34.1 C
Delhi
Saturday, July 27, 2024

नमक को कब नहीं खरीदना चाहिए?

नमक को कब नहीं खरीदना चाहिए?

हमारे रोजमर्रा के जीवन में प्रयुक्त होने वाले सामान का जुड़ाव हम सब के साथ होता है। जैसे- नमक, पानी, तेल, साबुन आदि। इन सबको कब खरीदना चाहिए और कब नहीं इस बात पर हर व्यक्ति को ध्यान देना चाहिए। आइए आज जानते हैं कि नमक को कब खरीदना चाहिए एवं क्यों खरीदना चाहिए।

नमक कितने प्रकार के होते हैं?

नमक कई प्रकार के होते हैं-

सेंधा नमक, काला नमक और साधारण नमक जिसका मूल रूप से प्रयोग खाना बनाते वक्त किया जाता है। 

नमक को कौन से पात्र में रखना शुभ माना जाता है?

नमक को कभी भी प्लास्टिक या स्टील के पात्र में नहीं रखना चाहिए। प्लास्टिक के पात्र में नमक रखने से उस नमक को खाने के बाद शारीरिक रोग होता है। इसलिए कभी भी प्लास्टिक पात्र में रखे नमक को नहीं खाना चाहिए। वही दूसरी ओर स्टील के पात्र में नमक रखने से भी बहुत प्रकार की क्षति होती है। स्टील के पात्र में नमक रखने से चंद्रमा और शनि मिल जाते हैं। जिसका असर बहुत गहरा होता है। कांच के बर्तन में नमक को रखना ज्यादा शुभ माना जाता है।

क्या रात में नमक खरीदना चाहिए?

दिन में आप नमक खरीद सकते हैं। लेकिन रात में कभी भी नमक नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष लोगों का कहना है कि नमक में कुछ ऊर्जा होती है। जो मनुष्य को प्रभावित करती है‌। जिससे मनुष्यों के ऊपर नकारात्मक उर्जा का प्रभाव पड़ता है।

आर्थिक परिस्थिति में भी सुधार लाता है, नमक

घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए भी नमक का प्रयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार एक गिलास में पानी और नमक मिलाकर घर के कोने में रख दें। इसके पीछे लाल रंग का बल्ब भी लगाएं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जब भी पानी सूखने लगे तो गिलास को साफ करके उसमें फिर से नमक भर दें। ऐसा करने से घर में हमेशा धन का आगमन होता रहता है।

नमक रिश्तों को मजबूत करता है

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच विवाद है या आपके रिश्तेदार और दोस्त आपसे खुश नहीं रहते हैं, तो चीजों को उल्टा करने के लिए नमक के इस उपाय का प्रयोग करें। अपने मुख्य द्वार के बायीं और दायीं ओर किसी बर्तन में नमक रखें। आप इसे अपने हिसाब से कलर या डेकोरेट भी कर सकते हैं। यह जादुई रूप से आपके लिए काम कर सकता है। यह आपके मेहमान के दिल में आपके लिए प्यार की भावना को जगाता है और उनके साथ आपके संबंधों को मजबूत करता है।

नमक स्वास्थ्य में सुधार भी करता है

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित है या डिप्रेशन का शिकार है तो उसे एक कटोरी में रख कर अपने पास रख लें। यह नकारात्मक ऊर्जा की जगह लेगा और एक सकारात्मक युग का निर्माण करेगा।

शुक्रवार को नमक खरीदें

ऐसा कहां जाता है कि नमक समुद्र के पानी से प्राप्त होता है। चूंकि देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं, इसलिए ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार को नमक खरीदना देवी लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करने के बराबर होता है। चंद्रमा और‌ शुक्र का कनेक्शन भी नमक के साथ गहरा होता है।

नमक को लेकर रखें ये सावधानियां

नमक ना केवल सब्जी को स्वादिष्ट बनाता है। बल्कि हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करता है। इसलिए नमक को शुक्रवार को खरीदें ताकि माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। कभी भी आर्थिक स्थिति खराब ना हो इसलिए नमक का पोंछा घर में जरूर करें।

Mohini
Mohini
दोस्तों, क्या आप किसी की मदद करना चाहते हो? कृपया यह लेख पूरा पढ लीजिए। लेख मे दिए गए विचार मेरे अपने है। हो सकता है की इस विषय मे आपके कुछ अलग अनुभव/विचार हो। अगर आप भी कुछ सूझाव देना चाहते है तो कृपया आपकी राय comment में अवश्य दे। आपकी एक राय किसी की जिंदगी में खुशियों की बहार ला सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles