18.1 C
Delhi
Monday, March 25, 2024

ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाएं

दोस्तों पैसा हम सब की जरूरत है। पैसा है तो हम अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। पैसा यदि ना हो तो हमारी कोई भी जरूरत पूरी नहीं हो सकती। दोस्तों क्या आप घर बैठकर कुछ घंटे में पैसे कमाना चाहते हैं। यदि आपका जवाब हां हैं। तो हमारे ब्लॉग पर जरूर बने रहिए। आज हम अपने ब्लॉग के माध्यम से आपको बताने वाले हैं।

आप कैसे आप घर बैठकर ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमा सकते है। इसी विषय पर आज हम आपसे बात करने वाले हैं। आप सबके दिमाग में अभी बातें चल रही होंगी कि कैसे ऑनलाइन गेम खेल कर पैसा कमाया जा सकता है।आप यह भी सोच रहे होंगे कि हम झूठ कह रहे है। लेकिन यह सच बात है। आप घर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमा सकते है। हम आपको ऑनलाइन पोर्टल पर खेले जाने वाले कुछ ऐसे गेम के विषय में बताएंगे जिसके द्वारा आप पैसे कमा सकते हैं।

ड्रीम 11 से पैसे कमाएं

इस खेल का नाम तो आप सभी ने सुना होगा एवं टीवी पर इसका ऐड भी देखा होगा। यदि आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो ड्रीम 11 के द्वारा आप गेम खेल कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। कैसे आइए विस्तार से जानते हैं। इस गेम को खेलने के लिए आपको इस गेम का एप्लीकेशन गूगल से डाउनलोड करना पड़ेगा।

डाउनलोड करने के बाद आपको एप्लीकेशन से अपने मनपसंद गेम का चयन करना होगा। अब जो भी गेम पसंद करते हैं। उस गेम के जरिए आपको अपना एक टीम बनाना पड़ेगा। जिसके बाद आप गेम खेल सकते हैं। यहां जितना अधिक आप पॉइंट कमाएंगे। वह सभी पॉइंट पैसे में परिवर्तित हो जाएंगे। जिसे आप अपने बैंक अकाउंट या पेटीएम में ट्रांसफर कर पाऐंगे।

एमपीएल गेम से पैसे कमाएं

इस गेम का भी नाम अपने टीवी के ऐड में जरूर देखा होगा। ऐसे ऑनलाइन गेम का सबसे अच्छा एप्लीकेशन माना जाता है। एक ही गेम एप्लीकेशन पर आपको भिन्न-भिन्न तरीके के गेम मिलेंगे। जैसे क्रिकेट, फुटबॉल,कैरम बोर्ड, लूडो इत्यादि।

आप किसी भी गेम को खेल सकते हैं। यदि एमपीएल गेम को अपने किसी दोस्तों को रेफर करेंगे। तो उसके बदले भी आपको पैसे मिलेंगे। एमपीएल गेम को भी आप गूगल से डाउनलोड कर सकते हैं।

रोज धन से पैसे कमाएं

पैसा कमाने का एक और जरिया है रोज धन एप्लिकेशन। यह गेम एप्लीकेशन आपको अपने फोन के प्ले स्टोर में आसानी से मिल जाएगा। प्ले स्टोर पर जाकर आपको अंग्रेजी में टाइप करना है Roz Dhan। जैसे ही आप टाइप करेंगे। आपको यह एप्लीकेशन मिल जाएगा। आप को इसे इंस्टॉल कर लेना है।

इंस्टॉल करने के बाद जैसे ही आप साइन अप करेंगे आपको 50 पॉइंट मिलेंगे। अब जैसे-जैसे इस एप्लीकेशन पर गेम खेलकर कॉइन जमाऐंगे। वैसे-वैसे ही आपके पैसे की राशि बढ़ती चली जाएगी। जब आप के 200 क्वाइन जमा हो जाएंगे। तब आप उन्हें पैसे में ट्रांसफर कर।पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

विन्जो गोल्ड से पैसे कमाएं

इस एप्लीकेशन का प्रयोग कर आज के समय में बहुत सारे युवा बेरोजगार पैसे कमाते हैं। यदि आप भी पैसे कमाना चाहते हैं तो आज ही अपने फोन से इंस्टॉल करें विन्जो गोल्ड एप्लिकेशन को। इस एप्लीकेशन में आपको हॉलीवुड, बॉलीवुड,जनरल नॉलेज इत्यादि से संबंधित सवाल मिलेंगे। जिसका जवाब देकर आप पैसे कमा सकते है।

आप अपने पसंदीदा विषय का चयन कर क्वीज खेल सकते है। जितनी राशि अब जीतेंगे उन पैसों को आप आसानी से पेटीएम में ट्रांसफर कर सकते हैं। दोस्तों आज हमने अपने ब्लॉग में जितने भी गेम्स के बारे में आपको बताया है। यह सभी गेम जायज है, कोई फेक नहीं है। इसलिए आप आंख बंद कर इन एप्लीकेशंस को डाउनलोड कर गेम खेल सकते हैं। पैसे भी कमा सकते है।

Pooja
Poojahttp://apnibat.com
दोस्तों, क्या आप किसी की मदद करना चाहते हो? कृपया यह लेख पूरा पढ लीजिए। लेख मे दिए गए विचार मेरे अपने है। हो सकता है की इस विषय मे आपके कुछ अलग अनुभव/विचार हो। अगर आप भी कुछ सूझाव देना चाहते है तो कृपया आपकी राय comment में बतायें। आपकी एक राय किसी की जिंदगी में खुशियों की बहार ला सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles