार क्यू मनाया जाने लगा?

रक्षाबंधन का इतिहास

एक मान्यता के अनुसार वृत्तासुर के साथ युद्ध करने जब इंद्रदेव

जा रहे थे तो उनकी पत्नी शची ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा था। और

तब से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा। पर यह त्योहार

 भाई बहन बना, जब माता लक्ष्मी का इस से संबंध जुड़ा। rakshabandhan kyu manaya jata hai

रक्षाबंधन से जुड़ी माता लक्ष्मी

और राजा बलि की कथा

स्कंद पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार भगवान

वामन ने महाराज बली से तीन पग भूमि मांगी। तब उन्हें पाताल

लोक का राजा बना दिया। उस समय राजा बली ने भी वर के रूप

में भगवान वामन से दिन रात अपने सामने रहने का वचन ले लिया।

भगवान को वामन अवतार के बाद पुन: माता लक्ष्मी जी के पास जाना

था, परंतु भगवान वचन देकर फंस गए और वे रसातल में राजा बली की

 सेवा में रहने लगे। rakshabandhan kyu manaya jata hai

यह पढ़ क्या ? ऐसा एक मंदिर, जहां भगवान विष्णु सालों से प्राकृतिक पाणी पर

निद्रा में लीन हैं… Budhanilkantha Temple Mystery And Interesting Facts

ऐसे शुरु हुआ गणेशोत्सव, Ganesh Chaturthi Festival History

अपने प्यारे भैया के लिए राखी भेजे

कैसे बनी माता लक्ष्मी राजा बलि की बहन

उधर इस घटना से माता लक्ष्मी काफी चिंतित हो गई। ऐसे में नारदमुनि

जी ने माता लक्ष्मी जी को एक उपाय बताया। नारद जी ने कहा कि आप

राजा बलि को भाई बना लें और उनसे रक्षा का वचन ले।

नारदमुनि जी के बताए अनुसार माता लक्ष्मी ने एक सामान्य महिला

 का रूप धरण किया और रोते हुए राजा बलि के दरबार में पहुंच गई।

राजा बलि ने उस महिला से उसके रोने का कारण पूछा। माता लक्ष्मी

 ने कहा, मेरा कोई भाई नहीं और ना ही कोई मुझे बहन बनाना चाहता।

क्या करूं महाराज? rakshabandhan kyu manaya jata hai

उस महिला की व्यथा सुनकर राजा बलि ने उन्हें अपनी बहन

बनाने का प्रस्ताव रखा। तब साधारण महिला का रूप धरण की हुई

माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा और वचन लिया कि

बहन की रक्षा करोगे और उससे दक्षिणा भी दोगे।

भगवान श्रीहरी की वचन से मुक्ति

राजा बलि ने उसे वचन दे दिया। तब माता लक्ष्मी ने असली रूप

में आकर राजा बलि से कहा कि तुमने मुझे अपनी बहन माना है, तो दक्षिणा

के रूप में मुझे मेरे पति को लौटा दें।

इस प्रकार से माता लक्ष्मी ने राजा बलि को अपना भाई बनाया और

भगवान श्रीहरि को भी वचन से मुक्ति कराकर अपने साथ लें गई।

जिस दिन यह घटना घटी, उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी।

तभी से रक्षा बंधन का त्योहार प्रचलन में हैं।

और इसी कारण से ही रक्षाबंधन पर महाराजा बली की कथा

सुनने का प्रचलन भी है।

ऐसा मंदिर, जहां भगवान विष्णु सालों से प्राकृतिक पाणी पर निद्रा में लीन हैं

ऐसा मंदिर, जहां भगवान विष्णु सालों से प्राकृतिक पाणी पर निद्रा में लीन हैं

5 मीटर लंबी भगवान व‍िष्‍णु जी की मूर्ति, 13 मीटर

लंबे तालाब में मौजूद है।

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु का त्रिदेवों सहित पंच देवों

 में भी एक प्रमुख स्थान है। ऐसी स्थिति में देश विदेश

में कई स्थानों पर भगवान विष्णु जी के मंदिर देखने को

 मिल जाते हैं। साप्ताहिक दिनों में भी बृहस्पतिवार

मतलब गुरुवार को भगवान विष्णु जी का दिन माना जाता है।

दोस्तों यह हम आपको भगवान विष्णु जी के एक अद्भुत मंदिर

के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो ना सिर्फ अद्भुत है,

बल्कि यहां भगवान विष्णु जी की एक मूर्ति कई वर्षों से एक

प्राकृतिक तालाब में निद्रा की मुद्रा में स्थित है।

हम ज‍िस मंदिर के बारे मे बात कर रहे हैं, वह नेपाल के

 काठमांडू से 8 किमी दूर शिवपुरी पहाड़ी की तलहटी में है।

यह भगवान व‍िष्‍णु जी का मंदिर है। इस मंद‍िर का नाम

‘बुदानिकंथा’ है। Budhanilkantha Temple Mystery And Interesting Facts

भगवान विष्णु मंदिर की आख्यायिका

मंदिर को लेकर कथा है, क‍ि यह मंदिर राज-पर‍िवार के

लोगों के शापित है। शाप के डर की वजह से राज-परिवार

के लोग इस मंदिर में बिल्कुल भी नहीं जाते।

बताया जाता है, कि यहांपर राज-परिवार को शाप म‍िला था।

 इसके मुताब‍िक अगर राज-पर‍िवार का कोई भी व्यक्ति

मंद‍िर में स्‍थाप‍ित मूर्ति के दर्शन करेगा, तो उसकी मौत

हो जाएगी। इसी शाप के चलते राज परिवार के लोग इस

मंद‍िर में स्‍थाप‍ित मूर्ति की पूजा भी नहीं करते और

ना ही दर्शन करने जाते है। Budhanilkantha Temple Mystery And Interesting Facts

यह पढ़ा क्या ? हिन्दू व्रत पर्व Monthly Hindu Panchang

इस मंदिर के बारे में और जानकारी

पर मंदिर में स्‍थाप‍ित भगवान व‍िष्‍णु जी की मूर्ति का ही

एक प्रत‍िरूप तैयार क‍िया गया, ताकि राज-पर‍िवार के

लोग इस मूर्ति की पूजा कर सकें।

‘बुदानिकंथा’ में भगवान विष्णु एक प्राकृतिक पानी

के ऊपर 11 नागों की सर्पिलाकार कुंडली में विराजमान

हैं। सुनने को मिलता है, क‍ि एक किसान द्वारा काम

करते व्यक्त यह मूर्ति प्राप्त हुई थी। मूर्ति की लंबाई 5

मीटर है। जिस तालाब में मूर्ति स्‍थाप‍ित है उस तालाब की

लंबाई 13 मीटर है। इस मूर्ति में भगवान व‍िष्‍णु जी के

पैर एक दूसरे के ऊपर रखे हुए हैं। नागों के 11 स‍िर भगवान

विष्णु जी के छत्र बने हुए हैं।

पौराण‍िक कथा

एक पौराण‍िक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के वक्त व‍िष न‍िकला

था, तो सृष्टि को व‍िनाश से बचाने के ल‍िए भगवान श‍िवजी ने

विष को अपने कंठ में ले ल‍िया था। जिसकी वजह से उनका

गला नीला पड़ गया था।

इसी जहर से जब भगवान श‍िवजी के गले में जलन बढ़ने लगी

 तब उन्‍होंने उत्तर की और सीमा में प्रवेश क‍िया। उसी द‍िशा

में झील बनाने के हेतु त्रिशूल से एक पहाड़ पर वार

 क‍िया इससे यह झील बनी।

मान्‍यता यह भी है क‍ि इसी झील के पानी से उन्‍होंने

अपनी प्‍यास बुझाई।

कलियुग में नेपाल की झील को ‘गोसाईकुंड’ नाम से जाना

 जाता है। कहा जाता है क‍ि ‘बुदानीकंथा’ मंदिर का पानी इसी

‘गोसाईकुंड’ झील से उत्‍पन्‍न हुआ था। मान्‍यता के अनुसार

मंदिर में अगस्‍त महीने में वार्षिक श‍िव उत्‍सव के दौरान

इस झील के नीचे भगवान श‍िवजी की भी छव‍ि देखने को म‍िलती है।

परीक्षा से डरे नहीं, ऐसे करे तैयारी, exam anxiety and preparation

exam anxपरीक्षा से डरे नहीं, ऐसे करे तैयारी. ऐसे कई विद्यार्थी होंगे, जिन्होंने

बहुत पढ़ाई की लेकिन फिर भी मनचाही सफलता नहीं मिली।

अच्छे अंक लाना ही मंजिल नहीं

दोस्तों सबसे पहली बात परीक्षा मे ज्यादा अंक मिलना ही

सफलता नहीं है। ऐसे कई लोग है  जिन्होंने बहुत पढ़ाई की,

अच्छे मार्क्स भी लाए, लेकिन फिर भी वो अपने जीवन मे संघर्ष कर रहे हैं।

काम को आसान बनाता है अभ्यास

कोई भी काम मुश्किल या आसान नहीं होता। कोई भी काम

हो शुरू में हमेशा ही मुश्किल होता है। जब आप उसे लगातार

करते रहते हैं, तो धीरे-धीरे आप उस कार्य में निपुण हो जाते हो,

फिर चाहे वह पढ़ाई ही क्यू ना हो। exam anxiety and preparation

परीक्षा से डरे नहीं : डटे रहना है

अगर आप किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरे मन से लगे हुए

हैं, तो प्रकृति भी आपके लिए आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त

करती है।आपको सिर्फ उस और प्रयास करने की जरूरत है।

ऐसे देना है अपने बच्चे का साथ

·      विश्वास रखे

पेरेंट्स भी यहां भूमिका निभाते है। परटेक बच्चे में सफल

होने की काबिलियत है, बस उसका तरीका अलग अलग हो

सकता है। आपके बच्चे के प्रति आपका विश्वास बंधन इतना

मजबूत होना चाहिए कि, वो आपको अपने जीवन की हर बात

बताए, आपसे कुछ भी छिपाए नहीं।

·      एक अच्छा श्रोता बनें

आप अपने बच्चे की सभी बाते अच्छी तरह सुनें और समझें।

कोई भी निष्कर्ष निकालने से पहले उसे भावनात्मक और

विश्लेषणात्मक रूप से जानें, समझें। उससे कोई गलती हो जाती

है तो भी उसे डांटे नहीं, दोषी ना ठहराये। उसे जरूर उसका पक्ष रखने दें।

·      बचों साथ वक्त बिताएं

यह जानते हुए कि जीवन में सबसे ज्यादा प्यारा, अजीज हर

माता-पिता के लिए उसका बच्चा ही होता है। कई बार जाने

अनजाने मे माता-पिता बच्चे की दैनिक जरूरतें पूरी कर देते

 हैं, पैसों की कमी महसूस नहीं होने देते। अच्छे स्कूल में भी

 दाखिला दिलवा देते हैं। पर बच्चों को समय बहुत कम दे

पाते हैं, जो की बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

·      बच्चे को प्रेरित करें

अपने बच्चे को काम न करने के नुकसान ज्यादा न बताएं।

उसको काम को सफलतापूर्वक कैसे किया जय ये बताए और

उससे होनेवाले फ़ायदों के बारे मे बाते करे।

·      सफल व्यक्ति बनने के लिए पढ़ाएं

बच्चो को सिर्फ अच्छे मार्क्स लाने के लिए ना पढ़ाएं, बल्कि

सम्पूर्ण सफल व्यक्ति बनाने के लिए पढ़ाएं। पढ़ाई का

वास्तविक उद्देश्य सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है, इस

बात को समझकर उनको पढऩे को प्रेरित करें। उनकी पढ़ाई से

जुड़े गुणों को जानें और उनकी समस्याओं को समझें

और उनकी उसमे मदद करे।

सकारात्मक सोच रखे

बच्चों हमेशा सफल कैसे हों, इस बारे में सोचें और हमेशा

पॉजिटिव रहें। कौन स भी विषय या परीक्षा हो, उससे डरे

नहीं और ना ही तनाव में आएं। अपने आप से कहें कि

आपके दिमाग और इरादे के आगे ये कुछ नहीं है। कभी

भी यह ना सोचें कि मुश्किल है या नहीं होगा।

परीक्षा देते वक्त ध्यान मे रखे यह बाते expert advice while giving exam

परीक्षा की तारीख आते ही प्रेशर दिखना शुरु हो जाता है। expert advice while giving exam

स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम्स में अच्छे मार्क लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। पर कई बार कुछ

छोटी छोटी गलतियों की वजह से लास्ट आवर्स में उन्हें परेशानी योंका

सामना करना पड़ सकता है।

आइए जाने एक्सपर्ट से जिन्हे परीक्षा देते वक्त ध्यान मे रखना

बेहद जरूरी है, expert advice while giving exam

Exam सेंटर पर हॉल टिकट के बिना पहुंच जाना

आपने भले ही इग्ज़ैम की तैयारी अच्छे से की है, पर अगर आप लास्ट

आवर में बिना हॉल टिकट (प्रवेश पत्र) के इग्ज़ैम सेंटर पर पहुंच जाते हो,

 तो यह बहुत बड़ी गलती कहलाएगी, इसका सीधा असर आपके इग्ज़ैम पर भी होगा। इसलिए घर से निकलने से पहले ही एक बार सुनिचित्त कर ले की आपने

 admit कार्ड लिया हुआ है ।  यदि आपका ऐडमिट कार्ड खो गया है, तो पहलेसे ही

आप एक लिखित आवेदन लेकर जाएं और दोबारा ऐडमिट कार्ड देने को कहें।

ध्यान रहे इस प्रोसेस मे टाइम लग सकता है, इसलिए व्यक्त रहते ही सब

 काम निपटा ले। expert advice while giving exam

एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के बाद आपको पता चलता है कि आपने ऐडमिट

कार्ड खो दिया है तो आप धैर्य ना खोए, बिना व्यक्त गवाये तुरंत इसकी

 सूचना एग्जाम सुपरवाइजर को दें। आप उनसे परीक्षा में बैठने

 की अनुमति मांगे।

फोटो कॉपी xerox जरूर रखें

अपने हॉल टिकट की फोटो कॉपी अपने साथ जरूर रखा करे। साथ

ही आप घर पर भी इसकी एक फोटो कॉपी रखें। घर के सदस्यों को

भी इसके बारे में जरूर जानकारी दें, ताकि आपको जरूरत पड़ने पर

वे आपकी मदद कर सके। फोटो कॉपी xerox से आपको एग्जाम में

 शामिल होने की अनुमति मिल जाएगी। एग्जाम देकर निकलने के

बाद सेंटर में एक लिखित पत्र दें कि अगले दिन आप original हॉल

 टिकट के साथ आएंगे। expert advice while giving exam

Exam Stress Reliever Paperback

कोई कागज आपके आसपास दिख जाए

एग्जाम हॉल में कोई कागज आपके आसपास गिरा हुआ आपके दिख

 जाए तो इसकी सूचना तुरंत इन्वेजिलेटर को दें। ऐसा ना करने पर

आपको एग्जाम में दोषी माना जा सकता है।

हिन्दू व्रत पर्व Monthly Hindu Panchang

व्रत जो हर महीने आते हैं? Monthly Hindu Panchang

क्या आप जानते है की ऐसे हिन्दू व्रत त्योहार जो हर महीने मे आते है? इनमें से अधिकांश एक

