19.1 C
Delhi
Monday, March 25, 2024

Surya grahan 2022 | सूर्य ग्रहण 2022 एवं उसका असर

सूर्य ग्रहण 2022 एवं उसका असर

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल (शनिवार) को होगा। इस वर्ष कुल दो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। उनमें से पहला ग्रहण ही 30 तारिख को होने वाला है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इस साल का कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत देश के लोगों इन ग्रहण से डरने की आवश्यकता नहीं है।

ज्योतिष के अनुसार, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोग ही इस आंशिक ग्रहण को देख पाएंगे।

2022 का दूसरा ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। इन दो ग्रहणों के बाद, 2023 तक अब कोई सूर्य ग्रहण नहीं होने वाला है। 

सूर्य ग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण तब होता है। जब चंद्रमा ठीक उसी समय पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। जिस क्षण में चंद्रमा सूर्य को छुपा लेता है और उसकी किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकता है। परिणाम स्वरूप, इस दुर्लभ घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

सूर्य ग्रहणों को चार प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है। जैसे-कुल, कुंडलाकार, आंशिक और संकर ग्रहण होते हैं। इस वर्ष दो आंशिक (सूर्य ग्रहण) और दो कुल (चंद्र ग्रहण) लगेंगे। हालांकि, प्रत्येक ग्रहण केवल एक विशिष्ट स्थान या क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए ही देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, सूर्य ग्रहण / सूर्य ग्रहण दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा और शाम 4:07 बजे समाप्त होगा। यह लगभग तीन घंटे बावन मिनट तक चलेगा।यह ग्रहण 30 अप्रैल की शाम को लगभग 4:41 बजे अपने चरम चरण में पहुंच जाएगा। इस दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी के केंद्र पर पड़ेगी। 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण सूर्य के अधिकतम 54 प्रतिशत हिस्से को अस्पष्ट कर देगा।

यह ग्रहण भारत में क्यों नहीं दिखाई देगा?

रिपोर्टों से पता चला है कि आगामी सूर्य ग्रहण आंशिक है, इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यही कारण है कि इस बार भारत में सूतक काल को नहीं मनाया जाएगा।

कैसे देखें सूर्य ग्रहण?

बहुत से लोग सूर्य ग्रहण को अपनी आंखों से देखने की प्रक्रिया का आनंद लेते हैं। लेकिन लोगों को यह साहस करने से बचना चाहिए। ग्रहण को देखने के लिए लोगों को सुरक्षात्मक चश्मा पहनना चाहिए या दूरबीन या एक बॉक्स प्रोजेक्टर के माध्यम से आकाश में होने वाले सभी घटनाओं को देखना चाहिए।

क्या आने वाले सूर्य ग्रहण का किसी राशि के ऊपर असर पड़ेगा?

जी, हां आने वाले सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर असर पड़ने वाला है। डरने की जरूरत नहीं है। यह असर बुरा नहीं अच्छा पढ़ने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी है वह राशियां जिनके ऊपर आने वाले सूर्य ग्रहण का अच्छा असर पड़ने वाला है।

वृषभ राशि

ज्योतिष आचार्य के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बार आने वाले सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा असर वृषभ राशि पर पड़ने वाला है। इस राशि के लोगों की आर्थिक परिस्थितियां मजबूत होगी। साथ ही इनके कई सारे काम जो पहले से रुके हुए हैं। वह पूरे हो जाएंगे।

कर्क राशि

वृषभ राशि के बाद कर्क राशि के संबंध में कहा गया है कि इस राशि के लोगों को भी सूर्य ग्रहण के वजह से लाभ ही होगा। इनको अपने हर अच्छे कामों में सफलता मिलेगी। यहां तक कि अपने दोस्तों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। सूर्य ग्रहण के कारण कर्क राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा। उन्हें अपने योग्यताओं के बल पर जिंदगी में आगे बहुत कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

आने वाले सूर्य ग्रहण के कारण तुला राशि को अपने कार्य क्षेत्र में एक अलग पहचान प्राप्त होगा यदि वह अभी से ही अपने जीवन के लक्ष्यों को तय करेंगे। तो मेहनत के बल पर वह अपने आप को किसी अच्छे स्थान पर देख पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जो व्यक्ति सरकारी नौकरी करते हैं। उन्हें आने वाले सूर्य ग्रहण के कारण बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा। ग्रहण काल के दौरान यदि धनु राशि के लोग भगवान का नाम जाप करेंगे। तो उन्हें अपने जीवन में सफलता हासिल होगी।

निष्कर्ष

30 अप्रैल को जो सूर्य ग्रहण आने वाला है। वह सूर्य ग्रहण भारत में संपूर्ण रूप से आंशिक होने वाली है। अर्थात यह ग्रहण भारत के लोग बिल्कुल भी नहीं देख पाएंगे। इसका असर भारत से दूर अन्य अन्य देशों में होने वाली है।

इसलिए भारत के लोगों को आने वाली सूर्य ग्रहण से डरने की जरूरत नहीं है। इसके अतिरिक्त ज्योतिष आचार्यों का कहना है कि आने वाले सूर्य ग्रहण भले ही भारत में ना दिखाई दे परंतु, उस सूर्य ग्रहण के कारण राशि नक्षत्र में जो परिवर्तन होंगे। उसका असर कुछ राशि के लोगों के जीवन में देखा जाएगा जिनमें से प्रमुख वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि एवं धनु राशि के लोग।

Manisha
Manisha
My name is manisha. if you like my articles, share to your groups

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles