24.1 C
Delhi
Wednesday, October 15, 2025
Home Blog Page 12

2022 मकर राशि का वार्षिक राशिफल capricorn yearly horoscope 2022 hindi

capricorn yearly horoscope 2022 hindi 13 अप्रैल को 2022 में बृहस्‍पति ग्रह मीन राशि के पहले घर में आ

जाएगा। 17 मार्च 2022 को राहू मेष राशि  के दूसरे भाव में आ जाएगा। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि के

बारहवें भाव में आएगा और 12 जुलाई 2022 को मकर राशि के ग्‍यारहवें भाव में वक्री होगा।

30 सितंबर 2022 से 21 नवंबर 2022 तक शुक्र अस्‍त रहेंगें।

देखते है की साल 2022 मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

क्या आपको पता है ? अगले साल शनि का राशि परिवर्तन दो बार, अभी से कर
 ले यह उपाय, इन राशियों पर प्रभाव

साल 2022 मे मकर राशि के लिए आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

2022 साल की शुरुआत मकर राशि की जातकों के लिए आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा।

बृहस्‍पति के दूसरे भाव पर रहने के कारण मकर राशि के जातकों मे पैसों में इजाफा होगा। साथ ही मकर

राशि के जातक अपनी बचत की वजह से आर्थिक रूप से भी मजबूत हो पाएंगें।

इस राशि वाले जातक अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई जमीन आदि खरीद सकते हैं।

परिवार में कोई शुभ कार्य या आपके बेटे/बेटी की सेहत पर पैसा खर्च होने की संभावना है। साल 2022

में मकर राशि की आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है। साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी।

पर आय के स्रोत भी बने रहेंगें। जिससे कारण आपके आय और खर्चों में एक संतुलन बना रहेगा।

मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार जनवरी से मार्च के महीने में आय के नए स्रोत खुलने के

संकेत बन रहे हैं। आप कोई महंगी वस्‍तु खरीदना चाहे तो खरीद सकते हैं। साल 2022 मे आपके कार

या जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं। capricorn yearly horoscope 2022 hindi

करियर कैसा रहेगा?

शनि और बृहस्‍पति ग्रह की दृष्टि आपके दशम भाव पर एकसाथ है, जिसकी वजह से साल का शुरुआती

वक्त मकर राशि के करियर के लिए बहुत बढिया होने वाला है। मकर राशि वाले जातक कोई नया

बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने

के प्रबल योग बन रहे हैं। 2022 साल के आखिरी 6 महीने काम के लिए और भी बढ़िया होने वाले हैं। व्‍यापारियों

को मनचाहा लाभ मिलने के संयोग बन रहे है। व्यापार मे पार्टनर का पूरा साथ आपको मिलेगा। साल 2022

में मकर राशि के जातकों के करियर में अच्‍छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपका ट्रांसफर और प्रमोशन

होने के संकेत बन रहे है, जिससे आप खुश रहेंगे। अगर मकर राशि के जातक अपना कार्यक्षेत्र बदलने के बारे मे

सोच रहे हैं, तो इस काम के लिए 2022 का जनवरी से अप्रैल और सितंबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए सही रहेगा।

ऑफिस मे आपके साथ काम कर रहे लोगों के साथ अच्‍छे संबंध बनाने की कोशिश करें।

यह साल मकर राशि के छात्रों के लिए अच्‍छा रहेगा। मकर राशि के छात्र जो शिक्षा के क्षेत्र में उच्‍च शिक्षा की

तैयार कर रहे है उन्हे बढिया सफलता मिल सकती है। capricorn yearly horoscope 2022 hindi

आपको आपकी पढ़ाई में भी अपनी मेहनत के हिसाब से फल और सफलता पप्राप्त होगी।

पारिवारिक संबंध

यह 2022 साल आपके मकर राशि वालों के लिए बहुत बढिया रहेगा।

साल की शुरुआत में बृहस्‍पति के दूसरे भाव में होने के कारण मकर राशि के परिवार में कोई नया सदस्‍य

आने की संभावनए बन रही है। capricorn yearly horoscope 2022 hindi

इस साल मे परिवार के सदस्‍यों के बीच प्‍यार बढ़ेगा साथ ही पारिवारिक माहौल भी अच्‍छा होगा।

मार्च महीने के बाद राहू के चौथे भाव में होने के कारण से मकर राशि के परिवार  के किसी सदस्‍य या फिर

माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। इसलिए संभलकर रहें, खयाल रखे।

वैवाहिक जीवन

राशि का वार्षिक भविष्यफल 2022  के मुताबिक यह साल मकर राशि के जातकों की लव लाइफ में कुछ

चुनौतियां लेकर आने की संभावना है। मकर राशि के व्यक्ति किसी रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं तो उन्हे

अपने शब्‍दों पर ध्‍यान देने की जरूरत है। capricorn yearly horoscope 2022 hindi

कड़े और रूखे शब्‍दों से आपकी लव लाइफ / मैरिड लाइफ प्रभावित होने की संभावना है। साल 2022

में आप अपने लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मकर राशि के जातकों के

वैवाहिक जीवन में दोनों पार्टनर के बीच मे प्‍यार के फूल खिल सकते हैं। हो सकता है की पारिवारिक मुद्दे

आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डेल डाले, बातचीत से इस परेशानी का हल आप निकाल सकते हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए उपाय

राशि के राशिफल के अनुसार साल 2022 का शुरुआती समय धार्मिक कार्य करने के लिए शुभ है।

मकर राशि के जातक कुछ इस प्रकार उपाय कर सकते हैं:

  • मकर राशि के जातक दुर्गा कवच का पाठ भी कर सकते है।
  • प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  • अपने घर में श्रीयंत्र की स्‍थापना करके उसके सामने प्रतिदिन घी का दीया जलाएं।
  • शनिवार को काले रंग की वस्‍तुओं का दान कर सकते है।

capricorn yearly horoscope 2022 hindi

मोबाइल फोन के फीचर्स खरीदने से पहले अवश्य देखें। वरना पछताना पड़ेगा

Best Mobile Qualities: मोबाइल फोन के फीचर्स

आज के जमाने में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो मोबाइल को अपनी जिंदगी नहीं मानता होगा।

मोबाइल फोन ने पूरे विश्व के लोगों के जीवन को बदल कर रख दिया है।

छोटे बच्चे से लेकर सीनियर सिटीजन तक सभी लोग मोबाइल के दीवाने हैं।

आजकल बाजार में तरह-तरह के मोबाइल फोन आने लगे हैं

और हर एक मोबाइल फोन अपने गुणवत्ता के कारण जाना जाता है।

आज हम मोबाइल फोन की गुणवत्ता के विषय में चर्चा करने वाले हैं।

ये भी पढे : हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में, जो आपको जरूर देखनी चाहिये

मोबाइल क्या है?

मोबाइल एक छोटा सा यंत्र है। इस यंत्र में बहुत सारी शक्ति होती है,

जो मिनटों में दूर दराज के लोगों से बात करवा देता है।

कार्य : मोबाइल फोन के फीचर्स

मोबाइल फोन के बिना कोई भी कार्य आज के समय में नहीं होता है।

यह हर मनुष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

ऑनलाइन क्लासेस, शॉपिंग, बैंकिंग, खाना, कार्य, टिकट बुकिंग आदि सब कार्य मोबाइल फोन के द्वारा होता है।

मोबाइल फोन को और विशेष उसके फीचर्स बनाते हैं।

क्या-क्या फीचर्स होता है मोबाइल फोन में?

  • रैम
  • कैमरा
  • बड़ा डिस्प्ले
  • स्पीकर्स
  • बीग बैटरी
  • फास्ट चार्जिंग आदि

रैम

एक मोबाइल फोन में अच्छा रैम होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

रैम में ही फोन के सारे एप्लीकेशन स्टोर होते हैं। 

यदि फोन में अच्छा रैम होगा तो फोन की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी होगी।

फोन बिना किसी रूकावट के आराम से बहुत दिनों तक चलेगा।

कैमरा

पहले के जमाने में लोग फोटो क्लिक करवाने के लिए स्टूडियो भागते थे।

लेकिन आज लोग फोटो को अपने मोबाइल में आराम से क्लिक कर लेते है।

आजकल के मोबाइल फोन में इतने अच्छे कैमरा होते हैं कि,

अच्छा-अच्छा डी एस एल आर कैमरा भी फेल हो जाता है।

आजकल फोन ज्यादा कैमरे के कारण ही बिकता है

क्योंकि लोग फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

बड़ा डिस्प्ले

एक वक्त था जब फोन में 1.5 इंच का डिस्प्ले होता था।

आज के वक्त में फोन 8 इंच का आने लगा है।

जितना बड़ा फोन इतना अच्छा परफॉर्मेंस। जितना बड़ा डिस्प्ले उतना अच्छा लुक।

बड़े डिस्प्ले वाले फोन को लोग छोटा टीवी भी कहते हैं।

जिसमें एप्लिकेशन डाउनलोड कर स्पोर्ट्स, गेम्स, खबर, सीरीयल आदि देखा जा सकता है।

स्पीकर्स

आज कल लोग रॉक म्यूजिक सुनना बहुत पसंद करते है।

यदि फोन में अच्छा स्पीकर होता है तो म्यूजिक सुनने का मजा दुगना हो जाता है।

जितना महंगा फोन उतना अच्छा स्पीकर होता है। जिसमें गाना, म्यूजिक, मूवी देखना अच्छा लगता है।

बीग बैटरी

फोन को बेहतर बनाने का श्रेय बैटरी को जाता है। फोन की बैटरी जितनी बड़ी होगी।

वह उतनी देर तक सेवा देता रहेगा। 

आजकल लोग बीग बैटरी वाला फोन ही खरीदना पसंद करते हैं।

कुछ लोग ब्लॉगिंग भी करते हैं और ब्लॉगिंग के लिए बार-बार फोन का इस्तेमाल करना होता है।

यदि फोन में बैटरी अच्छा नहीं हुआ तो ब्लॉगिंग करना मुश्किल हो जाता है।

इसलिए फोन में बैटरी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होता है।

फास्ट चार्जर

फोन को चार्ज करने वाला चार्जर यदि जल्दी-जल्दी फोन को चार्ज कर दे तो और भी मजा आता है।

आज कल तो लोग कही जाने के लिए कपड़े बाद में पैक करते है।

पहले फोन का चार्जर पैक करते है। दोस्तों एक फोन को बेहतर क्वालिटी उसके फीचर्स देते है।

यदि फोन का फीचर्स अच्छा नहीं होगा तक फोन का कोई असतित्व नहीं होगा।

वर्तमान समय का फैशन

वर्तमान समय का फैशन

वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है। तो फिर पहनावा क्यों ना बदले? आज के वर्तमान समय में

कपड़ों को अलग अंदाज में पहनना ही फैशन है।फैशन समय एवं जरूरत के हिसाब से हमेशा

बदलता ही रहता है।

इसकी खबर हमेशा सभी को होती है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी फैशनेबल कपड़े पहनना

पसंद करते हैं। आज हम आपको फैशन से संबंधित ही कुछ जानकारी देंगे।इसलिए हमारे

ब्लॉग पर बने रहिए।

फैशन क्या है?

फैशन की कोई निश्चित परिभाषा नहीं है।हर इंसान के लिए फैशन की परिभाषा अलग हैं।

लेकिन सबका कहने का तरीका एक ही होता है।

पहनावे का ढंग ही फैशन कहलाता है। पहले के जमाने में लोग फ्रॉक, धोती, शरारा,

ढीली कपड़े पहना करते थे। लेकिन आज के समय में इसे पुराने समय का फैशन कहा जाता है।

आजकल लोग जींस, क्रॉप-टॉप, हॉट पैंट सूट इत्यादि कपड़े पहनते हैं। यह आज के

जमाने का फैशन है जो हर व्यक्ति अपनाते हैं।

फैशन से लाभ क्या होता है?

यदि आप तरह-तरह के फैशनेबल कपड़े पहनते हैं, तो लोग आपसे आकर्षित होते हैं

पहनावे के कारण काफी सारे लोग आपसे आकर्षित भी होते हैं।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें,फैशनेबल कपड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं होती।

वह उन लोगों से सलाह लेते हैं जो फैशन के विषय में जानकारी रखते है।

फैशन का ट्रेंड आज के ज़माने में काफी बड़ा है।

कुछ लोग तो इतने फैशनेबल होते हैं। जो अपने कपड़े फैशन डिजाइनर से डिजाइन करवाते हैं।

जैसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटी,रॉकस्टार आदि।

फैशन डिजाइनर कौन होते है?

फैशन का क्रेज जिस कद्र बढ़ रहा है।उस तरह ही डिजाइनिंग क्षेत्र में फैशन डिजाइनर की भी संख्या

बढ़ रही है। फैशन डिजाइनर आमतौर पर वह लोग होते है। जो औरों के लिए ड्रेस डिजाइन करते है। 

आजकल फैशन डिजाइनर की मांग बहुत बढ़ रह गई है।सेलिब्रिटी से लेकर हर इंसान

आज कल अपने कपड़े फैशन डिजाइनर से बनवाता है।

ताकि कोई भी व्यक्ति फैशन से 1% वर्तमान जमाने के फैशन से पीछे ना रह पाएं।

कुछ फैशन के नाम

ट्रेंडी फैशन

इसका तात्पर्य कुछ नए एवं अलग फैशन से हैं जो मार्केट में बिल्कुल नया-नया आता है।

जैसे- स्कार्फ पहनना, हेड बैंड लगाना, स्लिंग बैग का इस्तेमाल करना, बॉयफ्रेंड जैकेट पहनना।

स्ट्रीट फैशन

आराम देने वाले कपड़े ही स्ट्रीट फैशन के अंतर्गत आते है।ढीलें-ढाले कपड़े जैसे- लोअर,

शॉर्ट्स, पैजामा जैसे दिखने वाला प्लाजो, पैजामा आदि।

आज कल यह फैशन ऑफिस, पार्टी आदि हर जगह में लोग अपनाते है। पहले लोग शूट-बूट पहनकर इतराते थे।

लेकिन अब स्ट्रीट फैशन के कारण लोगों की सोच बदली है और अब सब आरामदायक कपड़ें ज्यादा पहन रहे है।

Best fashion shops

  • Reliance Trends
  • Myntra
  • Nykaa
  • Cliory

Best Fashion Magazines

फेमिना यह एक भारतीय पत्रिका है। तान्या चैतन्य इस मैगजीन की संपादक है। 

वोग- विदेशी स्वामित्व वाली वोग पहली भारतीय पत्रिका है। मेघा कपूर, वोग इंडिया की संपादक है। 

वोग एक अमेरिकी मासिक फैशन और जीवन शैली वाली पत्रिका है।

इसमें फैशन, सौंदर्य, संस्कृति आदि कई विषयों को शामिल किया जाता है।

मैन्स वर्ल्ड- यह इंडिया का मेन्स मैगजीन है। यह एक लग्जरी लाइफस्टाइल का गाइड है। 

निष्कर्ष

फैशन आमतौर पर वह पहनावा है जो हर दिन लोग नए तरीके से पहनते है। इसकी कोई परिभाषा नहीं है।

फैशन के बिना हर इंसान अधूरा है। हर दिन , हर घंटे फैशन बदलता है। वर्तमान समय का फैशन

हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में, जो आपको जरूर देखनी चाहिये

हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में, जो आपको जरूर देखनी चाहिये

फिल्म में हम सभी देखते हैं लेकिन सभी के फिल्म देखने का अंदाज अलग होता है।

कोई बॉलीवुड फिल्म देखना चाहता है, तो कोई हॉलीवुड देखना ज्यादा पसंद करता है।

फिल्मों के मामले में सभी की पसंद अलग-अलग होती है। फिल्मों के भी कई प्रकार होते हैं।

जैसे- कॉमेडी, एक्शन, देशभक्ति इत्यादि।

दोस्तों आज हम हॉलीवुड की 10 ऐसी फिल्मों के विषय में बताएंगे। जिसे आप सबको देखना चाहिए।

यह फिल्में आपको बहुत कुछ सिखाएगी।

ये भी पढे पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं? – Apni Bat

हॉलीवुड फिल्म क्या है?

  • हिंदी फिल्मों को बॉलीवुड के नाम से और अमेरेकी फिल्मों को हॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। 
  • जिसे बहुत सारे लोग अंग्रेजी फिल्म भी कहते हैं।
  • हॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत बीसवीं शताब्दी से ही आरंभ हो चुकी थी
  • और अभी भी हॉलीवुड फिल्मों का प्रभाव दुनिया के हर व्यक्ति के ऊपर पड़ता है।

हॉलीवुड फिल्म जिनको आपको देखना चाहिए उनके नाम कुछ इस प्रकार है-

IRON MAN

वर्ष 2008 में यह मूवी रिलीज हुई थी। Jon Favreau इस मूवी के निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं।

यह फिल्म अमेरिका के किसी मार्वल कॉमिक्स नाम की मैगजीन पर आधारित है।

इस फिल्म में नायक आतंकवादी गिरोह के द्वारा पकड़े जाते हैं और उन्हें आतंकवादी द्वारा गोली भी लगती है।

यह एक एक्शन मूवी है जो बहुत ही अनोखी है। 

मूवी के नायक आतंकवादियों से बचने के लिए अपने लिए एक लोहे का सूट तैयार करते हैं।

उसी सूट को पहन कर नायक आतंकवादियों को मार गिराते हैं और मूवी के अंत में पता चलता है

कि नायक कोई और नहीं बल्कि आयरन मैन थे।

IRON MAN-2

आयरन मैन मूवी इतनी प्रचलित हुई कि,इस मूवी के निर्देशक ने आयरन मैन भाग 2 बनाने का

फैसला किया। Jon Favreau ने वर्ष 2010 में आयरन मैन टू मूवी को रिलीज किया।

यह मूवी आयरन मैन पार्ट वन का ही भाग है।जो पूर्ण रूप से आयरन मैन और उनके पिता पर आधारित है।

इस मूवी में एक लड़का,अपने पिता की मौत का बदला आयरन मैन से लेना चाहता है। हालांकि वह लड़का

आयरन मैन की तरह लोहे का सूट तो नहीं बना पाता। लेकिन उसने ढेर सारे रोबोट बनाए थे

आयरन मैन से लड़ने के लिए।

मूवी के अंत में उस लड़के और आयरन मैन में बहुत लड़ाई होती है और लड़का मर जाता है।

अंत में आयरन मैन की जीत होती है।

ये भी पढे मंगलसूत्र का महत्व Importance of Mangalsutra – Apni Bat

IRON MAN-3

Shane Black को आयरन मैन 3 के निर्माता के रूप में जाना जाता है। 2013 में यह मूवी रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में आयरन मैन को एक महान हीरो के रूप में दर्शाया गया है।

इस फिल्म की कहानी आतंकवादी संगठन के आसपास घूमती रहती है। जिस संगठन से आयरन

मैन को अपनी गर्लफ्रेंड को बचाना होता है। अंत में आयरन मैन अपने गर्लफ्रेंड को बचाते भी हैं।

आयरन मैन 3 मूवी आयरनन मैन 1और 2 से थोड़ी अलग है। इसमें थोड़ा एक्शन और थोड़ा

रोमांस दोनों का ही कोंबो देखने को मिलता है।

हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में

LUCY

Luc Besson को इस मूवी के निर्माता के रूप में जाना जाता है। यह एक फिक्शनल मूवी है

जो कि 2014 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में यह बताया गया है इस दुनिया के सभी मनुष्य अपनी बुद्धि का केवल 10% ही व्यवहार करते हैं।

वहीं फिल्म की नायिका लूसी ड्रग्स लेने के कारण अपने दिमाग को 100% व्यवहार कर पाती हैं।

अंत में इस मूवी में यह देखने को मिलता है कि लूसी एक सुपर कंप्यूटर के मदद से अपनी समस्त बुद्धि

को पेन ड्राइव में मनुष्यों के लिए कैद कर रखती है।

यह मूवी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगा।

AVENGERS

Kevin Feige को इस फिल्म के निर्माता के रूप में जाना जाता है। यह मूवी वर्ल्ड 2012 में रिलीज हुई थी।

फिल्म के नाम का अर्थ है किसी से बदला लेना।

यह एक मार्बल मूवी है। इसमें दुनिया भर के सुपर हीरो के विषय में बताया गया है और कैसे एक

सुपर हीरो की जीत होती है इसी को दिखाया गया है।

AVENGERS:  INFINITY WARS 

Kevin Feige को इस फिल्म के निर्माता के रूप में जाना जाता है। यह फिल्म 2018 साल में रिलीज हुई थी।

अवेंजर्स मूवी के बाद का भाग है अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर। यह मूवी सुपर हीरो और विलेन

के बीच की लड़ाई को दर्शाता है।

यह एक्शन मूवी है जो सभी को बहुत पसंद आएगा। ऐसी मूवी बहुत कम ही देखने को मिलती है।

AVENGERS END GAME

Kevin Feige कोई इस फिल्म के निर्माता के रूप में जाना जाता है। अवेंजर्स: इनफिनिटी

वॉर का ही अंतिम भाग है अवेंजर्स एंडगेम।

इस मूवी को अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के 1 साल बाद यानी 2019 में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में बहुत सारे सस्पेंस है।

बहुत सारे एक्शन से भरा है यह मूवी। एवेंजर्स के तीनों भाग का समापन भी यह मूवी है।

जिसको देखने के बाद आप सभी को बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

AVATAR

James Francis Cameron को अवतार मूवी के निर्माता के रूप में जाना जाता है।

हालांकि यह मूवी काल्पनिकता पर आधारित है, लेकिन इस मूवी में कुछ वैज्ञानिक तथ्य भी छिपे हुए है।

वर्ष 2009 में यह मूवी संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार रिलीज हुई थी।

चंद्रमा पर मानव जीवन वास कर सकता है या नहीं इसी पर यह मूवी आधारित है।

अंत में अवतार ही वह व्यक्ति होता है जो मानव के रूप में चंद्रमा पर निवास कर सकता है।

LIFE

David Ellison, Dana Goldberg, Bonnie Curtis, Julie Lynn इन सभी को

इस मूवी के निर्माता के रूप में जाना जाता है।

2017 में इस मूवी को रिलीज किया गया था। यह मूवी पूर्ण रूप से विज्ञान पर आधारित है।

मंगल ग्रह पर भी मनुष्य रह सकते हैं। इस तथ्य को लाइफ मूवी में दर्शाया गया है।

ELYSIUM

Bill Block, Neill Blomkamp, Simon Kinberg इन सभी लोगों को इस मूवी के निर्माता के रूप में जाना जाता है।

यह भी एक वैज्ञानिक मूवी है जिसे वर्ष 2013 में रिलीज किया गया था।

पृथ्वी, आकाश, मनुष्य इन सभी चीजों के आसपास इस मूवी की कहानी घूमती है।

यह मूवी सच में बहुत अलग है। जिसे सभी को देखना चाहिए।

दोस्तों हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में के विषय में हमने आपको बताया है।

यह सभी मूवी अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ अन्य अनेक भाषाओं में बनाई गई है।

यह मूवी हिंदी भाषा में भी आपको आसानी से मिल जाएगा। इसलिए आप सब जरूर इन फिल्मों को देखिए।

स्वामित्व योजना

स्वामित्व योजना भारत में डिजिटाइजेशन का कार्य मोदी सरकार के आने के बाद से आरंभ हुआ।

भारत के हर शहर में डिजिटल तरीके से कार्य होता है। लेकिन भारत देश के ग्रामीण क्षेत्र डिजिटल कार्यों से अभी भी अच्छे से घूले मिले नहीं हैं।

शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी डिजिटल युग से जुड़े। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा शुभारंभ किया गया है।

स्वामित्व योजना के तहत अब भारत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। पोर्टल का नाम होगा ई ग्राम स्वराज।

भारत देश के किसानों को इस योजना के तहत बहुत ज्यादा लाभ होगा।

ये भी पढे :

पीपल की पूजा कैसे करते हैं? Pipal ki puja kaise kare – Apni Bat

रात को पैर धोकर सोने से क्या होता है? benefits of washing feet before bed – (apnibat.com)

स्वामित्व योजना क्या है?

  • भारत देश में स्वामित्व योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2021 से शुरू हुई थी।
  • 24 अप्रैल 2021 को पंचायती राज व्यवस्था और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
  • स्वामित्व योजना के माध्यम से भारत देश के लोगों को एक संपत्ति कार्ड दिया जाएगा।
  • संपत्ति कार्ड उन्हीं लोगों को मिलेगा जो अपनी भूमि के मालिक हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को संपत्ति कार्ड के माध्यम से बैंक से लोन भी प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार लोगों के भूमि का ब्यौरा अपने पास दर्ज रखेगी।
  • जमीन को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में झगड़े होते हैं वह झगड़ा भी कम होगा।

लाभ

  • स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के जमीनों को ड्रान के माध्यम से मैपिंग किया जाएगा।
  • गांव में रहने वाले लोगों के पास अपने घर अपने ही खैती का कागज़ नहीं होता है। उन सभी लोगों को स्वामित्व योजना के तहत अपने घर एवं गांव के कागजात मिल जाएंगे।
  • वर्तमान समय में भारत देश के 6 राज्य में ही स्वामित्व योजना का ट्रायल किया जाएगा।
  • ट्रायल किए जाने वाले राज्य में यदि यह योजना सफल होगा तो भारत देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना को चालू किया जाएगा।
  • भारत देश के सभी लोगों को इस योजना कख विशेष लाभ होगा जिनके पास उसकी जमीन तो है लेकिन जमीन के कागजात अंग्रेजों के जमाने से नहीं है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में बढ़ोतरी होगी।

आवेदन कैसे करें

  • स्वामित्व योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी तक कोई ऑनलाइन पोर्टल का आरंभ नहीं किया गया है
  • लेकिन जल्दी ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। आवेदक इस वेबसाइट पर जाकर स्वामित्व योजना की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • वेबसाइट है- egramswaraj.gov.in.

दस्तावेज

  • आवेदन करने के लिए व्यक्ति का आधार कार्ड चाहिए
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • जमीन का विवरण
  • मोबाइल नंबर

स्वामित्व कार्ड प्राप्त कैसे करें?

वर्तमान समय में केंद्र सरकार की ओर से भारत देश के नागरिकों को स्वामित्व कार्ड डाउनलोड करने हेतु मोबाइल में

ओटीपी वेरीफाई करवाकर उन्हें एक टेम्पोरेरी डाउनलोड लिकं प्रदान किया जा रहा है।

बाद में केंद्र सरकार की ओर से ओरिजिनल कार्ड दिया जाएगा।

विभाग

केंद्र सरकार द्वारा समिति योजना के तहत चार विभाग के नाम पर सूचीबद्ध किया गया उनके नाम कुछ इस प्रकार है-

  • सर्वे ऑफ इंडिया
  • पंचायती राज मंत्रालय
  • राज्य पंचायती राज विभाग
  • राज्य के राजस्व विभाग

मंगलसूत्र का महत्व Importance of Mangalsutra

मंगलसूत्र का महत्व Importance of Mangalsutra

क्या आपको पता हैं?  मंगलसूत्र Mangalsutra सिर्फ सुहाग की निशानी नहीं है ,

यह सेहत के लिए वरदान भी है।

मंगलसूत्र का महत्व Importance of Mangalsutra

हमारे भारत देश में कई तरह की परम्पराएं निभाई जाती है।

हमारे समाज में शादी का अत्यधिक महत्व होता है।

शादीशुदा महिला को भारत में काफी आदर की निगाहों से देखा जाता है।

यहाँ शादी के समय कई तरहों की रशमे की जाती है।

यहाँपर सभी धर्मों के अपने-अपने देवी-देवताये हैं,

और सभी के अपने अलग रश्मों-रिवाज भी।

यह भी पढे : ऐसे शुरु हुआ गणेशोत्सव, Ganesh Chaturthi Festival History

मंगलसूत्र पहनने के फायदे Benefits of wearing Mangalsutra

मंगलसूत्र धारण करनें से होता है सेहत को फायदा

हिन्दू धर्म में उन्ही महिलाओं को शादीशुदा मानते है, जिनके माथे पर

सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना होता है।

हिन्दू धर्म की सभी महिलाओं को शादी के बाद मंगलसूत्र और सिंदूर पहनते

आपने देखा होगा। पर क्या आपको पता है ? की महिलाएँ ऐसा क्यों करती हैं?

और इससे क्या फायदा है?

मंगलसूत्र पहननें से सेहत को होनें वाले फायदे Health Benefits of wearing Mangalsutra

मंगलसूत्र को पहननें से औरतों के अन्दर सकरात्मक उर्जा का संचार होता है।

जिससे उन्हे जीवन में आगे बढनें की प्रेरणा मिलती है।

यह काले मोतियों और सोनें से मिलकर बनाया जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ये दोनों ही चीजें महिलाओं की सेहत के लिए बहुत ही

फायदेमंद होती हैं।

औरते जो मंगलसूत्र पहनती हैं, उसके मोतियों से हवा गुजरकर उन्हें

लगती है, उससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे उनकी

रोगों से लडनें की क्षमता में भी वृद्धि होती है।

आयुर्वेद भी इस बात मानता है कि सोना धारण करना स्वास्थ्य की दृष्टि से

अच्छा होता है। जो औरते मंगलसूत्र के रूप गले में सोना धारण करती हैं,

उनका हृदय और छाती मजबूत रहता है।

यह भी माना जाता है, कि मंगलसूत्र धारण करनें से

पतिपत्नी के संबंधों में मधुरता, प्यार बनाए राहत है।

काले मोते पट्टी पत्नी के रिश्ते को बुरी नजर से बचाते हैं।

ज्योतिषों की नजरिए से देखे तो स्वर्ण का अंश गुरु के सकारात्मक

प्रभाव का वाहक होता है। इससे दांपत्य जीवन सुखी होता है।

इसी प्रकार से काले मोतियों के रंग को शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है।

गुरु और शनि की कृपा से दांपत्य जीवन में आने वाली

बाधाओं का निवारण होता है। इससे पट्टी पत्नी में प्रेम बरकरार रहता है।

रात को पैर धोकर सोने से क्या होता है? benefits of washing feet before bed

benefits of washing feet before bed दिनभर की मेहनत, भागदौड़ के कारण शरीर

के सभी अंगों के साथ साथ पैरों पर भी धूल-मिट्टी जल्दी जमा हो जाती है। अगर हम इन्हे

साफ ना करे तो आगे चलकर इसके कारण चर्म रोग जैसे की विटिलिगो, खुजली और पैर की

उंगलियों में फंगस का जमा होना शुरु हो सकता है। इसलिए त्वचा विशेषज्ञ Skin Specialist

आपके पैरों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोने के बाद रात को सोने की सलाह देते हैं।

साथ मे उनका कहना है कि इससे हमारे शरीक को बहुत से लाभ भी होते हैं। तो आइए देखते है की

रात को पैर धोकर सोने से क्या होता है?

benefits of washing feet before bed

रात को पैरों को धोकर सोने से कई फायदे होते हैं जैसे की मांसपेशियों और जोड़ों के

दर्द से राहत, मृत त्वचा का हटना और रक्त संचार में सुधार होना आदि ।

आयुर्वेद ayurveda के अनुसार शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए पैरों को हर

रात गर्म पानी से धोना चाहिए। इससे शारीरिक कष्ट दूर होता है। साथ ही, कुछ लोग दिन भर

सैंडल और जूते पहनते हैं। इससे दिन भर पैर बंद रखने से पैरों की गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए

रात को सोने से पहले पैर धोने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

पैरों के तलवों को आराम देने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से पैरों को धोना

जरूरी है क्योंकि वे पूरे दिन भर वे काम के लिए चलते हैं। पैरों को धोने से पूरे दिन मे पैरों

पर जमा हुए फंगस जैसे बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, सुबह

उठने के बाद आप काम करने के लिए ऊर्जावान महसूस करेंगे और कुछ लोगों को

जागने पर दर्द महसूस होगा।

जूते पहनने से कुछ लोगों के पैरों में बदबू आने लगती है। इस गंध से छुटकारा पाने का आसान

तरीका है कि रात को सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। यह मस्तिष्क को

भी शांत करता है और पैरों को आराम भी दे देता है।

पैर धोने की सही विधि क्या है ?


एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। इस पानी में नमक या सिरका मिलाएं। इस

पानी में पैरों को 15 से 30 मिनट तक रखें। फिर पैरों को स्क्रबर से स्क्रब करें। पैर की

उंगलियों के बीच की जगह को भी अवश्य साफ करें। फिर पैरों को सूखे तौलिये से साफ

कर लें। पैर की उंगलियों, पंजों, हथेलियों, पैरों के ऊपरी हिस्से के बीच की जगह को पोंछ लें,

जिससे पूरा पैर साफ हो जाए। पोंछने के बाद नारियल (तिल का तेल) के तेल से हथेलियों और

पैरों की मालिश करें। तेल का इस्तेमाल पैरों को नरम करता है साथ ही अपने जीवाणुरोधी गुणों

के कारण पैरों पर कीटाणुओं को मारने में भी मदद करता है। फिर पैरों में पतले मोजे पहनकर

सो जाएं। पैर पूरे दिन शरीर का भार उठाते हैं। अपने थके हुए पैरों को आराम देने का यह

सबसे अच्छा तरीका है। यह पैर दर्द और फंगल संक्रमण को रोक सकता है।

पुत्रदा एकादशी : क्या है इसका महत्व, जाने पूजा विधि और नियम

putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी

तिथि को पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस साल 2021 मे यह तिथि बुधवार 18 अगस्त को है। पुत्रदा एकादशी

के बारे में पुराणों में कहा गया है, कि जो भी भक्त इस एकादशी को पूरी निष्ठा से और नियमों से पालन करेगा,

उसे जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलेगी और वैकुंठ धाम प्राप्त करेगा। साथ ही वह व्यक्ति संतान तथा धन

का भोग करता है।

क्या आपको पता है :रक्षा बंधन कब और क्यों मनाया जाता है? rakshabandhan kyu manaya jata hai

भगवान को फूल चढ़ाने का नियम bhagwan ko phul chadane ke niyam

Importance of Putrada Ekadashi पुत्रदा एकादशी का महत्व

पुराणों के अनुसार हजारों वर्षों की तपस्या करने से जितना पुण्य प्राप्त होता है, उतना ही पुत्रदा एकादशी

का व्रत करने प्राप्त होता है। यदि कोई व्यक्ति निःसंतान है तो पुत्रदा एकादशी का व्रत करके भगवान

विष्णु का ध्यान करे तो अच्छे गुणों वाले संतान की प्राप्ति होती है।

यदि संतान किसी प्रकार की परेशानी से पीड़ित है तो यह व्रत करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।

संतान को दीर्घायु प्राप्त होती है। putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2021

एकादशी व्रत दिन – १८ अगस्त

व्रत प्रारंभ – सुबह 03:20 मिनट

समाप्त – 19 अगस्त 2021 सुबह- 01:05 बजे

पुत्रदा एकादशी की पूजा विधि

शास्त्रों के अनुसार व्रत करने वाले व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नान, ध्यान आदि के बाद भगवान

विष्णु का ध्यान करना चाहिए। दिनभर उपवास रखना चाहिए। भगवान विष्णु की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करनी

चाहिए। इसके बाद घर में हर जगह गंगाजल छिड़क दे। बाद में मूर्ति/प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं। शुद्ध

तुप से दीपक जलाएं। भगवान को फूल चढ़ाएं। व्रत कथा का पाठ करें और फिर आरती करें। putrada

ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

आरती के बाद आपको विष्णु सहस्रनाम का पठन करना चाहिए। एकादशी के दिन इसका पठन करने से

जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। उसके बाद भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और प्रसाद को गरीब

और जरूरतमंद लोगों में दान करे। शाम के समय तुलसी के सामने दीपक जलाएं और बादमे आप फल खा

सकते हैं। अगले दिन द्वादशी तिथि को ब्राह्मणों को भोजन कराए और उन्हें भिक्षा तथा दक्षिणा सम्मानपूर्वक

है। इसके बाद आप व्रत तोड़ सकते हैं। putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

पुत्रदा एकादशी के नियम

जिन लोगों ने पुत्रदा एकादशी का व्रत किया है उन्हें लहसुन और प्याज विरहित खाना खाना चाहिए। साथ ही मन

और वचन से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। दशमी से द्वादशी तक भगवान विष्णु जी का ध्यान करें। झूठ,

अनैतिकता, लोभ आदि से दूर रहना चाहिए। एकादशी के दिन वैष्णव धर्म का पालन करना चाहिए, इसलिए

खुद को बैगन, सुपारी, मांस, शराब आदि से दूर रखना चाहिए। एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में भोजन

नहीं करना चाहिए। putrada ekadashi 2021 pooja vidhi shubh muhurat importance

पीपल की पूजा कैसे करते हैं? Pipal ki puja kaise kare

Pipal ki puja kaise kare पीपल की पूजा से क्या फल मिलता है?