महीने मे 2 बार भी आते हैं। हिन्दू व्रत पर्व Monthly Hindu Panchang

हमारे हिंदू धर्म में कई देवी देवताओं का पूजन किया जाता है। ऐसे में अधिकांश देवताओं के

प्रमुख तीफर साल में एक ही बार आते हैं। तो वही पर कई

ऐसे भी हैं जो हर महीने मे आते हैं।

हिन्दू पंचांग में कुछ हिन्दू व्रत पर्व Monthly Hindu Panchang

हर महीने होते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हर महीने में उन व्रत-पर्वों की कथा

और हिन्दू व्रत पर्व Hindu Panchang  का महत्व भी बदल जाता है।

आज इस आर्टिकल मे हम आपको कुछ ऐसे ही हिन्दू व्रत पर्व Hindu Panchang

के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हर महीने तो आते ही हैं, साथ ही इनमें से कई एक महीने मे 2 बार भी आते हैं।

यह भी पढे : https://apnibat.com/lifestyle/beauty-lifestyle/glow-your-skin-naturally-at-home/

Chatutrthi चतुर्थी:

 हर माह में 2 चतुर्थियां होती हैं, एक वर्ष में 24 और अधिकमास के व्यक्त 26 चतुर्थियां होती हैं।

इसमे से शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी बोलते है और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली

चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी बोलते हैं।

Ekadashi एकादशी : 

हर महीने में 2 Ekadashi एकादशी होती हैं| वर्ष में 24 और अधिकमास के समय

मे 26 एकादशियां आ जाती हैं। हर एक एकादशी के नाम अलग अलग होते हैं।

Pradosh प्रदोष : 

महीने में 2 त्रयोदशी अर्थात प्रदोष के व्रत होते हैं, इस प्रकार से वर्ष में 24 और

अधिकमास के व्यक्त 26 प्रदोष व्रत हो जाते हैं।

Purnima पूर्णिमा और Amavasya अमावस्या:

 महीने में 1 अमावस्या और 1 पूर्णिमा के व्रत होते हैं| 1 साल में इनकी कुल 24

अमावस्या(पूर्णिमा) और अधिकमास होने पर 26 अमावस्या (पूर्णिमा) होती हैं।

हर अमावस्या और पूर्णिमा का नाम अलग अलग होता है।

Sankranti संक्रांति :

हर महीने सूर्य एक राशि से निकलकर दूरी राशि में चल जाता है, ऐसे में इस मान

से साल में कुल 12 संक्रांतियां होती है। ऐसे मे मकर संक्रांति का क्या महत्व है?

मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण होता है, वहीं कर्क संक्रांति पर यह दक्षिणायन होता है।

Must Watch: https://gharelunuske.com/ayurved/how-to-check-ghee-is-pure-or-not/

पंचमी, छठ,दूज, सप्तमी, अष्टमी और नवमी:

 इन तिथियों के व्रत भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनकी कुल संख्या भी शुक्ल पक्ष और

कृष्ण पक्ष के हिसाब से हर महीने 2 बार होती है। इस प्रकार ये साल में 24 और अधिकमास में 26 हो जाती हैं।

वहीं इन अलावा कुछ ऐसे भी दिन हैं, जिनकी गणना न तो व्रतों में होती है और न ही

पर्वों में। लेकिन यह हर महीने आते जरूर हैं और विशेष भी होते हैं।

 हिन्दू व्रत पर्व Monthly Hindu Panchang

दरअसल हर महीने में पांच नक्षत्रों

(पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद , घनिष्ठा, शतभिषा, और रेवती )

के मेल से निर्मित होने वाले योग को पंचक Panchak  कहा जाता है।

वहीं इस दौरान हर तरह के मांगलिक कार्यों को

अशुभ माना गया है। ऐसे में ये पंचक भी हर महीने पड़ते हैं।

इसके साथ ही हर दिन राहु काल भी होता है।