20.1 C
Delhi
Wednesday, October 15, 2025
Home Blog Page 5

घर के इस जगह मे भूलकर भी ना लगाए तुलसी का पौधा

घर मे इस जगहों पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा:

तुलसी एकमात्र पौधा नहीं है बल्कि यह साक्षात ईश्वर रूप है।

तुलसी में साक्षात महालक्ष्मी जी का वास माना जाता है।

इसलिए तुलसी की पवित्रता बनाए रखना भी बहुत जरूरी है।

ऐसे में सवाल आता है की हम कहां और कैसे लगाएं तुलसी का पौधा?

तुलसी पौधा आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही इसके औषधीय गुणों को भी नकारा नहीं जा सकता है।

हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा के बिना कोई कार्य संपन्न ही नहीं माना जाता है।

लेकिन तुलसी जी की स्थापना के बाद पवित्रता भी बहुत अनिवार्य होती है।

ऐसे में क्या ध्यान रखना चाहिए तुलसी जी की सेवा में। इन्हीं बातों की विस्तृत जानकारी लेकर आए हैं आपके लिए इस लेख में।

आइए देखते हैं पूरी जानकारी कि तुलसी पौधा कहां और कैसे लगाएं

तुलसी पौधा लगाते समय रखें दिशा का ध्यान

गलत दिशा या स्थान में लगाया गया तुलसी पौधा कभी भी लाभदायक नहीं होता है।

इसलिए तुलसी स्थापना में दिशा और स्थान का खास ध्यान रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा का ही चयन करना चाहिए।

वैसे तो पवित्रता का ध्यान रखते हुए तुलसी का पौधा कहीं भी लगा सकते हैं।

लेकिन आंगन या घर के केंद्र में ज्यादा फलदायी होता है।

अगर संभव हो तो तुलसी का पौधा आंगन के बीच में ना लगाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार एक कोने में लगाना ज्यादा पवित्र माना जाता है।

तुलसी पौधे को घर की बालकनी मैं भी रखा जा सकता है।

लेकिन उसके लिए भी उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा ही चयन करें।

तुलसी जी की कांटेदार पौधों से दूरी

हिंदू धर्म में तुलसी को देवी स्वरूप मानते हुए उन्हें कांटों के पास नहीं रखते।

तुलसी के पौधे की स्थापना करते हुए कैक्टस और कांटेदार पौधों को दूर रखें।

तुलसी में घर के वास्तु दोषों को खत्म करने की क्षमता भी है।

तो ऐसे में गलत जगह पर लगाया गया तुलसी पौधा वास्तु दोष को बढ़ा सकता है।

वास्तु दोष को खत्म करने के लिए तुलसी का पौधा ईशान कोण में लगाना चाहिए।

तुलसी के पौधे के पास रखे साफ सफाई का ध्यान

तुलसी के पौधे के पास साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

उस पर कभी भी सीधी धूल मिट्टी ना पहुंचे।

भूलवश भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या डस्टबिन नहीं होना चाहिए।

इससे तुलसी का प्रभाव कम होता है।

नित्य प्रति तुलसी जी को पानी देना और दीपक जलाना अत्यंत फलदायक होता है।

इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा है।

तो प्रतिदिन संध्या के समय दीपक अवश्य जलाएं।

एक से ज्यादा तुलसी के पौधे

यदि किसी जातक के घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगे हुए हैं।

या फिर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा तुलसी के पौधे की स्थापना करना चाहता है।

तो संख्या का जरूर ख्याल रखना चाहिए।

तुलसी के पौधे हमेशा विषम संख्या में होने चाहिए जैसे कि 3,5,11 आदि।

घर मे लगाए वास्तु अनुसार तस्वीरें , दूर होंगी परेशनीया, खिल जाएगा भाग्य
कौनसे देवी-देवताओं को कौन सा फूल चढ़ाए?

फेसबुक से पैसे कैसे कमाएं?

अगर आप भी फेसबुक से, पैसा कमाना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं, कुछ तरीके…

फेसबुक, एक सोशल साइट है। यह बात, आप सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कि आप फेसबुक से पैसा भी कमा सकते हैं। अगर आपको पता है। पर आप नहीं जानते, कि पैसा कैसे कमाए। तो हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे बहुत से तरीके।  जिससे आप फेसबुक का, प्रयोग करके पैसा कमा सकते हैं।

कैसे करें कमाई फेसबुक से

वैसे तो फेसबुक से, कमाई करने के बहुत से तरीके हैं। लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं, बेहद आसान तरीके।

फेसबुक फ्रीलॉन्सिंग

हर कंपनी या वेबसाइट को ट्रैफिक के लिए, फेसबुक का सहारा लेना पड़ता है। अक्सर उनके पास, इतना समय ही नहीं होता। कि वह अपने फेसबुक पेज, को खुद मैनेज कर सकें। जिसके लिए उन्हें जरूरत पड़ती है, फ्रीलांसर की। आप वही फ्रीलांसर बनकर, पैसे कमा सकते हैं। उनके पेज को मैनेज करने में, उनकी मदद करें। जिसके बदले में आपको, सैलरी मिलेगी।

advertise करके पैसे कमाए

 फेसबुक पर एड चलाने के लिए भी, आप पैसे चार्ज कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको फेसबुक एड्स के बारे में, पूरी जानकारी होनी चाहिए।  यदि आप अपना काम, अच्छी तरह से पूरा करते हैं।  तो आपको, पैसा भी ज्यादा मिलेगा।

एफिलिएट मार्केटिंग द्वारा

यदि आप कोई भी, प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं। तो फेसबुक, सबसे अच्छा ऑप्शन है। यदि आपके पास, अपना कोई प्रोडक्ट नहीं है। लेकिन आप किसी दूसरे व्यक्ति के, प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं। तो उसके बदले में आपको अच्छा खासा, कमीशन भी मिल जाएगा। आप अपने फेसबुक पेज पर, प्रोडक्ट के लिंक डाल सकते हैं। जिसके जरिए लोग, आपके प्रोडक्ट की खरीदारी करेंगे। बदले में आपको, कमीशन मिलता रहेगा।

अपना फेसबुक अकाउंट बेचे

फेसबुक अकाउंट की खरीद-बेच, भी बहुत जोरों पर है। यदि आपके पास भी, ऐसा फेसबुक अकाउंट है। जो काफी, पुराना हो चुका है। साथ ही इसमें, फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा है। तो आपके लिए यह, काफी पैसे कमाने वाला हो सकता है। क्योंकि किसी भी फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स बढ़ाने में, काफी टाइम लग जाता है।  बिजनेस के लिए लोग, पहले से ही ग्रो किया हुआ अकाउंट ढूंढने में रहते हैं। तो अपने इस पेज को बेचकर, आप कमाई कर सकते हैं।

ब्लॉग और यूट्यूब का प्रमोशन करके

यदि आपका फेसबुक पेज, काफी मशहूर है। अगर अच्छी खासी, ऑडियंस आपके पास है। तो आपको ढेर सारे, फायदे मिल सकते हैं। आप किसी भी ब्लॉग या यूट्यूब चैनल का प्रमोशन, अपने ग्रुप में कर सकते हैं।  यदि आपका, खुद का कोई ब्लॉग है। तो आप उसका प्रमोशन करके, काफी ट्रैक ला सकते हैं। इससे भी आपकी, कमाई काफी ज्यादा बढ़ेगी।

एप डेवलपर

 अगर आपको, सॉफ्टवेयर की जानकारी है। यदि आप सॉफ्टवेयर डेवलप, भी कर सकते हैं। तो आपके लिए फेसबुक के जरिए, पैसा कमाना बहुत आसान है। आप ऐसे ही कोई भी, ऐप बना सकते हैं। जो लोगों को,  फायदेमंद लगे। यदि आपकी एप्लीकेशन, लोगों को पसंद आती है। तो आप ऐप के द्वारा, किसी भी प्रोडक्ट को प्रमोट करके पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा भी, एप से पैसे कमाने के बहुत से तरीके हो सकते हैं।

JSY योजना: महिलाओं को देगी सरकार 3400 रुपये

JSY योजना: महिलाओं को देगी सरकार 3400 रुपये

दुनिया में किसी को भी दुःख दें सकते हैं। लेकिन माता को नहीं। कारण एक मां ही होती है। जो खुद सारे दर्द सह लेती है। लेकिन अपने बच्चे को कभी कोई तकलीफ नहीं होने देती। इसी वजह से केंद्र सरकार ने उन महिलाओं को उनके प्रेगनेंसी के दौरान सपोर्ट करने का निर्णय लिया है। जो पहली बार या दूसरी बार गर्भवती होती हैं। इस योजना का नाम है जननी सुरक्षा योजना।

जननी सुरक्षा योजना (JSY)

केंद्र सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए खास पहल की है। इस परियोजना के तहत देश की गरीब महिलाओं को सरकारी सहायता का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर महिलाओं को 3400 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

JSY योजना से किसे मिलेगा लाभ?

सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को ये वित्तीय लाभ प्रदान करती है। केंद्र सरकार की इस परियोजना का नाम जननी सुरक्षा योजना है। सरकार देश में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए यह प्रोजेक्ट चला रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए लाभ

मातृ सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को सरकार 1400/- रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। डिलीवरी के लिए आशा सहायक को भी 300 रुपये दिए जाते है। केंद्र सरकार प्रसवोत्तर सेवाओं के लिए और 300 रुपये का भुगतान करती है।

शहरी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सुविधा

इस योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान 1000/- रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। केंद्र सरकार भी आशा सहायक को डिलीवरी प्रोत्साहन के लिए 200 रुपये और प्रसवोत्तर सेवाओं के लिए 200 रुपये का भुगतान करती है। इस तरह गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए 400 रुपये दिए जाते हैं।

परियोजना का लाभ लेने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. बीपीएल राशन कार्ड
  3. पता का दस्ता वेज़ीकरण
  4. मातृत्व सुरक्षा कार्ड
  5. सरकारी अस्पताल द्वारा डिलीवरी का प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता, पासबुक
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

कौन उठा सकता है जननी सुरक्षा योजना (JSY) का फायदा?

इस योजना के तहत देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गर्भवती महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

केवल 19 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को ही यह वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। इस उम्र से कम की कोई भी गर्भवती महिला इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।

इस योजना का लाभ आप केवल दो बच्चों के जन्म के दौरान ही उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ देश की गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को ही मिलेगा।

आप इस परियोजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?

सबसे पहले आपको इस लिंक https://nhm.gov.in/index1.php?lang=1&level=3&lid=309&sublinkid=841  

के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे। इसके बाद, सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक साथ अटैच करें। जब सारा काम हो जाए तो आंगनवाड़ी या महिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आवेदन पत्र जमा करें।

केंद्र सरकार यह सुविधा सभी राज्य के लोगों को प्रदान करती है। मां बनना एक बहुत बड़ी खुशखबरी होती है एक औरत के लिए। गरीब घर की महिलाओं को अपनी गर्भावस्था में उतना केयर नहीं मिल पाता। जितना की उनकी तुलना में उनसे उच्च खानदान के औरतों को मिलता है। इसलिए सरकार आगे बढ़कर उनकी सहायता करती है। ताकि उनका बच्चा भी स्वस्थ पैदा हो। इसलिए सरकार उनके प्रेगनेंसी का ख्याल रखने के साथ-साथ उन्हें पैसा भी देती है।

लड़की पटाने के 8 तरीके

दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। हमारे आपके ब्लॉग पर। आज का हमारा ब्लॉग उन लोगों के लिए बहुत ही रोचक होने वाला है। जो किसी लड़की से चुपके-चुपके प्यार तो करते हैं। लेकिन उन्हें पटाने का तरीका नहीं पता। घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे। जिसे आप फॉलो करके लड़की को पटा सकते हैं।

लड़की के दोस्त और परिवार के साथ अच्छा व्यवहार करें

एक लड़की का दिल आप तब जीत सकते है। जब आप उसके साथ-साथ उसके आसपास के लोगों का भी ख्याल रखते है। लड़कियाँ अपने दोस्तों एवं परिवार वालों से बहुत करती है। ऐसे में यदि आप लड़की के परिवार खासकर माता-पिता एवं लड़की के प्रिय मित्र से अच्छे से बात करेंगे। तो वह आपसे अवश्य पटेगी।

हमेशा शांत रहे

अक्सर लड़के लड़की को पटाने के चक्कर में पागलपंती कर बैठते है।ऐसा करने से बात बिगड़ जाता है और लड़की पटने के बजाय नाराज़ हो जाती है। इसलिए हमेशा लड़की को यह दिखाए कि आप शांत स्वभाव के है।लड़कियां शांति प्रिय व्यक्तित्व की है।

टच करने की इच्छा को त्याग दें

लड़की को पटाने का अच्छा तरीका है कि कभी भी उसके इच्छा के बिना उसे ना पकड़े। यदि लड़की स्वयं आपका हाथ पकड़ती है तो ठीक है। लेकिन दिल जीतने के लिए आप कभी भी लड़की को ना छूएं। इससे आपका इंप्रेशन बढ़ेगा।

लड़की के साथ समय व्यतीत कीजिए

किसी को पटाने के लिए उसे जानना बहुत जरूरी है। जानने के लिए समय बिताना आवश्यक है। इसलिए लड़की के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कीजिए। इससे आपको लड़की से जुड़ी हर अच्छी एवं बुरी बात को जानने का मौका मिलेगा।

जल्दबाजी ना करें

लड़कियों को जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं पसंद है। यदि आप उनको जल्दी पटाने की सोच रहे है तो ऐसा ना सोचे।पहले लड़की का विश्वास जीतिए फिर उसे पटाने की कोशिश कीजिए। विश्वास हर रिश्ते में अहम होता है। इसलिए लड़की को पटाने में जल्दबाजी ना करें।

दूसरी लड़की की ओर ना देखे

जिसे आप पटाना चाहते है। जब आप उसके साथ होंगे तो कोशिश कीजिएगा अपना सारा ध्यान उसी की ओर केंद्रित करने का। यदि आप अन्य लड़की की ओर देखेंगे तो आपका इमेज खराब हो जाएगा। इसलिए केवल लड़की को पटाने में ध्यान दिजिए।

लड़की की भावनाओं का सम्मान करें

लड़की उन लोगों को ज्यादा पसंद करती है जो उनकी भावनाओं का कद्र करते है। यदि आप किसी लड़की को पटाना चाहते है तो पहले उसे समझने की कोशिश कीजिए। लड़की की भावनाओं का हमेशा सम्मान कीजिए।देखिएगा लड़की आपसे बेहद प्रसन्न होगी और पट भी जाएगी।

अपने परिवार के बारे में बात करें

लड़कियां चाहे जिनसे भी बात कर ले। लाइफ में वह एक परिवार को प्रेम करने वाले युवक से ही शादी करना चाहती है। यदि आप अपने घर परिवार के लोगों के करीब है। तो हमेशा अपने परिवार वालों की बात लड़की से करें। इससे वह खुश होगी। दोस्तों यह थे वह तमाम उपाय। जिन्हें अपनाकर आप लड़की को पटा सकते हैं। इन उपायों से बहुत सारे लोगों का कल्याण हुआ है। आपका भी जरूर होगा।

ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाएं

दोस्तों पैसा हम सब की जरूरत है। पैसा है तो हम अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। पैसा यदि ना हो तो हमारी कोई भी जरूरत पूरी नहीं हो सकती। दोस्तों क्या आप घर बैठकर कुछ घंटे में पैसे कमाना चाहते हैं। यदि आपका जवाब हां हैं। तो हमारे ब्लॉग पर जरूर बने रहिए। आज हम अपने ब्लॉग के माध्यम से आपको बताने वाले हैं।

आप कैसे आप घर बैठकर ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमा सकते है। इसी विषय पर आज हम आपसे बात करने वाले हैं। आप सबके दिमाग में अभी बातें चल रही होंगी कि कैसे ऑनलाइन गेम खेल कर पैसा कमाया जा सकता है।आप यह भी सोच रहे होंगे कि हम झूठ कह रहे है। लेकिन यह सच बात है। आप घर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमा सकते है। हम आपको ऑनलाइन पोर्टल पर खेले जाने वाले कुछ ऐसे गेम के विषय में बताएंगे जिसके द्वारा आप पैसे कमा सकते हैं।

ड्रीम 11 से पैसे कमाएं

इस खेल का नाम तो आप सभी ने सुना होगा एवं टीवी पर इसका ऐड भी देखा होगा। यदि आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो ड्रीम 11 के द्वारा आप गेम खेल कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। कैसे आइए विस्तार से जानते हैं। इस गेम को खेलने के लिए आपको इस गेम का एप्लीकेशन गूगल से डाउनलोड करना पड़ेगा।

डाउनलोड करने के बाद आपको एप्लीकेशन से अपने मनपसंद गेम का चयन करना होगा। अब जो भी गेम पसंद करते हैं। उस गेम के जरिए आपको अपना एक टीम बनाना पड़ेगा। जिसके बाद आप गेम खेल सकते हैं। यहां जितना अधिक आप पॉइंट कमाएंगे। वह सभी पॉइंट पैसे में परिवर्तित हो जाएंगे। जिसे आप अपने बैंक अकाउंट या पेटीएम में ट्रांसफर कर पाऐंगे।

एमपीएल गेम से पैसे कमाएं

इस गेम का भी नाम अपने टीवी के ऐड में जरूर देखा होगा। ऐसे ऑनलाइन गेम का सबसे अच्छा एप्लीकेशन माना जाता है। एक ही गेम एप्लीकेशन पर आपको भिन्न-भिन्न तरीके के गेम मिलेंगे। जैसे क्रिकेट, फुटबॉल,कैरम बोर्ड, लूडो इत्यादि।

आप किसी भी गेम को खेल सकते हैं। यदि एमपीएल गेम को अपने किसी दोस्तों को रेफर करेंगे। तो उसके बदले भी आपको पैसे मिलेंगे। एमपीएल गेम को भी आप गूगल से डाउनलोड कर सकते हैं।

रोज धन से पैसे कमाएं

पैसा कमाने का एक और जरिया है रोज धन एप्लिकेशन। यह गेम एप्लीकेशन आपको अपने फोन के प्ले स्टोर में आसानी से मिल जाएगा। प्ले स्टोर पर जाकर आपको अंग्रेजी में टाइप करना है Roz Dhan। जैसे ही आप टाइप करेंगे। आपको यह एप्लीकेशन मिल जाएगा। आप को इसे इंस्टॉल कर लेना है।

इंस्टॉल करने के बाद जैसे ही आप साइन अप करेंगे आपको 50 पॉइंट मिलेंगे। अब जैसे-जैसे इस एप्लीकेशन पर गेम खेलकर कॉइन जमाऐंगे। वैसे-वैसे ही आपके पैसे की राशि बढ़ती चली जाएगी। जब आप के 200 क्वाइन जमा हो जाएंगे। तब आप उन्हें पैसे में ट्रांसफर कर।पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

विन्जो गोल्ड से पैसे कमाएं

इस एप्लीकेशन का प्रयोग कर आज के समय में बहुत सारे युवा बेरोजगार पैसे कमाते हैं। यदि आप भी पैसे कमाना चाहते हैं तो आज ही अपने फोन से इंस्टॉल करें विन्जो गोल्ड एप्लिकेशन को। इस एप्लीकेशन में आपको हॉलीवुड, बॉलीवुड,जनरल नॉलेज इत्यादि से संबंधित सवाल मिलेंगे। जिसका जवाब देकर आप पैसे कमा सकते है।

आप अपने पसंदीदा विषय का चयन कर क्वीज खेल सकते है। जितनी राशि अब जीतेंगे उन पैसों को आप आसानी से पेटीएम में ट्रांसफर कर सकते हैं। दोस्तों आज हमने अपने ब्लॉग में जितने भी गेम्स के बारे में आपको बताया है। यह सभी गेम जायज है, कोई फेक नहीं है। इसलिए आप आंख बंद कर इन एप्लीकेशंस को डाउनलोड कर गेम खेल सकते हैं। पैसे भी कमा सकते है।

जिओ से पैसे कैसे कमाएं

फोन हम सबकी जरूरत है। फोन के बिना हम सभी अधूरे हैं। जरा सोचिए दोस्तों। यदि आपको आपके फोन के कारण ही महीने में अच्छा खासा रोजगार करने का अवसर मिले तब आप क्या करेंगे? आप पैसा कमाना चाहेंगे या नहीं? आपका जवाब हां ही होगा। हम जानते हैं आज के युग में यदि घर बैठे फोन के माध्यम से पैसा कमाने का अवसर मिले। तो हर व्यक्ति पैसा कमाना चाहेगा। आइए दोस्तों जानते हैं कि कैसे जिओ के माध्यम से आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं।

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि जियो एक टेलीकॉम कंपनी है। जो हमें संचार की सुविधा प्रदान करती है। जिस तरह से वोडाफोन, एयरटेल इत्यादि टेलीकॉम कंपनी अपने अपने यूजर को संचार की सुविधा प्रदान करता है।ठीक वैसे ही जिओ भी काम करता है।

जिओ से पैसा कैसे कमाएं?

जिओ एक कंपनी है। जिसका बाजार में सिम एवं फोन दोनों ही चलते हैं।जिओ कंपनी जिओ फोन के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करती है।यदि आपके पास जिओ फोन है, तो आप भी अपने फोन के द्वारा ही जिओ की मदद से पैसा कमा सकते हैं। जिओ फोन से पैसे कमाने का उपाय:-

गेम खेलिए और पैसे कमाइए

गेम खेलना आप में से बहुत सारे लोगों को पसंद होगा। जिओ फोन में आप एंड्रॉयड जैसे गेम तो नहीं खेल सकते।लेकिन paybox.in नाम की एक वेबसाइट से गेम खेल कर और लोगों को गेम रेफर कर पैसा कमा सकते हैं।गेम को खेलने के लिए आपके पास आपका जीमेल अकाउंट होना जरूरी है और पैसा विड्रोल करने के लिए पेटीएम अकाउंट का भी होना जरूरी है।

ऐड देखिए और पैसे भी कमाएं

दोस्तों आप अपने जियो फोन में swagbucks.com पर उनके विज्ञापनों को देखकर पैसे कमा सकते हैं।यदि आपको वीडियोस देखना पसंद है।तो इस वेबसाइट पर जाकर अवश्य ही जीमेल आईडी से लॉगिन कीजिए और ऐड देखकर पैसे कमाइएं।

फेसबुक द्वारा पैसे कमाएं

यदि आप अपने जिओ फोन में फेसबुक का प्रयोग करते हैं। तो आप अपने फेसबुक आईडी में ग्रुप बनाकर। वहां पर लोगों को जोड़कर पैसे कमा सकते हैं। अपना ग्रुप या पेज फेमस कीजिए। कुछ दिन की मेहनत तो जरूर लगेगी। कुछ दिन बाद कुछ ब्रांड आपको संपर्क करेंगे। उनका विज्ञापन आप करके बहुत सारे पैसे कमा सकते है।

यूट्यूब द्वारा

दोस्तों जिओ फोन में पहले से ही यूट्यूब एप्लीकेशन रहता है। बस आपको पैसे कमाने के लिए यूट्यूब पर जीमेल से लॉगिन करना है। चैनल बनाना है और वायरल वीडियो डालने हैं। जिससे आपके यूट्यूब चैनल पर व्यू बढ़ेंगे।सब्सक्राइबर बनेंगे और फिर आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। एक दिन या महीने में सफल नहीं बनोगे। इसके लिए आपको लगातार मेहनत करनी है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

यूआरएल शॉर्ट कर कमाइए

यदि आपके पास फोन है और आपको यूआरएल शॉर्ट करने का तरीका पता है। तो आप अच्छा खासा आय अर्जित कर सकते हैं। केवल यूआरएल शॉर्ट कर और उन्हें शेयर कर। ऑफिस जाने का झंझट और ना ही महीने सैलरी के आने का टेंशन।

दोस्तों यह थे वह सभी तरीके जिनके द्वारा आप अपने जिओ फोन से यह सभी काम कर पैसे कमा सकते है। इन सभी तरीके के द्वारा लोग वर्तमान समय में पैसा कमा रहे हैं।आप भी अपने मन में विश्वास रखिए क्योंकि आप भी इन उपायों द्वारा आराम से पैसा कमा पाऐंगे।शुरू-शुरू में थोड़ा कष्ट होगा आपको। लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। बस आपको कोशिश करना बंद नहीं करना है।

उंगलियों की लंबाई और आपकी किस्मत

हस्त रेखा की तरह उंगलियों की लंबाई का भी, अपना अलग महत्व है। आपकी उंगलियों की लंबाई, आपके भविष्य का बहुत कुछ दर्शाती है।उंगलियों की बनावट से आप, अपनी किस्मत को भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है, आपकी उंगलियों की लंबाई और आपकी किस्मत

तर्जनी उंगली की लंबाई और आपकी किस्मत

अगर किसी की भी, तर्जनी उंगली लंबी है। तो इसका संबंध व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, और ज्ञान से माना जाता है।इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी, बहुत अच्छी होती है।यदि तर्जनी उंगली और मध्यमा उंगली की, लंबाई समान है।ऐसे लोग दूसरों पर अपना, दबदबा बनाए रखते हैं।किसी व्यक्ति की मध्यमा उंगली, और अनामिका उंगली की लंबाई समान हो।तो वह व्यक्ति विभिन्न भाषाओं का ज्ञाता, और अमीर होता है।

मध्यमा उंगली से जाने भविष्य

मध्यमा उंगली में शनि का वास, होने की मानता है है।यदि किसी व्यक्ति की, मध्यमा उंगली लंबी है।ऐसे लोगों में मेहनत करने की क्षमता भी, बहुत अधिक होती है।यह लोग हर काम, पूरे दिल और जान से करते हैं।इसी मेहनत के बल पर ही, इन्हें हर मुकाम में सफलता हासिल होती है।

जिन लोगों की, मध्यमा उंगली छोटी होती है।ऐसे लोगों में लोगों के स्वभाव में, निराशा का प्रदर्शन होता है।ऐसे लोगों से, सावधान रहने की जरूरत है।जिन लोगों की उंगली, थोड़ी टेढ़ी होती है।ऐसे लोग बहुत ही, धूर्त प्रवृत्ति के होते हैं।

अनामिका उंगली की लंबाई से जाने भविष्य

अनामिका को रिंग फिंगर, तथा सूर्य उंगली भी कहा जाता है।सूर्य उंगली लंबी होने का संबंध, व्यक्ति के सफलता क्षेत्र से होता है।ऐसे लोग कला, संगीत या लेखन में प्रसिद्ध होते हैं।वह व्यक्ति अपनी जिंदगी में धन-धान्य, और मान-सम्मान से विराजमान होते हैं।यदि किसी की अनामिका उंगली, और मध्यमा उंगली समान है।

तो यह बहुत ही अशुभ, माना जाता है।ऐसे लोग गलत संगत में पड़कर, अपना भविष्य खराब करते हैं।अगर अनामिका उंगली छोटी हो।ऐसे में संबंधित व्यक्ति को इज्जत सम्मान के लिए, पूरी जिंदगी लड़ना पड़ता है।

कनिष्ठा यानी छोटी उंगली की लंबाई के संकेत

कनिष्ठा को, बुध की उंगली कहा जाता है।यह हाथ में, सबसे छोटी उंगली होती है।यदि कनिष्ठा उंगली अनामिका के, नाखून तक लंबी हो।तो वह व्यक्ति काफी, तीव्र बुद्धि वाला होता है।जिसके आधार पर जिंदगी के हर पथ पर, प्रगति हासिल करता है।

ऐसे लोगों को विज्ञान की पढ़ाई में, दिलचस्पी रहती है।अगर छोटी और, अनामिका उंगली बराबर हो।उन लोगों के वैज्ञानिक या, व्यवसायी बनने के संकेत ज्यादा होते हैं।अगर किसी व्यक्ति की, बुध उंगली छोटी है।तो वे पैसों के प्रति ज्यादा, लालच दिखाते हैं।ऐसा व्यक्ति पैसा कमाने के लिए, किसी भी गलत तरीके तक जा सकता है।

 अंगूठे के संकेत

किसी व्यक्ति का मोटा अंगूठा, शुभ संकेत नहीं होता है।क्योंकि ऐसे लोग, बहुत ज्यादा गुस्से वाले होते हैं।परंतु अंगूठे के नाखून का, चौड़ा होना सही होता है।ऐसा व्यक्ति सही फैसला, लेने में निपुण होता है।

सलाह लेने के लिए भी ऐसे लोगों की, काफी पूछताछ रहती है।वही अंगूठे का लंबा और बाहर की तरफ, झुका हुआ होना।आत्मविश्वास व कार्य निपुण, होने का प्रतीक होता है।अगर अंगूठा छोटा और पतला हो, तो वह व्यक्ति काफी निर्बल और असफल रहता है।

महिला स्वरोजगार योजना | हर महीने 5000/- अब देगी सरकार

महिला स्वरोजगार योजना क्या है? इस विषय में वार्तालाप करने से पहले। स्वरोजगार का अर्थ जान लेना ज्यादा जरूरी है। स्वरोजगार का अर्थ है स्वयं से रोजगार करना। अर्थात एक ऐसा रोजगार जो आप अपने बदौलत कर पाते हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि महिला स्वरोजगार योजना वास्तव में क्या है? क्या यह कोई सरकारी योजना है?अगर यह सरकारी योजना है तो इसे कब एवं क्यों चालू किया गया है?

महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत कब हुई?

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरू करने का एक ही मुख्य उद्देश्य है। वह है हिमाचल प्रदेश में रहने वाली गरीब पिछड़े वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस योजना की घोषणा वर्ष 2005 में की गई थी। लेकिन कुछ कारणवश इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया था।

कितनी धनराशि हिमाचल राज्य सरकार महिलाओं को देगी?

शुरू में जब इस योजना की घोषणा की गई थी। तब सरकार ने ₹2500 प्रति महीने महिलाओं को देने का निर्णय किया था। लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं को हिमाचल राज्य सरकार ने ₹5000 देने का फैसला किया है।समय-समय पर सरकारी योजनाओं के धन राशि पर बदलाव होते रहते हैं। आने वाले कुछ सालों में यह धनराशि फिर से बदलकर 7000 भी हो सकती है या फिर 4000 भी हो सकती है।

कौन-कौन महिला स्वरोजगार योजना का लाभ उठा पाएंगे?

चूंकि योजना का नाम महिलाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस योजना का लाभ केवल हिमाचल राज्य के महिलाओं को ही मिलेगा। हिमाचल राज्य सरकार के नियम अनुसार आवेदक यदि 18 वर्ष से अधिक होगा। तब ही आवेदक आवेदन कर पाएगा। हिमाचल राज्य की गरीब महिलाएं ही स्वरोजगार योजना का लाभ उठा पाएंगी।

आवेदन करने के लिए दस्तावेजों की जरूरत होगी या नहीं?

जी, हां बिना दस्तावेजों के किसी भी सरकारी योजना के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। महिला स्वरोजगार योजना के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी उनके नाम इस प्रकार है-

  1. महिला हिमाचल राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. महिला बीपीएल कार्ड धारक होनी चाहिए।
  3. महिला के पास पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आईडी-जैसे वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि होना चाहिए।
  4. साथ में दो फोटो, बैंक अकाउंट नंबर, खुद का नंबर आदि।

कैसे आवेदन करेंगे महिला स्वरोजगार योजना के लिए?

आवेदन करने के लिए व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है।

ऑनलाइन पोर्टल है- wcdhp.nic.in

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए निकटवर्ती समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर फार्म उठाना पड़ेगा।

उसे भरकर फिर उसी विभाग में जमा करना है अपने दस्तावेजों के साथ।

इस तरह से हिमाचल प्रदेश में रहने वाली गरीब महिलाएं राज्य सरकार की मदद से खुद को स्वावलंबी बना पाएंगी।

क्या इस योजना के माध्यम से महिलाओं को धनराशि दी जाएगी?

जी,हां हिमाचल प्रदेश की सरकार अपने राज्य के महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत धनराशि देंगे। जो भी धनराशि सरकार की ओर से महिलाओं को दिया जाएगा। वह उन्हें सबल बनाने में मदद करेगा।

क्या वर्तमान समय में इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है?

जी, हां वर्तमान समय में महिला स्वरोजगार योजना के लिए हिमाचल राज्य की महिला आवेदन कर सकती है।

घर के पूजा घर या मंदिर में कौन-कौन सी मूर्तियां रखनी चाहिए?

भगवान की मूर्ति को कभी भी मंदिर या घर में इस तरह से नहीं रखना चाहिए कि दर्शन करते वक्त मूर्ति का पिछला हिस्सा दिखाई दे। मूर्ति को हमेशा सामने से देखना चाहिए। भगवान की मूर्ति के पीछे से देखना शुभ नहीं माना जाता है। 

शिव पुत्र गणेश की तस्वीर दो से ज्यादा ना रखें

पूजा घर में गणेश जी की दो से अधिक मूर्ति या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा शुभ नहीं माना जाता है। घर में आप दो अलग-अलग जगहों पर गणेश जी की दो चित्र रख सकते हैं। लेकिन पूजा घर में सिर्फ दो ही रखिए।

युद्ध वाले एवं खंडित मूर्ति ना रखें

इसके अलावा घर के मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, जो युद्ध की मुद्रा में हो या फिर जिसमें भगवान का रूप क्रोध रूप में हो। 

भगवान की मूर्तियों को हमेशा कोमल, सुंदर और हंसमुख मुद्रा में स्थापित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। खंडित मूर्तियों को तुरंत बहते हुए नदी या तालाब में विसर्जित करें।

3 इंच से अधिक मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए

घर के पूजा घर में मूर्तियों का आकार 3 इंच से अधिक नहीं होना चाहिए। मूर्तियों को कभी भी एक-दूसरे के सामने नहीं रखना चाहिए, किसी भी तरह की टूटी हुई मूर्तियों को हटा देना चाहिए।

हिंदू धर्म के अनुसार मंदिरों का निर्माण विभिन्न देवताओं की पूजा करने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर किसी के घर में पूजा का कमरा है, तो उनको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

शिवलिंग अंगूठे जैसा होना चाहिए

लोकप्रिय मान्यताओं में से एक यह है कि यदि कोई घर के मंदिर में शिवलिंग स्थापित करना चाहता है, तो वह अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए।

यदि आप अंगूठे से बड़े आकार का शिवलिंग स्थापित करेंगे तो उसके लिए घर के आंगन में मंदिर बनाकर शिवलिंग स्थापित करें और रोजाना उसकी पूजा अर्चना पंडित के हाथों करवाएं।

मृतक और पूर्वजों के फोटो फ्रेम पूजा घर में ना रखें

हम में से बहुत से लोग अपने मृत पूर्वजों के फोटो फ्रेम को पूजा कक्ष में, देवताओं की तस्वीरों या मूर्तियों के बगल में रखना पसंद करते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे तुरंत ठीक हटा देना चाहिए। भले ही हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करना पसंद करते हैं जो मर चुके हैं और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हैं।

लेकिन पूजा कक्ष में मृतकों की तस्वीरें रखने से दुर्भाग्य आ सकता है और आपके परिवार की शांति भंग भी हो सकती है।

नटराज मूर्ति पूजा घर में ना रखें

वास्तु के अनुसार घर में नटराज की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। भगवान शिव नटराज की मूर्ति में तांडव की मुद्रा में होते हैं। शिव का यह रूप विनाशकारी है, इसलिए घर में नटराज की मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।

भैरव देव की तस्वीर वर्जित करें

भैरव देव को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। लेकिन इनकी मूर्ति को कभी भी पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि भैरव देव को तंत्र विधा का देवता माना जाता है और उनकी पूजा घर के अंदर नहीं बल्कि बाहर करनी चाहिए।

शादी खर्चे के लिए सरकार की नई सबसिडी योजना

शादी खर्चे के लिए सरकार की नई सबसिडी योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को शादी करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शादी अनुदान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, यूपी सरकार द्वारा लड़कियों को शादी करने पर सरकार की ओर से मदद मिलेगी।

शादी अनुदान योजना के लिए कौन-कौन योग्य होंगे?

शादी अनुदान योजना को लागू करने के लिए जो भी योग्य होंगे। उनको निम्नलिखित बातों को मानना पड़ेगा।आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय यदि ग्रामीण क्षेत्र में हो तो उनकी 46,080 रुपये प्रति वर्ष आय होनी चाहिए और शहरी क्षेत्रों में 56,460 रुपये प्रति वर्ष से आय कम होनी नहीं चाहिए।

वह सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जो व्यक्ति सभी श्रेणियां जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के साथ-साथ सभी सामान्य वर्ग के लोग जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) प्रार्थी हैं, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।

अनुदान योजना की विशेषताएं क्या है:-

शादी अनुदान योजना की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है:-

यह योजना उन कम आय वाले परिवारों को लाभ देगी। जो अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।

विवाह अनुदान का लाभ एक परिवार की 2 बेटियां उठा सकती है। शादी करने वाली बेटियों का उम्र 18 साल से ज्यादा होना जरूरी है।

इस योजना के तहत राज्य के सभी वर्गों के निम्न आय वर्ग के परिवारों को 2 लाख का अनुदान देने का लक्ष्य रखा गया था। 

इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में 400 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। इस योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया गया है और प्रगति का व्यापक अवलोकन भी किया जा रहा है।

आवश्यक दस्तावेज क्या देने होंगे?

अपना आवेदन पत्र जमा करते समय आवश्यक दस्तावेजों को अवश्य जमा करें। वर और वधू दोनों का ही जन्म प्रमाण पत्र।

आधार कार्ड, सामुदायिक सर्टिफिकेट, पता का प्रमाण पत्र जैसे- (वोटर आईडी और राशन कार्ड)। शादी का कार्ड। बैंक खाते के विवरण के साथ बैंक पासबुक।  पासपोर्ट आकार की तस्वीर और शादी के बाद की संयुक्त तस्वीर जमा करनी होगी।

शादी अनुदान के तहत सब्सिडी कितनी मिलेगी?

शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को इस योजना के तहत 40,000 रुपये तक की राशि दी जाएगी। यह राशि सरकार सीधे प्रार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट जमा करेगी। इसके लिए खुद का बैंक खाता सरकारी बैंक में होना जरूरी है।

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?

शादी अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

सबसे पहले शादी अनुदान पोर्टल पर जाएं। कृपया उत्तर प्रदेश सरकार की शादी अनुदान वेबसाइट पर जाएं। जो है- http://www.shadianudan.upsdc.gov.in/

फिर “नया पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें। अगली स्क्रीन पर, आपको आवेदन पत्र दिखाई देगा। सभी विवरण के साथ फॉर्म भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

इस तरह से आप उत्तर प्रदेश सरकार से शादी करने पर मदद प्राप्त कर सकते हैं।