Pipal ki puja kaise kare कहते है की पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने, पूजन करने तथा परिक्रमा करने

से सारी कामनाओं की पूर्ति हो जाती है।

साथ ही यह पूजन सुख -संपत्ति, धन-धान्य, संतान सुख, ऐश्वर्य और सौभाग्य प्रदान करने वाला है।

पीपल की पूजा करने से पित्र दोष,काल सर्प योग और ग्रह पीड़ा जैसे दोषो का निवारण होता है।अगर अमावस्या

और शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाय और साथ ही हनुमान चालीसा

का पाठ कर जाय तो सारी पेरशानियां दूर हो जाती हैं।

पीपल पूजा के नियम

हररोज सुबह नियम से पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर जप, तप और प्रभु नामस्मरण करने से व्यक्ति

को शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त होता है।

पीपल के पेड़ पर क्या क्या चढ़ाना चाहिए?

पीपल के वृक्ष के नीचे हररोज सरसों के तेल का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। पर यदि किसी

आपको ऐसा करना संभव ना हो तो शनिवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचें दीपक अवश्य जलाएं|

ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।  साथ ही रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

कारोबार में भी सफलता मिलती है।

पीपल की पूजा कब नहीं करनी चाहिए

शनिवार को पीपल के पेड़ पर लक्ष्मी जी का वास माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन जल चढ़ाना

श्रेष्ठ माना जाता है। पर रविवार के दिन पीपल पर जल चढ़ाना निषेध माना गया है। क्यूंकि रविवार के दिन

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से घर में दरिद्रता आ जाती है।

पीपल को काटने से क्या होता है?

साथ ही कभी भी पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर पितरों को कष्ट मिलता हैं और

वंशवृद्धि में रुकावट बनती है।

इस समय न करें पीपल की पूजा

शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से पहले कभी भी पीपल की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस वक्त धन की देवी

माता लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी का वास होता है। अलक्ष्मी दरिद्रता की देवी मानी जाती हैं। और वो हमेशा

गरीबी और जीवन में परेशानी लाती हैं। इस कारण सूर्योदय से पहले ना तो पीपल की पूजा करनी चाहिए

और ना ही इस वृक्ष के पास जाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में दरिद्रता चली आती है। इसलिए हमेशा

सूर्योदय के बाद ही पीपल की पूजा करें।

पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं?

पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन पीपल वृक्ष की पूजा करनी

चाहिए। क्यूंकी अलग-अलग दिन अलग अलग देवी-देवताओं का वास पीपल वृक्ष पर होता है। इसलिए

ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

पीपल वृक्ष की पूजा करने के बाद परिक्रमा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती हैं।

यह पढ़ क्या? पीपल की पूजा क्यों करते हैं? pipal ki puja ka mahatva

पीपल की पूजा शनिवार को क्यों करते हैं?

शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करना काफी लाभदायक माना गया है। माना जाता है, कि पीपल पर

हमेशा शनि देव की छाया रहती है। जिससे इस वृक्ष की पूजा से शनि दोष दूर रहता है। शनिवार के दिन

पीपल पेड़ की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से शनि से संबंधित कष्टों का निवारण होता है।

बताया जाता है, जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है, उस व्यक्ति को पीपल का

पूजन और परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि महादशा से मुक्ति मिल प्राप्त होती है।

पीपल पेड़ और शनि दोष से मुक्ति की कथा

महर्षि दधीचि के पुत्र पिप्पलाद ऋषि थे। पिप्पलाद का अर्थ है पीपल के पेड़ के पत्ते खाकर जीवित रहने

वाला। महर्षि दधीचि ने संसार के हित में अपने खुद के शरीर को त्यागकर देवराज इंद्र को हड्डियों का दान कर दिया था।

तब विश्वकर्मा ने महर्षि दधीचि की हड्डियों से व्रज नामक अस्त्र बनाया था, जो बड़ा शक्तिशाली था।

दधीचि की पत्नी को जब इस बारे में पता चला, तो उनको बड़ा दुख हुआ और वो सती जाने के लिए निकल

पड़ीं। देवताओं ने उनको रोकने की काफी कोशिश की पर वह नहीं मानीं। उस समय दधीचि की पत्नी गर्भवती

थीं। उन्होंने अपने गर्भ से बच्चे को निकाला और पीपल के वृक्ष के नीचे रख दिया। फिर वह सती हो गईं।

वो बच्चा पीपल के पेड़ के नीचे पला-बड़ा। जिससे उनका नाम पिप्पलाद पड़ा। साथ ही पिप्पलाद ने पीपल के

पेड़ के नीचे कठोर तपस्या भी की। पिप्पलाद ऋषि के प्रभाव से पीपल को आशीर्वाद प्राप्त है, कि जो इस पीपल

वृक्ष की सेवा, पूजा करेगा उसको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

दरअसल जब पिप्पलाद ऋषि को पता चला कि उनके पिता की मृत्यु शनि दोष के कारण हुई थी, तब उन्होंने

ब्रह्माजी के आशीर्वाद से ब्रह्मदंड की प्राप्ति की और शनि देव की डंडे से पिटाई की। इसी कारण से पीपल वृक्ष

की पूजा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।