30.1 C
Delhi
Saturday, July 27, 2024

5 आंतरराष्ट्रीय खेल जो पूरी दुनिया में खेले जाते है।

5 आंतरराष्ट्रीय खेल जो पूरी दुनिया में खेले जाते है।

खेलना सभी को पसंद होता है। बच्चे बहुत ज्यादा खेलना पसंद करते हैं। जो बच्चे खेलकूद में

ज्यादा रुचि लेते हैं, वही जाकर आगे एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं।

जैसे कि सचिन तेंदुलकर,पीवी सिंधु, मीराबाई चानू,नीरज चोपड़ा आदि। खेलकूद से एक व्यक्ति बहुत

कुछ सीख सकता है। शारीरीक विकास, शैक्षणिक प्रदर्शन करने में खेलकूद बहुत मदद करता है।

हाल ही में जापान के टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेल हुए हैं। भारत देश के बहुत सारे

खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में भारत देश का नाम रोशन किया है। 5 international games

दोस्तों आज हम अपने ब्लॉग में आप सबको 5 अंतर्राष्ट्रीय खेलों के विषय में जानकारी देने वाले हैं। 

आंतरराष्ट्रीय खेल क्या है?

आंतरराष्ट्रीय खेल से तात्पर्य उन खेलों से हैं, जो ना केवल किसी एक देश में बल्कि दो

या दो से अधिक देशों में खेले जाते हैं।

कुछ आंतरराष्ट्रीय खेलों के नाम है- बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट,हॉकी, टेबल टेनिस आदि।

आइए विस्तार से अंतरराष्ट्रीय खेलों के विषय में जानते है-

बैडमिंटन

ये दो खिलाड़ियों के मध्य होने वाला एक रैकेट गेम है।

इस बैडमिंटन को एक आयताकार कोर्ट के अंदर एक शटलकॉक को जाल में मारने के लिए खेला जाता है।

शटलकॉक आमतौर पर फीदर का होता है। इस खेल को टीम में भी खेला जा सकता है।

सन 1972 में बैडमिंटन को पहली बार ओलंपिक खेल के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

प्रकाश पादुकोण जी को बैडमिंटन के पिता के रूप में जाना जाता है।

इनको सन 1980 साल में नंबर एक स्थान पूरे विश्व में बैडमिंटन के लिए दिया गया था।

1980 साल में ही प्रकाश जी ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे।

ब्यूफोर्ट के ड्यूक के द्वारा बैडमिंटन का आविष्कार किया गया था।ग्रीप, स्टेंस, फुटवर्क, सर्व, स्मैश, ड्रॉप

शॉट और क्लियर लॉब बैडमिंटन के सात मुख्य स्कील है। बैडमिंटन एशिया परिसंघ, बैडमिंटन परिसंघ अफ्रीका,

बैडमिंटन यूरोप, बैडमिंटन पैन अमेरिका और बैडमिंटन ओशिनिया यह सभी बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का

हिस्सा है।थॉमस कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन करता है।

जैसे- उबर कप, सुडिरमन कप।

बॉक्सिंग

ये आमतौर पर एक फाइटिंग गेम है, जो दो व्यक्तियों के बीच खेला जाता है।

इस को खेलने वाले खिलाड़ी आमतौर पर सभी सुरक्षा गार्ड को पहनकर ही खेलते हैं।

जैसे- दस्ताने,माउथगार्ड आदि। मिस्र देश से इस खेल की शुरुआत की गई थी। वह भी 300 ई.पू।

कहा जाता है कि सातवीं शताब्दी में यूनानियों द्वारा बॉक्सिंग को प्राचीन ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था।

एक रिसर्च के दौरान पता चला है कि बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है,

जो बहुत जल्दी शरीर के कैलोरी को कम करता है,अन्य खेलों की तुलना में।

मुहम्मद अली, सुगर ए रॉबिन्सन, रॉकी मारकिआनो, जोई लूविस आदि प्रसिद्ध बॉक्सर के रूप में जाने जाते है।

हॉकी

सन 1876 ​​में ब्रिटेन में पहली हॉकी एसोसिएशन टीम का गठन किया गया था।

हॉकी की उत्पत्ति के संबंध में कहा जाता है कि मिस्र, फारस और ग्रीस में खेला जाता था।

वास्तव में ब्रिटेन से ही हॉकी खेल की शुरुआत मानी गई है।

जिस तरह फुटबॉल में खिलाड़ी अपने पैर से गोल करते है,

ठीक वैसे ही हॉकी स्टीक के द्वारा हॉकी में खिलाड़ी खेलते है।

इस खेल में गोल करने वाली टीम विजयी होती है।

 प्रथम टच, लीडिंग, हीटिंग, पासिंग एवं फ्लैट स्टीक टैकलिंग हॉकी के पांच मुख्य स्कील्स है।

बेंडी, फील्ड हॉकी, आइस हॉकी और रिंक हॉकी यह सभी हॉकी के प्रकार है।

ध्यान सिंह जी को महान हॉकी खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है।

इन्होंने 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

क्रिकेट

क्रिकेट को बल्ले और गेंद से खेला जाता है।

इस खेल में 11 खिलाड़ियों के दो टीम एक दूसरे के विपक्ष में खेलते है।

विलियम गिल्बर्ट ग्रेस को क्रिकेट के पिता के रूप में जाना जाता है।

यह खेल क्रिकेट इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

इस खेल में एक टीम बॉलिंग करता है और दूसरी टीम बल्लेबाजी करती है।

जो टीम ज्यादा स्कोर करता है वह ही मैच जीत जाता है।

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरभ गांगुली आदि क्रिकेट के खिलाड़ी है।

एथलेटिक्स

एथलेटिक्स खेलों का एक समूह है जिसमें दौड़ना, कूदना, फेंकना,चलना आदि शामिल होता है।

कार्ल लुईस एथलेटिक्स के जनक माने जाते है।

Manisha
Manisha
My name is manisha. if you like my articles, share to your groups

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles